< भजन संहिता 95 >
1 १ आओ हम यहोवा के लिये ऊँचे स्वर से गाएँ, अपने उद्धार की चट्टान का जयजयकार करें!
Dejte, prepevajmo Gospodu, ukajmo skali blaginje naše!
2 २ हम धन्यवाद करते हुए उसके सम्मुख आएँ, और भजन गाते हुए उसका जयजयकार करें।
Pojdimo pred obličje njegovo sè zahvaljevanjem, s psalmi mu ukajmo.
3 ३ क्योंकि यहोवा महान परमेश्वर है, और सब देवताओं के ऊपर महान राजा है।
Ker Bog mogočni velik je Gospod, in velik kralj nad vse bogove.
4 ४ पृथ्वी के गहरे स्थान उसी के हाथ में हैं; और पहाड़ों की चोटियाँ भी उसी की हैं।
V roki njegovi so najglobočji sledovi zemlje, v njegovi oblasti so gorâ moči.
5 ५ समुद्र उसका है, और उसी ने उसको बनाया, और स्थल भी उसी के हाथ का रचा है।
Njegovo je sámo morje, ker on ga je naredil, in súha zemlja, katero so ustvarile roke njegove.
6 ६ आओ हम झुककर दण्डवत् करें, और अपने कर्ता यहोवा के सामने घुटने टेकें!
Pridite, priklonimo se in padimo na tla; pripognimo kolena pred Gospodom, kateri nas je naredil.
7 ७ क्योंकि वही हमारा परमेश्वर है, और हम उसकी चराई की प्रजा, और उसके हाथ की भेड़ें हैं। भला होता, कि आज तुम उसकी बात सुनते!
Ker on je Bog naš, mi pa ljudstvo paše njegove, in čeda vodbe njegove; danes če slišite glas njegov,
8 ८ अपना-अपना हृदय ऐसा कठोर मत करो, जैसा मरीबा में, व मस्सा के दिन जंगल में हुआ था,
"Ne okamenite srca svojega, kakor v prepiru, kakor o dnevi izkušnjave v puščavi.
9 ९ जब तुम्हारे पुरखाओं ने मुझे परखा, उन्होंने मुझ को जाँचा और मेरे काम को भी देखा।
Ko so me izkušali očetje vaši: izkusili so me in spoznali delo moje.
10 १० चालीस वर्ष तक मैं उस पीढ़ी के लोगों से रूठा रहा, और मैंने कहा, “ये तो भरमानेवाले मन के हैं, और इन्होंने मेरे मार्गों को नहीं पहचाना।”
Štirideset let sem imel preglavico s tistim rodom govoreč: Ljudstvo so srca tavajočega, in potov mojih ne poznajo.
11 ११ इस कारण मैंने क्रोध में आकर शपथ खाई कि ये मेरे विश्रामस्थान में कभी प्रवेश न करने पाएँगे।
Njim sem prisegel v jezi svoji, da ne vnidejo v pókoj moj."