< भजन संहिता 76 >
1 १ प्रधान बजानेवाले के लिये: तारवाले बाजों के साथ, आसाप का भजन, गीत परमेश्वर यहूदा में जाना गया है, उसका नाम इस्राएल में महान हुआ है।
In finem, in laudibus. Psalmus Asaph, canticum ad Assyrios. Notus in Judæa Deus; in Israël magnum nomen ejus.
2 २ और उसका मण्डप शालेम में, और उसका धाम सिय्योन में है।
Et factus est in pace locus ejus, et habitatio ejus in Sion.
3 ३ वहाँ उसने तीरों को, ढाल, तलवार को और युद्ध के अन्य हथियारों को तोड़ डाला। (सेला)
Ibi confregit potentias arcuum, scutum, gladium, et bellum.
4 ४ हे परमेश्वर, तू तो ज्योतिर्मय है: तू अहेर से भरे हुए पहाड़ों से अधिक उत्तम और महान है।
Illuminans tu mirabiliter a montibus æternis;
5 ५ दृढ़ मनवाले लुट गए, और भारी नींद में पड़े हैं; और शूरवीरों में से किसी का हाथ न चला।
turbati sunt omnes insipientes corde. Dormierunt somnum suum, et nihil invenerunt omnes viri divitiarum in manibus suis.
6 ६ हे याकूब के परमेश्वर, तेरी घुड़की से, रथों समेत घोड़े भारी नींद में पड़े हैं।
Ab increpatione tua, Deus Jacob, dormitaverunt qui ascenderunt equos.
7 ७ केवल तू ही भययोग्य है; और जब तू क्रोध करने लगे, तब तेरे सामने कौन खड़ा रह सकेगा?
Tu terribilis es; et quis resistet tibi? ex tunc ira tua.
8 ८ तूने स्वर्ग से निर्णय सुनाया है; पृथ्वी उस समय सुनकर डर गई, और चुप रही,
De cælo auditum fecisti judicium: terra tremuit et quievit
9 ९ जब परमेश्वर न्याय करने को, और पृथ्वी के सब नम्र लोगों का उद्धार करने को उठा। (सेला)
cum exsurgeret in judicium Deus, ut salvos faceret omnes mansuetos terræ.
10 १० निश्चय मनुष्य की जलजलाहट तेरी स्तुति का कारण हो जाएगी, और जो जलजलाहट रह जाए, उसको तू रोकेगा।
Quoniam cogitatio hominis confitebitur tibi, et reliquiæ cogitationis diem festum agent tibi.
11 ११ अपने परमेश्वर यहोवा की मन्नत मानो, और पूरी भी करो; वह जो भय के योग्य है, उसके आस-पास के सब उसके लिये भेंट ले आएँ।
Vovete et reddite Domino Deo vestro, omnes qui in circuitu ejus affertis munera: terribili,
12 १२ वह तो प्रधानों का अभिमान मिटा देगा; वह पृथ्वी के राजाओं को भययोग्य जान पड़ता है।
et ei qui aufert spiritum principum: terribili apud reges terræ.