< भजन संहिता 88 >

1 कोरहवंशियों का भजन प्रधान बजानेवाले के लिये: महलतलग्नोत राग में एज्रावंशी हेमान का मश्कील हे मेरे उद्धारकर्ता परमेश्वर यहोवा, मैं दिन को और रात को तेरे आगे चिल्लाता आया हूँ।
Wer. Zaburi mar yawuot Kora. Kuom jatend wer. Kaluwore gi mahalath leanoth. Maskil mar Heman ja-Ezra. Yaye Jehova Nyasaye, in e Nyasacha ma resa, aywagora e nyimi odiechiengʼ gotieno.
2 मेरी प्रार्थना तुझ तक पहुँचे, मेरे चिल्लाने की ओर कान लगा!
Mad lamona chop e nyimi; yie ilok iti ne kwayona.
3 क्योंकि मेरा प्राण क्लेश से भरा हुआ है, और मेरा प्राण अधोलोक के निकट पहुँचा है। (Sheol h7585)
Nimar chandruok opongʼo chunya kendo ngimana sudo machiegni gi liel. (Sheol h7585)
4 मैं कब्र में पड़नेवालों में गिना गया हूँ; मैं बलहीन पुरुष के समान हो गया हूँ।
Ikwana kaachiel gi joma ridore piny ei bur matut; achalo ngʼama onge teko.
5 मैं मुर्दों के बीच छोड़ा गया हूँ, और जो घात होकर कब्र में पड़े हैं, जिनको तू फिर स्मरण नहीं करता और वे तेरी सहायता रहित हैं, उनके समान मैं हो गया हूँ।
Ojwangʼa kaachiel gi joma otho, mana kaka joma onegi monindo e bur, makoro ok ipar kuomgi kendo, joma ongʼad kargi oko e ritni.
6 तूने मुझे गड्ढे के तल ही में, अंधेरे और गहरे स्थान में रखा है।
Iseketa ei bur matut mogik, ei piny mogik, kama olil ti.
7 तेरी जलजलाहट मुझी पर बनी हुई है, और तूने अपने सब तरंगों से मुझे दुःख दिया है। (सेला)
Mirimbi mager ogore kuoma mapek; isetamo wangʼa gi apaka magi duto. (Sela)
8 तूने मेरे पहचानवालों को मुझसे दूर किया है; और मुझ को उनकी दृष्टि में घिनौना किया है। मैं बन्दी हूँ और निकल नहीं सकता;
Isemiyo osiepena mane ni machiegni koda mogik oringa, kendo isemiyo koro achalonegi mana koko. Odinna ma ok anyal tony;
9 दुःख भोगते-भोगते मेरी आँखें धुँधला गई। हे यहोवा, मैं लगातार तुझे पुकारता और अपने हाथ तेरी ओर फैलाता आया हूँ।
wengena ok nen maber nikech kuyo ma an-go. Aluongi odiechiengʼ kodiechiengʼ, yaye Jehova Nyasaye; achikoni lwetena.
10 १० क्या तू मुर्दों के लिये अद्भुत काम करेगा? क्या मरे लोग उठकर तेरा धन्यवाद करेंगे? (सेला)
Bende itimo honni magi ne joma otho? Joma otho bende nyalo chier kendo mi paki? (Sela)
11 ११ क्या कब्र में तेरी करुणा का, और विनाश की दशा में तेरी सच्चाई का वर्णन किया जाएगा?
Herani bende inyiso joma ni ei liel; adier, koso adierani bende yudore e kethruok piny?
12 १२ क्या तेरे अद्भुत काम अंधकार में, या तेरा धर्म विश्वासघात की दशा में जाना जाएगा?
Timbeni miwuoro bende ongʼere kama otimo mudhono, kata timbeni makare e piny ma ilalieno?
13 १३ परन्तु हे यहोवा, मैंने तेरी दुहाई दी है; और भोर को मेरी प्रार्थना तुझ तक पहुँचेगी।
Anto aywakni mondo ikonya, yaye Jehova Nyasaye; lamona chopo e nyimi gokinyi.
14 १४ हे यहोवा, तू मुझ को क्यों छोड़ता है? तू अपना मुख मुझसे क्यों छिपाता रहता है?
Yaye Jehova Nyasaye, angʼo momiyo idaga kendo ipandona wangʼi?
15 १५ मैं बचपन ही से दुःखी वरन् अधमुआ हूँ, तुझ से भय खाते मैं अति व्याकुल हो गया हूँ।
Aseneno chandruok chakre tin-na mi adwa tho; asewinjo malit nikech thagruok misekelona, kendo chunya oseol.
16 १६ तेरा क्रोध मुझ पर पड़ा है; उस भय से मैं मिट गया हूँ।
Mirimbi mager oseywaya; thagruok mimiya osetieka.
17 १७ वह दिन भर जल के समान मुझे घेरे रहता है; वह मेरे चारों ओर दिखाई देता है।
Gilwora ka ataro odiechiengʼ duto; gisedinona chuth koni gi koni.
18 १८ तूने मित्र और भाई-बन्धु दोनों को मुझसे दूर किया है; और मेरे जान-पहचानवालों को अंधकार में डाल दिया है।
Isemaya osiepena gi joherana; mudho mandiwa ema koro odongʼ machiegni koda kaka osiepna.

< भजन संहिता 88 >