< भजन संहिता 71 >
1 १ हे यहोवा, मैं तेरा शरणागत हूँ; मुझे लज्जित न होने दे।
Til dig, Herre, setter jeg min lit; la mig aldri i evighet bli til skamme!
2 २ तू तो धर्मी है, मुझे छुड़ा और मेरा उद्धार कर; मेरी ओर कान लगा, और मेरा उद्धार कर।
Utfri mig og redd mig ved din rettferdighet! Bøi ditt øre til mig og frels mig!
3 ३ मेरे लिये सनातन काल की चट्टान का धाम बन, जिसमें मैं नित्य जा सकूँ; तूने मेरे उद्धार की आज्ञा तो दी है, क्योंकि तू मेरी चट्टान और मेरा गढ़ ठहरा है।
Vær mig en klippe til bolig, dit jeg alltid kan gå, du som har fastsatt frelse for mig! For du er min klippe og min festning.
4 ४ हे मेरे परमेश्वर, दुष्ट के और कुटिल और क्रूर मनुष्य के हाथ से मेरी रक्षा कर।
Min Gud, utfri mig av den ugudeliges hånd, av den urettferdiges og undertrykkerens vold!
5 ५ क्योंकि हे प्रभु यहोवा, मैं तेरी ही बाट जोहता आया हूँ; बचपन से मेरा आधार तू है।
For du er mitt håp, Herre, Herre min tillit fra min ungdom av.
6 ६ मैं गर्भ से निकलते ही, तेरे द्वारा सम्भाला गया; मुझे माँ की कोख से तू ही ने निकाला; इसलिए मैं नित्य तेरी स्तुति करता रहूँगा।
Til dig har jeg støttet mig fra mors liv av; du er den som drog mig ut av min mors skjød; om dig vil jeg alltid synge min lovsang.
7 ७ मैं बहुतों के लिये चमत्कार बना हूँ; परन्तु तू मेरा दृढ़ शरणस्थान है।
Som et under har jeg vært for mange, men du er min sterke tilflukt.
8 ८ मेरे मुँह से तेरे गुणानुवाद, और दिन भर तेरी शोभा का वर्णन बहुत हुआ करे।
Min munn er full av din pris, hele dagen av din herlighet.
9 ९ बुढ़ापे के समय मेरा त्याग न कर; जब मेरा बल घटे तब मुझ को छोड़ न दे।
Forkast mig ikke i alderdommens tid, forlat mig ikke når min kraft forgår!
10 १० क्योंकि मेरे शत्रु मेरे विषय बातें करते हैं, और जो मेरे प्राण की ताक में हैं, वे आपस में यह सम्मति करते हैं कि
For mine fiender har sagt om mig, de som tar vare på mitt liv, rådslår tilsammen
11 ११ परमेश्वर ने उसको छोड़ दिया है; उसका पीछा करके उसे पकड़ लो, क्योंकि उसका कोई छुड़ानेवाला नहीं।
og sier: Gud har forlatt ham; forfølg og grip ham, for det er ingen som redder!
12 १२ हे परमेश्वर, मुझसे दूर न रह; हे मेरे परमेश्वर, मेरी सहायता के लिये फुर्ती कर!
Gud, vær ikke langt borte fra mig! Min Gud, skynd dig å hjelpe mig!
13 १३ जो मेरे प्राण के विरोधी हैं, वे लज्जित हो और उनका अन्त हो जाए; जो मेरी हानि के अभिलाषी हैं, वे नामधराई और अनादर में गड़ जाएँ।
La dem som står mig efter livet, bli til skamme og gå til grunne! La dem som søker min ulykke, bli klædd i skam og spott!
14 १४ मैं तो निरन्तर आशा लगाए रहूँगा, और तेरी स्तुति अधिकाधिक करता जाऊँगा।
Og jeg vil alltid håpe, og til all din pris vil jeg legge ny pris.
15 १५ मैं अपने मुँह से तेरी धार्मिकता का, और तेरे किए हुए उद्धार का वर्णन दिन भर करता रहूँगा, क्योंकि उनका पूरा ब्योरा मेरी समझ से परे है।
Min munn skal fortelle om din rettferdighet, hele dagen om din frelse; for jeg vet ikke tall derpå.
16 १६ मैं प्रभु यहोवा के पराक्रम के कामों का वर्णन करता हुआ आऊँगा, मैं केवल तेरी ही धार्मिकता की चर्चा किया करूँगा।
Jeg vil fremføre Herrens, Israels Guds veldige gjerninger, jeg vil prise din rettferdighet, din alene.
17 १७ हे परमेश्वर, तू तो मुझ को बचपन ही से सिखाता आया है, और अब तक मैं तेरे आश्चर्यकर्मों का प्रचार करता आया हूँ।
Gud, du har lært mig det fra min ungdom av, og inntil nu kunngjør jeg dine undergjerninger.
18 १८ इसलिए हे परमेश्वर जब मैं बूढ़ा हो जाऊँ और मेरे बाल पक जाएँ, तब भी तू मुझे न छोड़, जब तक मैं आनेवाली पीढ़ी के लोगों को तेरा बाहुबल और सब उत्पन्न होनेवालों को तेरा पराक्रम सुनाऊँ।
Forlat mig da heller ikke inntil alderdommen og de grå hår, Gud, inntil jeg får kunngjort din arm for efterslekten, din kraft for hver den som skal komme.
19 १९ हे परमेश्वर, तेरी धार्मिकता अति महान है। तू जिसने महाकार्य किए हैं, हे परमेश्वर तेरे तुल्य कौन है?
Og din rettferdighet, Gud, når til det høie; du som har gjort store ting, Gud, hvem er som du?
20 २० तूने तो हमको बहुत से कठिन कष्ट दिखाए हैं परन्तु अब तू फिर से हमको जिलाएगा; और पृथ्वी के गहरे गड्ढे में से उबार लेगा।
Du som har latt oss se mange trengsler og ulykker, du vil igjen gjøre oss levende og igjen dra oss op av jordens avgrunner.
21 २१ तू मेरे सम्मान को बढ़ाएगा, और फिरकर मुझे शान्ति देगा।
Du vil øke min storhet og vende om og trøste mig.
22 २२ हे मेरे परमेश्वर, मैं भी तेरी सच्चाई का धन्यवाद सारंगी बजाकर गाऊँगा; हे इस्राएल के पवित्र मैं वीणा बजाकर तेरा भजन गाऊँगा।
Så vil jeg også prise dig med harpespill, din trofasthet, min Gud! Jeg vil lovsynge dig til citar, du Israels Hellige!
23 २३ जब मैं तेरा भजन गाऊँगा, तब अपने मुँह से और अपने प्राण से भी जो तूने बचा लिया है, जयजयकार करूँगा।
Mine leber skal juble, for jeg vil lovsynge dig, og min sjel, som du har forløst.
24 २४ और मैं तेरे धार्मिकता की चर्चा दिन भर करता रहूँगा; क्योंकि जो मेरी हानि के अभिलाषी थे, वे लज्जित और अपमानित हुए।
Min tunge skal også hele dagen tale om din rettferdighet; for de er blitt til spott, de er blitt til skamme, de som søker min ulykke.