< भजन संहिता 87 >

1 कोरहवंशियों का भजन उसकी नींव पवित्र पर्वतों में है;
לבני קרח מזמור שיר יסודתו בהררי קדש׃
2 और यहोवा सिय्योन के फाटकों से याकूब के सारे निवासों से बढ़कर प्रीति रखता है।
אהב יהוה שערי ציון מכל משכנות יעקב׃
3 हे परमेश्वर के नगर, तेरे विषय महिमा की बातें कही गई हैं। (सेला)
נכבדות מדבר בך עיר האלהים סלה׃
4 मैं अपने जान-पहचानवालों से रहब और बाबेल की भी चर्चा करूँगा; पलिश्त, सोर और कूश को देखो: “यह वहाँ उत्पन्न हुआ था।”
אזכיר רהב ובבל לידעי הנה פלשת וצור עם כוש זה ילד שם׃
5 और सिय्योन के विषय में यह कहा जाएगा, “इनमें से प्रत्येक का जन्म उसमें हुआ था।” और परमप्रधान आप ही उसको स्थिर रखे।
ולציון יאמר איש ואיש ילד בה והוא יכוננה עליון׃
6 यहोवा जब देश-देश के लोगों के नाम लिखकर गिन लेगा, तब यह कहेगा, “यह वहाँ उत्पन्न हुआ था।” (सेला)
יהוה יספר בכתוב עמים זה ילד שם סלה׃
7 गवैये और नृतक दोनों कहेंगे, “हमारे सब सोते तुझी में पाए जाते हैं।”
ושרים כחללים כל מעיני בך׃

< भजन संहिता 87 >