< भजन संहिता 71 >

1 हे यहोवा, मैं तेरा शरणागत हूँ; मुझे लज्जित न होने दे।
U tebe se, Gospode, uzdam, nemoj me ostaviti pod sramotom vjeènom.
2 तू तो धर्मी है, मुझे छुड़ा और मेरा उद्धार कर; मेरी ओर कान लगा, और मेरा उद्धार कर।
Pravdom svojom izbavi me, i oprosti me, prigni k meni uho svoje i pomozi mi.
3 मेरे लिये सनातन काल की चट्टान का धाम बन, जिसमें मैं नित्य जा सकूँ; तूने मेरे उद्धार की आज्ञा तो दी है, क्योंकि तू मेरी चट्टान और मेरा गढ़ ठहरा है।
Budi mi grad gdje bih svagda dolazio da živim, uredi spasenje moje; jer si ti grad moj i krjepost moja.
4 हे मेरे परमेश्वर, दुष्ट के और कुटिल और क्रूर मनुष्य के हाथ से मेरी रक्षा कर।
Bože moj! uzmi me iz ruke bezbožnikove, iz ruke bezakonikove i nasilnikove.
5 क्योंकि हे प्रभु यहोवा, मैं तेरी ही बाट जोहता आया हूँ; बचपन से मेरा आधार तू है।
Jer si ti nadanje moje, Gospod je Gospod pouzdanje moje od mladosti moje.
6 मैं गर्भ से निकलते ही, तेरे द्वारा सम्भाला गया; मुझे माँ की कोख से तू ही ने निकाला; इसलिए मैं नित्य तेरी स्तुति करता रहूँगा।
Tebe se držim od roðenja, od utrobe matere moje ti si braniè moj; tobom se hvalim svagda.
7 मैं बहुतों के लिये चमत्कार बना हूँ; परन्तु तू मेरा दृढ़ शरणस्थान है।
Èudo sam mnogima, a ti si utoèište moje jako.
8 मेरे मुँह से तेरे गुणानुवाद, और दिन भर तेरी शोभा का वर्णन बहुत हुआ करे।
Usta su moja puna hvale tvoje, slave tvoje svaki dan.
9 बुढ़ापे के समय मेरा त्याग न कर; जब मेरा बल घटे तब मुझ को छोड़ न दे।
Nemoj me odbaciti pod starost, kad me izdaje snaga moja, nemoj me ostaviti.
10 १० क्योंकि मेरे शत्रु मेरे विषय बातें करते हैं, और जो मेरे प्राण की ताक में हैं, वे आपस में यह सम्मति करते हैं कि
Jer neprijatelji moji misle o meni, i koji vrebaju dušu moju dogovaraju se,
11 ११ परमेश्वर ने उसको छोड़ दिया है; उसका पीछा करके उसे पकड़ लो, क्योंकि उसका कोई छुड़ानेवाला नहीं।
Govoreæi: Bog ga je ostavio, potjerajte i uhvatite ga, jer ga nema ko izbaviti.
12 १२ हे परमेश्वर, मुझसे दूर न रह; हे मेरे परमेश्वर, मेरी सहायता के लिये फुर्ती कर!
Bože! Ne budi daleko od mene; Bože moj! pohitaj mi u pomoæ.
13 १३ जो मेरे प्राण के विरोधी हैं, वे लज्जित हो और उनका अन्त हो जाए; जो मेरी हानि के अभिलाषी हैं, वे नामधराई और अनादर में गड़ जाएँ।
Nek se postide i poginu protivnici duše moje; neka popadne stid i sramota na one koji mi traže zla!
14 १४ मैं तो निरन्तर आशा लगाए रहूँगा, और तेरी स्तुति अधिकाधिक करता जाऊँगा।
A ja æu se svagda uzdati, i ponavljaæu hvale tebi.
15 १५ मैं अपने मुँह से तेरी धार्मिकता का, और तेरे किए हुए उद्धार का वर्णन दिन भर करता रहूँगा, क्योंकि उनका पूरा ब्योरा मेरी समझ से परे है।
Usta æe moja kazivati pravdu tvoju, svaki dan dobroèinstva tvoja, jer im ne znam broja.
16 १६ मैं प्रभु यहोवा के पराक्रम के कामों का वर्णन करता हुआ आऊँगा, मैं केवल तेरी ही धार्मिकता की चर्चा किया करूँगा।
Uæi æu u sili Gospoda Gospoda, i slaviæu samo tvoju pravdu.
17 १७ हे परमेश्वर, तू तो मुझ को बचपन ही से सिखाता आया है, और अब तक मैं तेरे आश्चर्यकर्मों का प्रचार करता आया हूँ।
Bože! ti si me uèio od mladosti, i do danas kazujem èudesa tvoja.
18 १८ इसलिए हे परमेश्वर जब मैं बूढ़ा हो जाऊँ और मेरे बाल पक जाएँ, तब भी तू मुझे न छोड़, जब तक मैं आनेवाली पीढ़ी के लोगों को तेरा बाहुबल और सब उत्पन्न होनेवालों को तेरा पराक्रम सुनाऊँ।
Ni u starosti i kad osijedjeh nemoj me ostaviti, Bože, eda bih kazivao mišicu tvoju natražju, svoj omladini silu tvoju.
19 १९ हे परमेश्वर, तेरी धार्मिकता अति महान है। तू जिसने महाकार्य किए हैं, हे परमेश्वर तेरे तुल्य कौन है?
Pravda je tvoja, Bože, do najviše visine; u velikim djelima, koja si uèinio, Bože, ko je kao ti?
20 २० तूने तो हमको बहुत से कठिन कष्ट दिखाए हैं परन्तु अब तू फिर से हमको जिलाएगा; और पृथ्वी के गहरे गड्ढे में से उबार लेगा।
Koliko si me puta bacao u velike i ljute nevolje, pak si me opet ostavio meðu živima i iz bezdana me zemaljskih opet izvadio.
21 २१ तू मेरे सम्मान को बढ़ाएगा, और फिरकर मुझे शान्ति देगा।
Mnogo si me puta podizao i ponavljao utjehe.
22 २२ हे मेरे परमेश्वर, मैं भी तेरी सच्चाई का धन्यवाद सारंगी बजाकर गाऊँगा; हे इस्राएल के पवित्र मैं वीणा बजाकर तेरा भजन गाऊँगा।
I ja te hvalim uz psaltir, tvoju vjernost, Bože moj; udaram ti u gusle, sveèe Izrailjev!
23 २३ जब मैं तेरा भजन गाऊँगा, तब अपने मुँह से और अपने प्राण से भी जो तूने बचा लिया है, जयजयकार करूँगा।
Raduju se usta moja kad pjevam tebi, i duša moja, koju si izbavio.
24 २४ और मैं तेरे धार्मिकता की चर्चा दिन भर करता रहूँगा; क्योंकि जो मेरी हानि के अभिलाषी थे, वे लज्जित और अपमानित हुए।
I jezik moj svaki dan kazuje pravdu tvoju; jer su postiðeni i posramljeni koji mi traže zla.

< भजन संहिता 71 >