< भजन संहिता 86 >

1 दाऊद की प्रार्थना हे यहोवा, कान लगाकर मेरी सुन ले, क्योंकि मैं दीन और दरिद्र हूँ।
תפלה לדוד הטה יהוה אזנך ענני כי עני ואביון אני׃
2 मेरे प्राण की रक्षा कर, क्योंकि मैं भक्त हूँ; तू मेरा परमेश्वर है, इसलिए अपने दास का, जिसका भरोसा तुझ पर है, उद्धार कर।
שמרה נפשי כי חסיד אני הושע עבדך אתה אלהי הבוטח אליך׃
3 हे प्रभु, मुझ पर अनुग्रह कर, क्योंकि मैं तुझी को लगातार पुकारता रहता हूँ।
חנני אדני כי אליך אקרא כל היום׃
4 अपने दास के मन को आनन्दित कर, क्योंकि हे प्रभु, मैं अपना मन तेरी ही ओर लगाता हूँ।
שמח נפש עבדך כי אליך אדני נפשי אשא׃
5 क्योंकि हे प्रभु, तू भला और क्षमा करनेवाला है, और जितने तुझे पुकारते हैं उन सभी के लिये तू अति करुणामय है।
כי אתה אדני טוב וסלח ורב חסד לכל קראיך׃
6 हे यहोवा मेरी प्रार्थना की ओर कान लगा, और मेरे गिड़गिड़ाने को ध्यान से सुन।
האזינה יהוה תפלתי והקשיבה בקול תחנונותי׃
7 संकट के दिन मैं तुझको पुकारूँगा, क्योंकि तू मेरी सुन लेगा।
ביום צרתי אקראך כי תענני׃
8 हे प्रभु, देवताओं में से कोई भी तेरे तुल्य नहीं, और न किसी के काम तेरे कामों के बराबर हैं।
אין כמוך באלהים אדני ואין כמעשיך׃
9 हे प्रभु, जितनी जातियों को तूने बनाया है, सब आकर तेरे सामने दण्डवत् करेंगी, और तेरे नाम की महिमा करेंगी।
כל גוים אשר עשית יבואו וישתחוו לפניך אדני ויכבדו לשמך׃
10 १० क्योंकि तू महान और आश्चर्यकर्म करनेवाला है, केवल तू ही परमेश्वर है।
כי גדול אתה ועשה נפלאות אתה אלהים לבדך׃
11 ११ हे यहोवा, अपना मार्ग मुझे सिखा, तब मैं तेरे सत्य मार्ग पर चलूँगा, मुझ को एक चित्त कर कि मैं तेरे नाम का भय मानूँ।
הורני יהוה דרכך אהלך באמתך יחד לבבי ליראה שמך׃
12 १२ हे प्रभु, हे मेरे परमेश्वर, मैं अपने सम्पूर्ण मन से तेरा धन्यवाद करूँगा, और तेरे नाम की महिमा सदा करता रहूँगा।
אודך אדני אלהי בכל לבבי ואכבדה שמך לעולם׃
13 १३ क्योंकि तेरी करुणा मेरे ऊपर बड़ी है; और तूने मुझ को अधोलोक की तह में जाने से बचा लिया है। (Sheol h7585)
כי חסדך גדול עלי והצלת נפשי משאול תחתיה׃ (Sheol h7585)
14 १४ हे परमेश्वर, अभिमानी लोग मेरे विरुद्ध उठ गए हैं, और उपद्रवियों का झुण्ड मेरे प्राण के खोजी हुए हैं, और वे तेरा कुछ विचार नहीं रखते।
אלהים זדים קמו עלי ועדת עריצים בקשו נפשי ולא שמוך לנגדם׃
15 १५ परन्तु प्रभु दयालु और अनुग्रहकारी परमेश्वर है, तू विलम्ब से कोप करनेवाला और अति करुणामय है।
ואתה אדני אל רחום וחנון ארך אפים ורב חסד ואמת׃
16 १६ मेरी ओर फिरकर मुझ पर अनुग्रह कर; अपने दास को तू शक्ति दे, और अपनी दासी के पुत्र का उद्धार कर।
פנה אלי וחנני תנה עזך לעבדך והושיעה לבן אמתך׃
17 १७ मुझे भलाई का कोई चिन्ह दिखा, जिसे देखकर मेरे बैरी निराश हों, क्योंकि हे यहोवा, तूने आप मेरी सहायता की और मुझे शान्ति दी है।
עשה עמי אות לטובה ויראו שנאי ויבשו כי אתה יהוה עזרתני ונחמתני׃

< भजन संहिता 86 >