< भजन संहिता 89 >

1 एतान एज्रावंशी का मश्कील मैं यहोवा की सारी करुणा के विषय सदा गाता रहूँगा; मैं तेरी सच्चाई पीढ़ी से पीढ़ी तक बताता रहूँगा।
قصیدۀ ایتانِ اِزراحی. ای خداوند، محبت تو را همواره خواهم ستود و با زبان خود پیوسته از وفاداری تو سخن خواهم گفت،
2 क्योंकि मैंने कहा, “तेरी करुणा सदा बनी रहेगी, तू स्वर्ग में अपनी सच्चाई को स्थिर रखेगा।”
زیرا محبت تو همیشگی است و وفاداری تو چون آسمانها پایدار است.
3 तूने कहा, “मैंने अपने चुने हुए से वाचा बाँधी है, मैंने अपने दास दाऊद से शपथ खाई है,
تو با خادم برگزیده‌ات داوود عهد بسته‌ای و وعده کرده‌ای که
4 ‘मैं तेरे वंश को सदा स्थिर रखूँगा; और तेरी राजगद्दी को पीढ़ी-पीढ़ी तक बनाए रखूँगा।’” (सेला)
تخت سلطنت او را تا ابد، نسل اندر نسل، پایدار خواهی داشت.
5 हे यहोवा, स्वर्ग में तेरे अद्भुत काम की, और पवित्रों की सभा में तेरी सच्चाई की प्रशंसा होगी।
خداوندا، آسمانها از کارهای شگفت‌انگیز تو تعریف می‌کنند و امانت و وفاداری تو را می‌ستایند.
6 क्योंकि आकाशमण्डल में यहोवा के तुल्य कौन ठहरेगा? बलवन्तों के पुत्रों में से कौन है जिसके साथ यहोवा की उपमा दी जाएगी?
در آسمانها کیست که با تو، ای خداوند، برابری کند؟ در میان موجودات آسمانی چه کسی را می‌توان به تو تشبیه کرد؟
7 परमेश्वर पवित्र लोगों की गोष्ठी में अत्यन्त प्रतिष्ठा के योग्य, और अपने चारों ओर सब रहनेवालों से अधिक भययोग्य है।
تو در میان مقدّسین مورد ستایش هستی؛ آنان با ترس و احترام گرداگرد تو ایستاده‌اند.
8 हे सेनाओं के परमेश्वर यहोवा, हे यहोवा, तेरे तुल्य कौन सामर्थी है? तेरी सच्चाई तो तेरे चारों ओर है!
ای یهوه، خدای لشکرهای آسمان، کیست مانند تو؟ تو در قدرت و امانت بی‌نظیری!
9 समुद्र के गर्व को तू ही तोड़ता है; जब उसके तरंग उठते हैं, तब तू उनको शान्त कर देता है।
بر امواج دریاها مسلط هستی و طغیان آنها را آرام می‌گردانی.
10 १० तूने रहब को घात किए हुए के समान कुचल डाला, और अपने शत्रुओं को अपने बाहुबल से तितर-बितर किया है।
تو مصر را در هم کوبیدی و با دست توانای خود دشمنانت را تار و مار ساختی.
11 ११ आकाश तेरा है, पृथ्वी भी तेरी है; जगत और जो कुछ उसमें है, उसे तू ही ने स्थिर किया है।
آسمانها و زمین و هر آنچه در جهان است از آن تو می‌باشند؛ زیرا تو آنها را آفریده‌ای.
12 १२ उत्तर और दक्षिण को तू ही ने सिरजा; ताबोर और हेर्मोन तेरे नाम का जयजयकार करते हैं।
شمال و جنوب را تو به وجود آورده‌ای. کوه تابور و حرمون، مظهر قدرت تو می‌باشند.
13 १३ तेरी भुजा बलवन्त है; तेरा हाथ शक्तिमान और तेरा दाहिना हाथ प्रबल है।
دست تو بسیار تواناست. تو خدای متعال هستی.
14 १४ तेरे सिंहासन का मूल, धर्म और न्याय है; करुणा और सच्चाई तेरे आगे-आगे चलती है।
فرمانروایی تو بر اساس عدل و انصاف است. در تمام کارهایت محبت و وفاداری مشاهده می‌شود.
15 १५ क्या ही धन्य है वह समाज जो आनन्द के ललकार को पहचानता है; हे यहोवा, वे लोग तेरे मुख के प्रकाश में चलते हैं,
خوشا به حال مردمی که می‌دانند چگونه تو را تحسین و تمجید کنند، زیرا آنها در نور حضورت راه خواهند رفت.
16 १६ वे तेरे नाम के हेतु दिन भर मगन रहते हैं, और तेरे धर्म के कारण महान हो जाते हैं।
آنها تمام روز به نام تو شادی می‌کنند و به سبب عدالت تو سربلند می‌باشند.
17 १७ क्योंकि तू उनके बल की शोभा है, और अपनी प्रसन्नता से हमारे सींग को ऊँचा करेगा।
تو به ما قدرت می‌بخشی و به لطف خویش ما را پیروز و سرافراز می‌گردانی.
18 १८ क्योंकि हमारी ढाल यहोवा की ओर से है, हमारा राजा इस्राएल के पवित्र की ओर से है।
ای خداوند، تو از ما حمایت کردی؛ ای خدای مقدّس اسرائیل، تو به ما پادشاه بخشیدی.
19 १९ एक समय तूने अपने भक्त को दर्शन देकर बातें की; और कहा, “मैंने सहायता करने का भार एक वीर पर रखा है, और प्रजा में से एक को चुनकर बढ़ाया है।
در عالم رویا با نبی خود سخن گفتی و فرمودی: «در میان اسرائیل جوانی را برگزیده‌ام و او را سرافراز نموده‌ام تا پادشاه شود؛
20 २० मैंने अपने दास दाऊद को लेकर, अपने पवित्र तेल से उसका अभिषेक किया है।
او خدمتگزار من داوود است. من او را با روغن مقدّس مسح کرده‌ام
21 २१ मेरा हाथ उसके साथ बना रहेगा, और मेरी भुजा उसे दृढ़ रखेगी।
و او را پایدار و توانا خواهم ساخت.
22 २२ शत्रु उसको तंग करने न पाएगा, और न कुटिल जन उसको दुःख देने पाएगा।
دشمنانش بر او پیروز نخواهند شد و آسیبی از مخالفانش به او نخواهد رسید.
23 २३ मैं उसके शत्रुओं को उसके सामने से नाश करूँगा, और उसके बैरियों पर विपत्ति डालूँगा।
در برابر چشمان وی بدخواهانش را از بین خواهم برد و آنانی را که از او نفرت داشته باشند هلاک خواهم نمود.
24 २४ परन्तु मेरी सच्चाई और करुणा उस पर बनी रहेंगी, और मेरे नाम के द्वारा उसका सींग ऊँचा हो जाएगा।
از وفاداری و محبت من برخوردار خواهد بود و من او را پیروز و سرافراز خواهم ساخت.
25 २५ मैं समुद्र को उसके हाथ के नीचे और महानदों को उसके दाहिने हाथ के नीचे कर दूँगा।
قلمرو فرمانروایی او را از دریای بزرگ تا رود فرات وسعت خواهم بخشید.
26 २६ वह मुझे पुकारकर कहेगा, ‘तू मेरा पिता है, मेरा परमेश्वर और मेरे उद्धार की चट्टान है।’
او مرا پدر خود و خدا و صخرهٔ نجات خویش خواهد خواند.
27 २७ फिर मैं उसको अपना पहलौठा, और पृथ्वी के राजाओं पर प्रधान ठहराऊँगा।
من نیز با او چون پسر ارشد خویش رفتار خواهم کرد و او را برتر از تمام پادشاهان جهان خواهم ساخت.
28 २८ मैं अपनी करुणा उस पर सदा बनाए रहूँगा, और मेरी वाचा उसके लिये अटल रहेगी।
محبت خود را هرگز از او دریغ نخواهم داشت، زیرا عهد من با او عهدی ابدی می‌باشد.
29 २९ मैं उसके वंश को सदा बनाए रखूँगा, और उसकी राजगद्दी स्वर्ग के समान सर्वदा बनी रहेगी।
نسل او را تا ابد باقی خواهم گذاشت و سلطنت او جاودانی خواهد بود.
30 ३० यदि उसके वंश के लोग मेरी व्यवस्था को छोड़ें और मेरे नियमों के अनुसार न चलें,
«اما اگر فرزندانش از دستورهای من سرپیچی کنند و احکام مرا بشکنند،
31 ३१ यदि वे मेरी विधियों का उल्लंघन करें, और मेरी आज्ञाओं को न मानें,
اگر فرایض مرا زیر پا بگذارند، و احکام مرا نگاه ندارند،
32 ३२ तो मैं उनके अपराध का दण्ड सोंटें से, और उनके अधर्म का दण्ड कोड़ों से दूँगा।
آنگاه ایشان را تنبیه خواهم نمود.
33 ३३ परन्तु मैं अपनी करुणा उस पर से न हटाऊँगा, और न सच्चाई त्याग कर झूठा ठहरूँगा।
با این حال او را از محبت خود محروم نخواهم کرد و نسبت به قولی که داده‌ام، وفادار خواهم ماند.
34 ३४ मैं अपनी वाचा न तोड़ूँगा, और जो मेरे मुँह से निकल चुका है, उसे न बदलूँगा।
آری، عهد خود را نخواهم شکست و آنچه را که گفته‌ام تغییر نخواهم داد.
35 ३५ एक बार मैं अपनी पवित्रता की शपथ खा चुका हूँ; मैं दाऊद को कभी धोखा न दूँगा।
یک بار به داوود به نام مقدّس خود وعده دادم و هرگز آن را باطل نخواهم کرد
36 ३६ उसका वंश सर्वदा रहेगा, और उसकी राजगद्दी सूर्य के समान मेरे सम्मुख ठहरी रहेगी।
که نسل او تا ابد باقی خواهد ماند و سلطنت وی تا زمانی که خورشید بدرخشد دوام خواهد داشت
37 ३७ वह चन्द्रमा के समान, और आकाशमण्डल के विश्वासयोग्य साक्षी के समान सदा बना रहेगा।” (सेला)
و مانند ماه که شاهد باوفایی در آسمان است، پایدار خواهد بود.»
38 ३८ तो भी तूने अपने अभिषिक्त को छोड़ा और उसे तज दिया, और उस पर अति क्रोध किया है।
اما ای خداوند، تو بر پادشاه برگزیدهٔ خود غضبناکی و او را ترک کرده‌ای.
39 ३९ तूने अपने दास के साथ की वाचा को त्याग दिया, और उसके मुकुट को भूमि पर गिराकर अशुद्ध किया है।
آیا عهد خود را با خدمتگزار خویش باطل نموده‌ای؟ تو تاج او را بر زمین انداخته‌ای و آن را بی‌حرمت ساخته‌ای!
40 ४० तूने उसके सब बाड़ों को तोड़ डाला है, और उसके गढ़ों को उजाड़ दिया है।
حصار شهر او را شکسته‌ای و قلعه‌هایش را خراب کرده‌ای.
41 ४१ सब बटोही उसको लूट लेते हैं, और उसके पड़ोसियों से उसकी नामधराई होती है।
هر که از راه می‌رسد اموال او را غارت می‌کند. او نزد همسایگان خود رسوا شده است.
42 ४२ तूने उसके विरोधियों को प्रबल किया; और उसके सब शत्रुओं को आनन्दित किया है।
دشمنانش را بر او پیروز ساخته‌ای.
43 ४३ फिर तू उसकी तलवार की धार को मोड़ देता है, और युद्ध में उसके पाँव जमने नहीं देता।
شمشیر او را کند کرده‌ای. در جنگ به او کمک نکرده‌ای.
44 ४४ तूने उसका तेज हर लिया है, और उसके सिंहासन को भूमि पर पटक दिया है।
تخت سلطنتش را واژگون ساخته، به شکوه و عظمتش خاتمه داده‌ای.
45 ४५ तूने उसकी जवानी को घटाया, और उसको लज्जा से ढाँप दिया है। (सेला)
پیری زودرس به سراغش فرستاده‌ای و نزد همه رسوایش کرده‌ای.
46 ४६ हे यहोवा, तू कब तक लगातार मुँह फेरे रहेगा, तेरी जलजलाहट कब तक आग के समान भड़की रहेगी।
ای خداوند، تا به کی روی خود را پنهان می‌کنی؟ آیا تا ابد خشم تو چون آتش افروخته خواهد بود؟
47 ४७ मेरा स्मरण कर, कि मैं कैसा अनित्य हूँ, तूने सब मनुष्यों को क्यों व्यर्थ सिरजा है?
به یاد آور که عمر انسان چقدر کوتاه است. تو همهٔ انسانها را فناپذیر آفریده‌ای.
48 ४८ कौन पुरुष सदा अमर रहेगा? क्या कोई अपने प्राण को अधोलोक से बचा सकता है? (सेला) (Sheol h7585)
کیست که بتواند نمیرد و تا ابد زنده بماند؟ (Sheol h7585)
49 ४९ हे प्रभु, तेरी प्राचीनकाल की करुणा कहाँ रही, जिसके विषय में तूने अपनी सच्चाई की शपथ दाऊद से खाई थी?
ای خداوند، کجاست محبت نخستین تو؟ کجاست وعدهٔ محبت تو که در نهایتِ وفاداری به داوود دادی؟
50 ५० हे प्रभु, अपने दासों की नामधराई की सुधि ले; मैं तो सब सामर्थी जातियों का बोझ लिए रहता हूँ।
ببین مردم چگونه مرا ملامت می‌کنند. بار ملامتهای آنها را بر دوش می‌کشم.
51 ५१ तेरे उन शत्रुओं ने तो हे यहोवा, तेरे अभिषिक्त के पीछे पड़कर उसकी नामधराई की है।
دشمنانت پادشاه برگزیده‌ات را ریشخند می‌کنند و هر جا پای می‌نهد به او توهین می‌کنند.
52 ५२ यहोवा सर्वदा धन्य रहेगा! आमीन फिर आमीन।
شکر و سپاس بر نام خداوند تا ابد! آمین! آمین!

< भजन संहिता 89 >