< भजन संहिता 73 >

1 आसाप का भजन सचमुच इस्राएल के लिये अर्थात् शुद्ध मनवालों के लिये परमेश्वर भला है।
Asaf yazƣan küy: — Dǝrwǝⱪǝ Huda Israilƣa, Ⱪǝlbi sap bolƣanlarƣa meⱨribandur;
2 मेरे डग तो उखड़ना चाहते थे, मेरे डग फिसलने ही पर थे।
Lekin ɵzüm bolsam, putlixip yiⱪilip qüxüxkǝ tasla ⱪaldim; Ayaƣlirim teyilip kǝtkili ⱪil ⱪaldi;
3 क्योंकि जब मैं दुष्टों का कुशल देखता था, तब उन घमण्डियों के विषय डाह करता था।
Qünki rǝzillǝrning ronaⱪ tapⱪanliⱪini kɵrüp, Ⱨakawurlarƣa ⱨǝsǝt ⱪildim;
4 क्योंकि उनकी मृत्यु में वेदनाएँ नहीं होतीं, परन्तु उनका बल अटूट रहता है।
Qünki ular ɵlümidǝ azablar tartmaydu, Əksiqǝ teni mǝzmut wǝ saƣlam turidu.
5 उनको दूसरे मनुष्यों के समान कष्ट नहीं होता; और अन्य मनुष्यों के समान उन पर विपत्ति नहीं पड़ती।
Ular insanƣa has japani kɵrmǝydu, Yaki hǝⱪlǝrdǝk balayi’apǝtkǝ uqrimaydu.
6 इस कारण अहंकार उनके गले का हार बना है; उनका ओढ़ना उपद्रव है।
Xunga mǝƣrurluⱪ marjandǝk ularƣa esilidu, Zorluⱪ-zomigǝrlik tondǝk ularƣa qaplixidu.
7 उनकी आँखें चर्बी से झलकती हैं, उनके मन की भावनाएँ उमड़ती हैं।
Ular sǝmrip kǝtkǝnlikidin kɵzliri tompiyip qiⱪti; Ularning ⱪǝlbidiki hiyalǝtlǝr ⱨǝddidin exip ketidu.
8 वे ठट्ठा मारते हैं, और दुष्टता से हिंसा की बात बोलते हैं; वे डींग मारते हैं।
Baxⱪilarni mǝshirǝ ⱪilip zǝⱨǝrlik sɵzlǝydu; Ⱨalini üstün ⱪilip diwinip, doⱪ ⱪilidu.
9 वे मानो स्वर्ग में बैठे हुए बोलते हैं, और वे पृथ्वी में बोलते फिरते हैं।
Ular aƣzini pǝlǝkkǝ ⱪoyidu, Ularning tilliri yǝr yüzini kezip yüridu.
10 १० इसलिए उसकी प्रजा इधर लौट आएगी, और उनको भरे हुए प्याले का जल मिलेगा।
Xunga [Hudaning] hǝlⱪi muxularƣa mayil bolup, Ularning degǝnlirini su iqkǝndǝk ahiriƣiqǝ iqip: —
11 ११ फिर वे कहते हैं, “परमेश्वर कैसे जानता है? क्या परमप्रधान को कुछ ज्ञान है?”
«Tǝngri ⱪandaⱪ bilǝlǝytti?», «Ⱨǝmmidin Aliy Bolƣuqida bilim barmu?» — dǝydu.
12 १२ देखो, ये तो दुष्ट लोग हैं; तो भी सदा आराम से रहकर, धन-सम्पत्ति बटोरते रहते हैं।
Mana bular rǝzillǝrdur; Ular bu dunyada raⱨǝt-paraƣǝtni kɵridu, Bayliⱪlarni toplaydu.
13 १३ निश्चय, मैंने अपने हृदय को व्यर्थ शुद्ध किया और अपने हाथों को निर्दोषता में धोया है;
«Aⱨ, ⱨǝⱪiⱪǝtǝn bikardin-bikar kɵnglümni paklanduruptimǝn, Gunaⱨsiz turup ⱪolumni artuⱪqǝ yuyup kǝptimǝn;
14 १४ क्योंकि मैं दिन भर मार खाता आया हूँ और प्रति भोर को मेरी ताड़ना होती आई है।
Bikarƣa kün boyi japa qekiptimǝn; Xundimu ⱨǝr sǝⱨǝrdǝ [wijdanning] ǝyibigǝ uqrap kǝldim!».
15 १५ यदि मैंने कहा होता, “मैं ऐसा कहूँगा”, तो देख मैं तेरे सन्तानों की पीढ़ी के साथ छल करता।
Biraⱪ mǝn: — «Bundaⱪ [desǝm], Bu dǝwrdiki pǝrzǝntliringgǝ asiyliⱪ ⱪilƣan bolmamdimǝn?» — dedim.
16 १६ जब मैं सोचने लगा कि इसे मैं कैसे समझूँ, तो यह मेरी दृष्टि में अति कठिन समस्या थी,
Ularni kallamdin ɵtküzǝy desǝm, Kɵzümgǝ xundaⱪ eƣir kɵründi.
17 १७ जब तक कि मैंने परमेश्वर के पवित्रस्थान में जाकर उन लोगों के परिणाम को न सोचा।
Tǝngrining muⱪǝddǝs jayliriƣa kirgüqǝ xundaⱪ oylidim; Kirgǝndila [yamanlarning] aⱪiwitini qüxǝndim.
18 १८ निश्चय तू उन्हें फिसलनेवाले स्थानों में रखता है; और गिराकर सत्यानाश कर देता है।
Dǝrwǝⱪǝ Sǝn ularni teyilƣaⱪ yǝrlǝrgǝ orunlaxturisǝn, Ularni yiⱪitip parǝ-parǝ ⱪiliwetisǝn.
19 १९ वे क्षण भर में कैसे उजड़ गए हैं! वे मिट गए, वे घबराते-घबराते नाश हो गए हैं।
Ular kɵzni yumup aqⱪuqila xunqǝ parakǝndǝ bolidu, Dǝⱨxǝtlǝr ularni besip yoⱪitidu!
20 २० जैसे जागनेवाला स्वप्न को तुच्छ जानता है, वैसे ही हे प्रभु जब तू उठेगा, तब उनको छाया सा समझकर तुच्छ जानेगा।
Sǝn i Rǝb, qüxtin oyƣanƣandǝk oyƣinip, Ornungdin turup ularning siyaⱪini kɵzgǝ ilmaysǝn.
21 २१ मेरा मन तो कड़वा हो गया था, मेरा अन्तःकरण छिद गया था,
Yürǝklirim ⱪaynap, Iqlirim sanjilƣandǝk bolƣan qaƣda,
22 २२ मैं अबोध और नासमझ था, मैं तेरे सम्मुख मूर्ख पशु के समान था।
Ɵzümni ⱨeqnemǝ bilmǝydiƣan bir ⱨamaⱪǝt, Aldingda bir ⱨaywan ikǝnlikimni bilip yǝttim.
23 २३ तो भी मैं निरन्तर तेरे संग ही था; तूने मेरे दाहिने हाथ को पकड़ रखा।
Ⱨalbuki, mǝn ⱨǝmixǝ Sǝn bilǝn billǝ; Sǝn meni ong ⱪolumdin tutup yɵliding;
24 २४ तू सम्मति देता हुआ, मेरी अगुआई करेगा, और तब मेरी महिमा करके मुझ को अपने पास रखेगा।
Ɵz nǝsiⱨǝting bilǝn meni yetǝklǝysǝn, Xan-xǝripngni namayan ⱪilƣandin keyin, Ahirida Sǝn meni ɵzünggǝ ⱪobul ⱪilisǝn.
25 २५ स्वर्ग में मेरा और कौन है? तेरे संग रहते हुए मैं पृथ्वी पर और कुछ नहीं चाहता।
Ərxtǝ Sǝndin baxⱪa mening kimim bar? Yǝr yüzidǝ bolsa Sǝndin baxⱪa ⱨeqkimgǝ intizar ǝmǝsmǝn.
26 २६ मेरे हृदय और मन दोनों तो हार गए हैं, परन्तु परमेश्वर सर्वदा के लिये मेरा भाग और मेरे हृदय की चट्टान बना है।
Ətlirim ⱨǝm ⱪǝlbim zǝiplixidu, Lekin Huda ⱪǝlbimdiki ⱪoram tax ⱨǝm mǝnggülük nesiwǝmdur!
27 २७ जो तुझ से दूर रहते हैं वे तो नाश होंगे; जो कोई तेरे विरुद्ध व्यभिचार करता है, उसको तू विनाश करता है।
Qünki mana, Sǝndin yiraⱪ turƣanlar ⱨalak bolidu; Wapasizliⱪ ⱪilƣan paⱨixǝ ayaldǝk Sǝndin waz kǝqkǝnlǝrning ⱨǝrbirini yoⱪitisǝn.
28 २८ परन्तु परमेश्वर के समीप रहना, यही मेरे लिये भला है; मैंने प्रभु यहोवा को अपना शरणस्थान माना है, जिससे मैं तेरे सब कामों को वर्णन करूँ।
Biraⱪ mǝn üqün, Hudaƣa yeⱪinlixix ǝwzǝldur! Uning barliⱪ ⱪilƣan ixlirini jakarlax üqün, Rǝb Pǝrwǝrdigarni tayanqim ⱪildim.

< भजन संहिता 73 >