< भजन संहिता 86 >
1 १ दाऊद की प्रार्थना हे यहोवा, कान लगाकर मेरी सुन ले, क्योंकि मैं दीन और दरिद्र हूँ।
Herre! bøj dit Øre, bønhør mig, thi jeg er elendig og fattig.
2 २ मेरे प्राण की रक्षा कर, क्योंकि मैं भक्त हूँ; तू मेरा परमेश्वर है, इसलिए अपने दास का, जिसका भरोसा तुझ पर है, उद्धार कर।
Bevar min Sjæl; thi jeg er hellig; frels din Tjener, du min Gud! ham, som forlader sig paa dig.
3 ३ हे प्रभु, मुझ पर अनुग्रह कर, क्योंकि मैं तुझी को लगातार पुकारता रहता हूँ।
Herre! vær mig naadig; thi til dig raaber jeg den ganske Dag.
4 ४ अपने दास के मन को आनन्दित कर, क्योंकि हे प्रभु, मैं अपना मन तेरी ही ओर लगाता हूँ।
Glæd din Tjeners Sjæl; thi til dig, Herre, opløfter jeg min Sjæl.
5 ५ क्योंकि हे प्रभु, तू भला और क्षमा करनेवाला है, और जितने तुझे पुकारते हैं उन सभी के लिये तू अति करुणामय है।
Thi du Herre! er god og rund til at forlade og rig paa Miskundhed imod alle, som paakalde dig.
6 ६ हे यहोवा मेरी प्रार्थना की ओर कान लगा, और मेरे गिड़गिड़ाने को ध्यान से सुन।
Herre! vend dit Øre til min Bøn og giv Agt paa mine ydmyge Begæringers Røst.
7 ७ संकट के दिन मैं तुझको पुकारूँगा, क्योंकि तू मेरी सुन लेगा।
Paa min Nøds Dag vil jeg paakalde dig; thi du bønhører mig.
8 ८ हे प्रभु, देवताओं में से कोई भी तेरे तुल्य नहीं, और न किसी के काम तेरे कामों के बराबर हैं।
Der er ingen som du iblandt Guder, Herre! og der er intet som dine Gerninger.
9 ९ हे प्रभु, जितनी जातियों को तूने बनाया है, सब आकर तेरे सामने दण्डवत् करेंगी, और तेरे नाम की महिमा करेंगी।
Alle Hedninger, som du har skabt, skulle komme og tilbede for dit Ansigt, Herre! og de skulle ære dit Navn.
10 १० क्योंकि तू महान और आश्चर्यकर्म करनेवाला है, केवल तू ही परमेश्वर है।
Thi du er stor, og du gør underfulde Ting, du alene er Gud.
11 ११ हे यहोवा, अपना मार्ग मुझे सिखा, तब मैं तेरे सत्य मार्ग पर चलूँगा, मुझ को एक चित्त कर कि मैं तेरे नाम का भय मानूँ।
Lær mig, Herre! din Vej, jeg vil vandre i din Sandhed, vend mit Hjerte imod dette ene, at frygte dit Navn.
12 १२ हे प्रभु, हे मेरे परमेश्वर, मैं अपने सम्पूर्ण मन से तेरा धन्यवाद करूँगा, और तेरे नाम की महिमा सदा करता रहूँगा।
Jeg vil takke dig, Herre min Gud! af mit ganske Hjerte og ære dit Navn evindelig.
13 १३ क्योंकि तेरी करुणा मेरे ऊपर बड़ी है; और तूने मुझ को अधोलोक की तह में जाने से बचा लिया है। (Sheol )
Thi din Miskundhed er stor over mig, og du friede min Sjæl fra det dybe Dødsrige. (Sheol )
14 १४ हे परमेश्वर, अभिमानी लोग मेरे विरुद्ध उठ गए हैं, और उपद्रवियों का झुण्ड मेरे प्राण के खोजी हुए हैं, और वे तेरा कुछ विचार नहीं रखते।
Gud! de hovmodige staa op imod mig, og Voldsmænds Hob søger efter mit Liv, og de have ikke sat dig for deres Øjne.
15 १५ परन्तु प्रभु दयालु और अनुग्रहकारी परमेश्वर है, तू विलम्ब से कोप करनेवाला और अति करुणामय है।
Men du, Herre! er en barmhjertig og naadig Gud, langmodig og af megen Miskundhed og Sandhed.
16 १६ मेरी ओर फिरकर मुझ पर अनुग्रह कर; अपने दास को तू शक्ति दे, और अपनी दासी के पुत्र का उद्धार कर।
Vend dit Ansigt til mig og vær mig naadig! giv din Tjener din Styrke og frels din Tjenestekvindes Søn!
17 १७ मुझे भलाई का कोई चिन्ह दिखा, जिसे देखकर मेरे बैरी निराश हों, क्योंकि हे यहोवा, तूने आप मेरी सहायता की और मुझे शान्ति दी है।
Gør et Tegn for mig til det gode, at de, som hade mig, maa se det og beskæmmes; thi du, Herre! har hjulpet mig og trøstet mig.