< भजन संहिता 80 >

1 प्रधान बजानेवाले के लिये: शोशन्नीमेदूत राग में आसाप का भजन हे इस्राएल के चरवाहे, तू जो यूसुफ की अगुआई भेड़ों की सी करता है, कान लगा! तू जो करूबों पर विराजमान है, अपना तेज दिखा!
Керівнику хору. На мотив «Лілея». Свідчення. Псалом Асафів. Почуй нас, о Пастирю Ізраїля! Ти, Що ведеш Йосифа, немов отару овець, Котрий сидиш на престолі між херувимами, з’яви Себе
2 एप्रैम, बिन्यामीन, और मनश्शे के सामने अपना पराक्रम दिखाकर, हमारा उद्धार करने को आ!
перед Єфремом, Веніаміном і Манассією! Пробуди могутність Свою й прийди, щоб врятувати нас!
3 हे परमेश्वर, हमको ज्यों के त्यों कर दे; और अपने मुख का प्रकाश चमका, तब हमारा उद्धार हो जाएगा!
Боже, віднови нас, засяй обличчям Твоїм, і ми будемо врятовані!
4 हे सेनाओं के परमेश्वर यहोवा, तू कब तक अपनी प्रजा की प्रार्थना पर क्रोधित रहेगा?
Господи, Боже Воїнств, доки таїтимеш гнів на молитви народу Свого?
5 तूने आँसुओं को उनका आहार बना दिया, और मटके भर भरकर उन्हें आँसू पिलाए हैं।
Ти нагодував нас хлібом скорботним, напоїв нас сльозами сповна,
6 तू हमें हमारे पड़ोसियों के झगड़ने का कारण बना देता है; और हमारे शत्रु मनमाना ठट्ठा करते हैं।
зробив нас причиною суперечки між сусідами нашими, і глузують з нас вороги наші.
7 हे सेनाओं के परमेश्वर, हमको ज्यों के त्यों कर दे; और अपने मुख का प्रकाश हम पर चमका, तब हमारा उद्धार हो जाएगा।
Боже Воїнств, віднови нас, засяй обличчям Твоїм, і ми будемо врятовані!
8 तू मिस्र से एक दाखलता ले आया; और अन्यजातियों को निकालकर उसे लगा दिया।
Ти приніс з Єгипту виноградну галузку, прогнав народи, а її насадив.
9 तूने उसके लिये स्थान तैयार किया है; और उसने जड़ पकड़ी और फैलकर देश को भर दिया।
Ти очистив місце для неї – вона пустила своє коріння й наповнила землю.
10 १० उसकी छाया पहाड़ों पर फैल गई, और उसकी डालियाँ महा देवदारों के समान हुई;
Гори вкрилися її тінню, і кедри могутні – її гілками.
11 ११ उसकी शाखाएँ समुद्र तक बढ़ गई, और उसके अंकुर फरात तक फैल गए।
Розкинула свої пагони аж до моря і аж до ріки [Євфрат] – своє молоде галуззя.
12 १२ फिर तूने उसके बाड़ों को क्यों गिरा दिया, कि सब बटोही उसके फलों को तोड़ते है?
Навіщо ж зруйнував Ти її огорожу, так що плоди її зривають усі перехожі?
13 १३ जंगली सूअर उसको नाश किए डालता है, और मैदान के सब पशु उसे चर जाते हैं।
Підриває її вепр лісовий, і все, що рухається на полях, об’їдає її.
14 १४ हे सेनाओं के परमेश्वर, फिर आ! स्वर्ग से ध्यान देकर देख, और इस दाखलता की सुधि ले,
Боже Воїнств, повернися до нас, поглянь із небес, на нас подивися! Збережи цю виноградну лозу,
15 १५ ये पौधा तूने अपने दाहिने हाथ से लगाया, और जो लता की शाखा तूने अपने लिये दृढ़ की है।
це коріння, яке насадила Твоя правиця, галуззя, яке Ти зміцнив для Себе.
16 १६ वह जल गई, वह कट गई है; तेरी घुड़की से तेरे शत्रु नाश हो जाए।
Вогнем обпалена, обсічена [лоза], від докорів Твоїх гине [люд Твій].
17 १७ तेरे दाहिने हाथ के सम्भाले हुए पुरुष पर तेरा हाथ रखा रहे, उस आदमी पर, जिसे तूने अपने लिये दृढ़ किया है।
Нехай рука Твоя буде над мужем правиці Твоєї, над сином людським, якого Ти зміцнив для Себе.
18 १८ तब हम लोग तुझ से न मुड़ेंगे: तू हमको जिला, और हम तुझ से प्रार्थना कर सकेंगे।
Тоді ми не відступимо від Тебе; оживи нас, і будемо кликати ім’я Твоє.
19 १९ हे सेनाओं के परमेश्वर यहोवा, हमको ज्यों का त्यों कर दे! और अपने मुख का प्रकाश हम पर चमका, तब हमारा उद्धार हो जाएगा!
Господи, Боже Воїнств, віднови нас! Нехай засяє над нами обличчя Твоє, і ми будемо врятовані!

< भजन संहिता 80 >