< भजन संहिता 96 >
1 १ यहोवा के लिये एक नया गीत गाओ, हे सारी पृथ्वी के लोगों यहोवा के लिये गाओ!
quando domus aedificabatur post captivitatem canticum huic David cantate Domino canticum novum cantate Domino omnis terra
2 २ यहोवा के लिये गाओ, उसके नाम को धन्य कहो; दिन प्रतिदिन उसके किए हुए उद्धार का शुभ समाचार सुनाते रहो।
cantate Domino benedicite nomini eius adnuntiate diem de die salutare eius
3 ३ अन्यजातियों में उसकी महिमा का, और देश-देश के लोगों में उसके आश्चर्यकर्मों का वर्णन करो।
adnuntiate inter gentes gloriam eius in omnibus populis mirabilia eius
4 ४ क्योंकि यहोवा महान और अति स्तुति के योग्य है; वह तो सब देवताओं से अधिक भययोग्य है।
quoniam magnus Dominus et laudabilis valde terribilis est super omnes deos
5 ५ क्योंकि देश-देश के सब देवता तो मूरतें ही हैं; परन्तु यहोवा ही ने स्वर्ग को बनाया है।
quoniam omnes dii gentium daemonia at vero Dominus caelos fecit
6 ६ उसके चारों ओर वैभव और ऐश्वर्य है; उसके पवित्रस्थान में सामर्थ्य और शोभा है।
confessio et pulchritudo in conspectu eius sanctimonia et magnificentia in sanctificatione eius
7 ७ हे देश-देश के कुल के लोगों, यहोवा का गुणानुवाद करो, यहोवा की महिमा और सामर्थ्य को मानो!
adferte Domino patriae gentium adferte Domino gloriam et honorem
8 ८ यहोवा के नाम की ऐसी महिमा करो जो उसके योग्य है; भेंट लेकर उसके आँगनों में आओ!
adferte Domino gloriam nomini eius tollite hostias et introite in atria eius
9 ९ पवित्रता से शोभायमान होकर यहोवा को दण्डवत् करो; हे सारी पृथ्वी के लोगों उसके सामने काँपते रहो!
adorate Dominum in atrio sancto eius commoveatur a facie eius universa terra
10 १० जाति-जाति में कहो, “यहोवा राजा हुआ है! और जगत ऐसा स्थिर है, कि वह टलने का नहीं; वह देश-देश के लोगों का न्याय खराई से करेगा।”
dicite in gentibus quia Dominus regnavit etenim correxit orbem qui non movebitur iudicabit populos in aequitate
11 ११ आकाश आनन्द करे, और पृथ्वी मगन हो; समुद्र और उसमें की सब वस्तुएँ गरज उठें;
laetentur caeli et exultet terra commoveatur mare et plenitudo eius
12 १२ मैदान और जो कुछ उसमें है, वह प्रफुल्लित हो; उसी समय वन के सारे वृक्ष जयजयकार करेंगे।
gaudebunt campi et omnia quae in eis sunt tunc exultabunt omnia ligna silvarum
13 १३ यह यहोवा के सामने हो, क्योंकि वह आनेवाला है। वह पृथ्वी का न्याय करने को आनेवाला है, वह धर्म से जगत का, और सच्चाई से देश-देश के लोगों का न्याय करेगा।
a facie Domini quia venit quoniam venit iudicare terram iudicabit orbem terrae in aequitate et populos in veritate sua