< प्रकाशित वाक्य 13 >

1 और वह समुद्र के रेत पर जा खड़ा हुआ। मैंने एक पशु को समुद्र में से निकलते हुए देखा, जिसके दस सींग और सात सिर थे। उसके सींगों पर दस राजमुकुट, और उसके सिरों पर परमेश्वर की निन्दा के नाम लिखे हुए थे।
I stade na morski žal. I vidjeh: iz mora Zvijer izlazi sa deset rogova i sedam glava; na rogovima joj deset kruna, na glavama bogohulna imena.
2 जो पशु मैंने देखा, वह चीते के समान था; और उसके पाँव भालू के समान, और मुँह सिंह के समान था। और उस अजगर ने अपनी सामर्थ्य, और अपना सिंहासन, और बड़ा अधिकार, उसे दे दिया।
Ta Zvijer što je vidjeh bijaše nalik na leoparda, noge joj kao medvjeđe, usta kao usta lavlja. Zmaj joj dade svoju silu i prijestolje i vlast veliku.
3 मैंने उसके सिरों में से एक पर ऐसा भारी घाव लगा देखा, मानो वह मरने पर है; फिर उसका प्राणघातक घाव अच्छा हो गया, और सारी पृथ्वी के लोग उस पशु के पीछे-पीछे अचम्भा करते हुए चले।
Jedna joj glava bijaše kao na smrt zaklana, ali joj se smrtna rana zaliječila. Sva se zemlja, začuđena, zanijela za Zvijeri
4 उन्होंने अजगर की पूजा की, क्योंकि उसने पशु को अपना अधिकार दे दिया था, और यह कहकर पशु की पूजा की, “इस पशु के समान कौन है? कौन इससे लड़ सकता है?”
i svi se pokloniše Zmaju koji dade takvu vlast Zvijeri. Pokloniše se i Zvijeri govoreći: “Tko je kao Zvijer! Tko bi smio ratovati s njom?”
5 बड़े बोल बोलने और निन्दा करने के लिये उसे एक मुँह दिया गया, और उसे बयालीस महीने तक काम करने का अधिकार दिया गया।
I dana su joj usta da govori drskosti i hule i dana joj je vlast da to čini četrdeset i dva mjeseca.
6 और उसने परमेश्वर की निन्दा करने के लिये मुँह खोला, कि उसके नाम और उसके तम्बू अर्थात् स्वर्ग के रहनेवालों की निन्दा करे।
I ona otvori usta da huli Boga, da huli ime njegovo, njegov Šator i nebesnike.
7 उसे यह अधिकार दिया गया, कि पवित्र लोगों से लड़े, और उन पर जय पाए, और उसे हर एक कुल, लोग, भाषा, और जाति पर अधिकार दिया गया।
I dano joj je da se zarati sa svecima i da ih pobijedi. Dana joj je vlast nad svakim plemenom i pukom i jezikom i narodom:
8 पृथ्वी के वे सब रहनेवाले जिनके नाम उस मेम्ने की जीवन की पुस्तक में लिखे नहीं गए, जो जगत की उत्पत्ति के समय से घात हुआ है, उस पशु की पूजा करेंगे।
da joj se poklone svi pozemljari, oni kojima ime nije zapisano u knjizi života zaklanog Jaganjca, od postanka svijeta.
9 जिसके कान हों वह सुने।
Tko ima uho, nek posluša!
10 १० जिसको कैद में पड़ना है, वह कैद में पड़ेगा, जो तलवार से मारेगा, अवश्य है कि वह तलवार से मारा जाएगा। पवित्र लोगों का धीरज और विश्वास इसी में है।
Je li tko za progonstvo, u progonstvo će ići! Je li tko za mač, da bude pogubljen, mačem će biti pogubljen! U tom je postojanost i vjera svetih.
11 ११ फिर मैंने एक और पशु को पृथ्वी में से निकलते हुए देखा, उसके मेम्ने के समान दो सींग थे; और वह अजगर के समान बोलता था।
I vidjeh: druga jedna Zvijer uzlazi iz zemlje, ima dva roga poput jaganjca, a govori kao Zmaj.
12 १२ यह उस पहले पशु का सारा अधिकार उसके सामने काम में लाता था, और पृथ्वी और उसके रहनेवालों से उस पहले पशु की, जिसका प्राणघातक घाव अच्छा हो गया था, पूजा कराता था।
Vrši svu vlast one prve Zvijeri, u njenoj nazočnosti. Prisiljava zemlju i sve pozemljare da se poklone prvoj Zvijeri kojoj ono zacijeli smrtna rana.
13 १३ वह बड़े-बड़े चिन्ह दिखाता था, यहाँ तक कि मनुष्यों के सामने स्वर्ग से पृथ्वी पर आग बरसा देता था।
Čini znamenja velika: i oganj spušta s neba na zemlju naočigled ljudi.
14 १४ उन चिन्हों के कारण जिन्हें उस पशु के सामने दिखाने का अधिकार उसे दिया गया था; वह पृथ्वी के रहनेवालों को इस प्रकार भरमाता था, कि पृथ्वी के रहनेवालों से कहता था कि जिस पशु को तलवार लगी थी, वह जी गया है, उसकी मूर्ति बनाओ।
Tako zavodi pozemljare znamenjima koja joj je dano činiti u nazočnosti Zvijeri: svjetuje pozemljarima da načine kip Zvijeri koja bijaše udarena mačem, ali preživje.
15 १५ और उसे उस पशु की मूर्ति में प्राण डालने का अधिकार दिया गया, कि पशु की मूर्ति बोलने लगे; और जितने लोग उस पशु की मूर्ति की पूजा न करें, उन्हें मरवा डाले।
I dano joj je udahnuti život kipu Zvijeri te kip Zvijeri progovori i poubija sve koji se god ne klanjaju kipu Zvijeri.
16 १६ और उसने छोटे-बड़े, धनी-कंगाल, स्वतंत्र-दास सब के दाहिने हाथ या उनके माथे पर एक-एक छाप करा दी,
Ona postiže da se svima - malima i velikima, bogatima i ubogima, slobodnjacima i robovima - udari žig na desnicu ili na čelo,
17 १७ कि उसको छोड़ जिस पर छाप अर्थात् उस पशु का नाम, या उसके नाम का अंक हो, और अन्य कोई लेन-देन न कर सके।
i da nitko ne mogne kupovati ili prodavati osim onog koji nosi žig s imenom Zvijeri ili s brojem imena njezina.
18 १८ ज्ञान इसी में है: जिसे बुद्धि हो, वह इस पशु का अंक जोड़ ले, क्योंकि वह मनुष्य का अंक है, और उसका अंक छः सौ छियासठ है।
U ovome je mudrost: u koga je uma, nek odgoneta broj Zvijeri. Broj je to jednog čovjeka, a broj mu je šest stotina šezdeset i šest.

< प्रकाशित वाक्य 13 >