< प्रकाशित वाक्य 1 >

1 यीशु मसीह का प्रकाशितवाक्य, जो उसे परमेश्वर ने इसलिए दिया कि अपने दासों को वे बातें, जिनका शीघ्र होना अवश्य है, दिखाए: और उसने अपने स्वर्गदूत को भेजकर उसके द्वारा अपने दास यूहन्ना को बताया,
חזון ישוע המשיח אשר נתן לו האלהים להראות את עבדיו את אשר היה יהיה במהרה והוא הודיע בשלחו ביד מלאכו לעבדו יוחנן׃
2 जिसने परमेश्वर के वचन और यीशु मसीह की गवाही, अर्थात् जो कुछ उसने देखा था उसकी गवाही दी।
אשר העיד דבר האלהים ועדות ישוע המשיח ואת כל אשר ראה׃
3 धन्य है वह जो इस भविष्यद्वाणी के वचन को पढ़ता है, और वे जो सुनते हैं और इसमें लिखी हुई बातों को मानते हैं, क्योंकि समय निकट है।
אשרי הקורא ואשרי השמעים את דברי הנבואה ושמרים את אשר כתוב בה כי קרובה העת׃
4 यूहन्ना की ओर से आसिया की सात कलीसियाओं के नाम: उसकी ओर से जो है, और जो था, और जो आनेवाला है; और उन सात आत्माओं की ओर से, जो उसके सिंहासन के सामने हैं,
יוחנן אל שבע הקהלות אשר באסיא חסד לכם ושלום מאת ההוה והיה ויבוא ומן שבעת הרוחות אשר לפני כסאו׃
5 और यीशु मसीह की ओर से, जो विश्वासयोग्य साक्षी और मरे हुओं में से जी उठनेवालों में पहलौठा, और पृथ्वी के राजाओं का अधिपति है, तुम्हें अनुग्रह और शान्ति मिलती रहे। जो हम से प्रेम रखता है, और जिसने अपने लहू के द्वारा हमें पापों से छुड़ाया है।
ומאת ישוע המשיח העד הנאמן ובכור מן המתים ועליון למלכי ארץ לו אשר אהב אתנו ובדמו גאלנו מחטאתינו׃
6 और हमें एक राज्य और अपने पिता परमेश्वर के लिये याजक भी बना दिया; उसी की महिमा और पराक्रम युगानुयुग रहे। आमीन। (aiōn g165)
ויעש אתנו למלכים וכהנים לאלהים אביו הכבוד והעז לעולמי עולמים אמן׃ (aiōn g165)
7 देखो, वह बादलों के साथ आनेवाला है; और हर एक आँख उसे देखेगी, वरन् जिन्होंने उसे बेधा था, वे भी उसे देखेंगे, और पृथ्वी के सारे कुल उसके कारण छाती पीटेंगे। हाँ। आमीन।
הנה הוא בא עם העננים וראתה אתו כל עין גם אלה אשר דקרהו וספדו עליו כל משפחות הארץ כן יהיה אמן׃
8 प्रभु परमेश्वर, जो है, और जो था, और जो आनेवाला है; जो सर्वशक्तिमान है: यह कहता है, “मैं ही अल्फा और ओमेगा हूँ।”
אני האלף ואני התו ראש וסוף נאם יהוה אלהים ההוה והיה ויבוא אלהי צבאות׃
9 मैं यूहन्ना, जो तुम्हारा भाई, और यीशु के क्लेश, और राज्य, और धीरज में तुम्हारा सहभागी हूँ, परमेश्वर के वचन, और यीशु की गवाही के कारण पतमुस नामक टापू में था।
אני יוחנן אחיכם וגם חבר לכם בלחץ ובמלכות ובסבלנות למען ישוע המשיח הייתי באי אשר שמו פטמוס בעבור דבר האלהים ובעבור עדות ישוע המשיח׃
10 १० मैं प्रभु के दिन आत्मा में आ गया, और अपने पीछे तुरही का सा बड़ा शब्द यह कहते सुना,
ואהי ברוח ביום האדון ואשמע אחרי קול גדול כקול שופר׃
11 ११ “जो कुछ तू देखता है, उसे पुस्तक में लिखकर सातों कलीसियाओं के पास भेज दे, अर्थात् इफिसुस, स्मुरना, पिरगमुन, थुआतीरा, सरदीस, फिलदिलफिया और लौदीकिया को।”
ויאמר אני האלף ואני התו הראשון והאחרון ואת אשר אתה ראה כתב אל ספר ושלחהו אל הקהלות אשר באסיא לאפסוס ולזמירנא ולפרגמוס ולתיאטירא ולסרדיס ולפילדפיא וללודקיא׃
12 १२ तब मैंने उसे जो मुझसे बोल रहा था; देखने के लिये अपना मुँह फेरा; और पीछे घूमकर मैंने सोने की सात दीवटें देखीं;
ואפן לראות את הקול המדבר אלי ויהי בפנותי וארא שבע מנרות זהב׃
13 १३ और उन दीवटों के बीच में मनुष्य के पुत्र सदृश्य एक पुरुष को देखा, जो पाँवों तक का वस्त्र पहने, और छाती पर सोने का कमरबन्द बाँधे हुए था।
ובתוך שבע המנרות דמות בן אדם לבוש מעיל וחגור אזור זהב על לבו׃
14 १४ उसके सिर और बाल श्वेत ऊन वरन् हिम के समान उज्जवल थे; और उसकी आँखें आग की ज्वाला के समान थीं।
וראשו ושערו לבנים כצמר צחר כשלג ועיניו כלבת אש׃
15 १५ उसके पाँव उत्तम पीतल के समान थे जो मानो भट्ठी में तपाए गए हों; और उसका शब्द बहुत जल के शब्द के समान था।
ומרגלתיו כעין נחשת קלל כצרופות בכור וקולו כקול מים רבים׃
16 १६ वह अपने दाहिने हाथ में सात तारे लिए हुए था, और उसके मुख से तेज दोधारी तलवार निकलती थी; और उसका मुँह ऐसा प्रज्वलित था, जैसा सूर्य कड़ी धूप के समय चमकता है।
ויהי לו ביד ימינו שבעה כוכבים ומפיו יוצאת חרב פיפיות חדה ופניו כשמש המאיר בגבורתו׃
17 १७ जब मैंने उसे देखा, तो उसके पैरों पर मुर्दा सा गिर पड़ा और उसने मुझ पर अपना दाहिना हाथ रखकर यह कहा, “मत डर; मैं प्रथम और अन्तिम हूँ, और जीवित भी मैं हूँ,
וכראתי אותו ואפל לרגליו כמת וישת עלי יד ימינו ויאמר אל תירא אני הראשון והאחרון והחי׃
18 १८ मैं मर गया था, और अब देख मैं युगानुयुग जीविता हूँ; और मृत्यु और अधोलोक की कुँजियाँ मेरे ही पास हैं। (aiōn g165, Hadēs g86)
ואהי מת והנני חי לעולמי עולמים אמן ובידי מפתחות שאול ומות׃ (aiōn g165, Hadēs g86)
19 १९ “इसलिए जो बातें तूने देखीं हैं और जो बातें हो रही हैं; और जो इसके बाद होनेवाली हैं, उन सब को लिख ले।”
ועתה כתב את אשר ראית ואשר נעשה עתה ואשר עתיד להיות אחרי כן׃
20 २० अर्थात् उन सात तारों का भेद जिन्हें तूने मेरे दाहिने हाथ में देखा था, और उन सात सोने की दीवटों का भेद: वे सात तारे सातों कलीसियाओं के स्वर्गदूत हैं, और वे सात दीवट सात कलीसियाएँ हैं।
את סוד שבעת הכוכבים אשר ראית בימיני ואת שבע מנרות הזהב שבעת הכוכבים הם מלאכי שבע הקהלות ושבע המנרות אשר ראית שבע קהלות הנה׃

< प्रकाशित वाक्य 1 >