< भजन संहिता 92 >

1 भजन। विश्राम के दिन के लिये गीत यहोवा का धन्यवाद करना भला है, हे परमप्रधान, तेरे नाम का भजन गाना;
(En Salme. En Sang for Sabbatsdagen.) Det er godt at takke HERREN, lovsynge dit navn, du højeste,
2 प्रातःकाल को तेरी करुणा, और प्रति रात तेरी सच्चाई का प्रचार करना,
ved Gry forkynde din Nåde, om Natten din Trofasthed
3 दस तारवाले बाजे और सारंगी पर, और वीणा पर गम्भीर स्वर से गाना भला है।
til tistrenget Lyre, til Harpe, til Strengeleg på Citer!
4 क्योंकि, हे यहोवा, तूने मुझ को अपने कामों से आनन्दित किया है; और मैं तेरे हाथों के कामों के कारण जयजयकार करूँगा।
Thi ved dit Værk har du glædet mig, HERRE, jeg jubler over dine Hænders Gerning.
5 हे यहोवा, तेरे काम क्या ही बड़े है! तेरी कल्पनाएँ बहुत गम्भीर है;
Hvor store er dine Gerninger, HERRE, dine Tanker såre dybe!
6 पशु समान मनुष्य इसको नहीं समझता, और मूर्ख इसका विचार नहीं करता:
Tåben fatter det ikke, Dåren skønner ej sligt.
7 कि दुष्ट जो घास के समान फूलते-फलते हैं, और सब अनर्थकारी जो प्रफुल्लित होते हैं, यह इसलिए होता है, कि वे सर्वदा के लिये नाश हो जाएँ,
Spirer de gudløse end som Græsset, blomstrer end alle Udådsmænd, er det kun for at lægges øde for stedse,
8 परन्तु हे यहोवा, तू सदा विराजमान रहेगा।
men du er ophøjet for evigt, HERRE.
9 क्योंकि हे यहोवा, तेरे शत्रु, हाँ तेरे शत्रु नाश होंगे; सब अनर्थकारी तितर-बितर होंगे।
Thi se, dine Fjender, HERRE, se, dine Fjender går under, alle Udådsmænd spredes!
10 १० परन्तु मेरा सींग तूने जंगली साँड़ के समान ऊँचा किया है; तूने ताजे तेल से मेरा अभिषेक किया है।
Du har løftet mit Horn som Vildoksens, kvæget mig med den friskeste Olie;
11 ११ मैं अपने शत्रुओं पर दृष्टि करके, और उन कुकर्मियों का हाल जो मेरे विरुद्ध उठे थे, सुनकर सन्तुष्ट हुआ हूँ।
det fryder mit Øje at se mine Fjender, mit Øre at høre mine Avindsmænd.
12 १२ धर्मी लोग खजूर के समान फूले फलेंगे, और लबानोन के देवदार के समान बढ़ते रहेंगे।
De retfærdige grønnes som Palmen, vokser som Libanons Ceder;
13 १३ वे यहोवा के भवन में रोपे जाकर, हमारे परमेश्वर के आँगनों में फूले फलेंगे।
plantet i HERRENs Hus grønnes de i vor Guds Forgårde;
14 १४ वे पुराने होने पर भी फलते रहेंगे, और रस भरे और लहलहाते रहेंगे,
selv grånende bærer de Frugt, er friske og fulde af Saft
15 १५ जिससे यह प्रगट हो कि यहोवा सच्चा है; वह मेरी चट्टान है, और उसमें कुटिलता कुछ भी नहीं।
for at vidne, at HERREN er retvis, min Klippe, hos hvem ingen Uret findes.

< भजन संहिता 92 >