< भजन संहिता 69 >
1 १ प्रधान बजानेवाले के लिये शोशन्नीम राग में दाऊद का गीत हे परमेश्वर, मेरा उद्धार कर, मैं जल में डूबा जाता हूँ।
Помози ми, Боже, јер дође вода до душе.
2 २ मैं बड़े दलदल में धँसा जाता हूँ, और मेरे पैर कहीं नहीं रुकते; मैं गहरे जल में आ गया, और धारा में डूबा जाता हूँ।
Пропадам у дубоком глибу, где нема дна; тонем води у дубине, и вали ме затрпавају.
3 ३ मैं पुकारते-पुकारते थक गया, मेरा गला सूख गया है; अपने परमेश्वर की बाट जोहते-जोहते, मेरी आँखें धुँधली पड़ गई हैं।
Изнемогох вичући, промуче ми грло, побелеше ми очи погледајући Бога.
4 ४ जो अकारण मेरे बैरी हैं, वे गिनती में मेरे सिर के बालों से अधिक हैं; मेरे विनाश करनेवाले जो व्यर्थ मेरे शत्रु हैं, वे सामर्थी हैं, इसलिए जो मैंने लूटा नहीं वह भी मुझ को देना पड़ा।
Оних који мрзе на ме низашта има више него косе на глави мојој; осилише који хоће да ме погубе, лажљиви непријатељи моји. Шта нисам отимао, ваља да вратим.
5 ५ हे परमेश्वर, तू तो मेरी मूर्खता को जानता है, और मेरे दोष तुझ से छिपे नहीं हैं।
Боже! Ти знаш је ли у мени безумље, и кривице моје нису сакривене од Тебе.
6 ६ हे प्रभु, हे सेनाओं के यहोवा, जो तेरी बाट जोहते हैं, वे मेरे कारण लज्जित न हो; हे इस्राएल के परमेश्वर, जो तुझे ढूँढ़ते हैं, वह मेरे कारण अपमानित न हो।
Немој да се постиде у мени који се уздају у Тебе, Господе, Господе над војскама! Немој да се посраме у мени који траже Тебе, Боже Израиљев!
7 ७ तेरे ही कारण मेरी निन्दा हुई है, और मेरा मुँह लज्जा से ढँपा है।
Јер Тебе ради подносим руг, и срамота попаде лице моје.
8 ८ मैं अपने भाइयों के सामने अजनबी हुआ, और अपने सगे भाइयों की दृष्टि में परदेशी ठहरा हूँ।
Туђин постадох браћи својој, и незнан синовима матере своје.
9 ९ क्योंकि मैं तेरे भवन के निमित्त जलते-जलते भस्म हुआ, और जो निन्दा वे तेरी करते हैं, वही निन्दा मुझ को सहनी पड़ी है।
Јер ревност за кућу Твоју једе ме и ружења оних који Тебе руже падају на ме.
10 १० जब मैं रोकर और उपवास करके दुःख उठाता था, तब उससे भी मेरी नामधराई ही हुई।
Плачем, постим се душом својом, и то ми се прима за зло;
11 ११ जब मैं टाट का वस्त्र पहने था, तब मेरा दृष्टान्त उनमें चलता था।
Место хаљине облачим врећу, и бивам им прича.
12 १२ फाटक के पास बैठनेवाले मेरे विषय बातचीत करते हैं, और मदिरा पीनेवाले मुझ पर लगता हुआ गीत गाते हैं।
О мени се разговарају седећи на вратима, пијући вино певају ме.
13 १३ परन्तु हे यहोवा, मेरी प्रार्थना तो तेरी प्रसन्नता के समय में हो रही है; हे परमेश्वर अपनी करुणा की बहुतायात से, और बचाने की अपनी सच्ची प्रतिज्ञा के अनुसार मेरी सुन ले।
А ја се молим Теби, Господе; време је да се смилујеш, Боже; по великој милости својој услиши ме, јер је истинито спасење Твоје.
14 १४ मुझ को दलदल में से उबार, कि मैं धँस न जाऊँ; मैं अपने बैरियों से, और गहरे जल में से बच जाऊँ।
Извади ме из глиба, да не пропаднем; да се избавим од ненавидника и из дубоке воде;
15 १५ मैं धारा में डूब न जाऊँ, और न मैं गहरे जल में डूब मरूँ, और न पाताल का मुँह मेरे ऊपर बन्द हो।
Да ме не узме вода на матицу, да ме не прождре пучина, и да не склопи јама нада мном ждрела свог.
16 १६ हे यहोवा, मेरी सुन ले, क्योंकि तेरी करुणा उत्तम है; अपनी दया की बहुतायत के अनुसार मेरी ओर ध्यान दे।
Услиши ме, Господе, јер је благост Твоја милосрдна, по великој доброти својој погледај ме.
17 १७ अपने दास से अपना मुँह न मोड़; क्योंकि मैं संकट में हूँ, फुर्ती से मेरी सुन ले।
Немој одвратити лице своје од слуге свог; јер ме је туга; похитај, услиши ме.
18 १८ मेरे निकट आकर मुझे छुड़ा ले, मेरे शत्रुओं से मुझ को छुटकारा दे।
Приближи се души мојој, избави је; насупрот непријатељима мојим избави ме.
19 १९ मेरी नामधराई और लज्जा और अनादर को तू जानता है: मेरे सब द्रोही तेरे सामने हैं।
Ти знаш под каквим сам ругом, стидом и срамотом; пред Тобом су сви непријатељи моји.
20 २० मेरा हृदय नामधराई के कारण फट गया, और मैं बहुत उदास हूँ। मैंने किसी तरस खानेवाले की आशा तो की, परन्तु किसी को न पाया, और शान्ति देनेवाले ढूँढ़ता तो रहा, परन्तु कोई न मिला।
Срамота сатре срце моје, изнемогох; чекам хоће ли се коме сажалити, али нема никога; хоће ли ме ко потешити, али не налазим.
21 २१ लोगों ने मेरे खाने के लिये विष दिया, और मेरी प्यास बुझाने के लिये मुझे सिरका पिलाया।
Дају ми жуч да једем, и у жеђи мојој поје ме оцтом.
22 २२ उनका भोजन उनके लिये फंदा हो जाए; और उनके सुख के समय जाल बन जाए।
Трпеза њихова нека им буде мрежа и замка, то нека им буде плата.
23 २३ उनकी आँखों पर अंधेरा छा जाए, ताकि वे देख न सके; और तू उनकी कमर को निरन्तर कँपाता रह।
Нека им потамне очи њихове, да не виде, и њихове бедре раслаби засвагда.
24 २४ उनके ऊपर अपना रोष भड़का, और तेरे क्रोध की आँच उनको लगे।
Излиј на њих јарост своју, и пламен гнева Твог нека их обузме!
25 २५ उनकी छावनी उजड़ जाए, उनके डेरों में कोई न रहे।
Стан њихов нека опусти, и у њиховим шаторима нека не буде никога да живи.
26 २६ क्योंकि जिसको तूने मारा, वे उसके पीछे पड़े हैं, और जिनको तूने घायल किया, वे उनकी पीड़ा की चर्चा करते हैं।
Јер кога си Ти поразио, они гоне, и умножавају јаде онима које си Ти ранио.
27 २७ उनके अधर्म पर अधर्म बढ़ा; और वे तेरे धर्म को प्राप्त न करें।
Мећи на њих кривицу за кривицом, да не дођу до правде Твоје.
28 २८ उनका नाम जीवन की पुस्तक में से काटा जाए, और धर्मियों के संग लिखा न जाए।
Нека се избришу из књиге живих, и с праведницима нек не буду записани.
29 २९ परन्तु मैं तो दुःखी और पीड़ित हूँ, इसलिए हे परमेश्वर, तू मेरा उद्धार करके मुझे ऊँचे स्थान पर बैठा।
А ја сам ништ и болан; помоћ Твоја, Боже, нек ме заклони.
30 ३० मैं गीत गाकर तेरे नाम की स्तुति करूँगा, और धन्यवाद करता हुआ तेरी बड़ाई करूँगा।
Славићу име Божије у песми, величаћу Га у хвали.
31 ३१ यह यहोवा को बैल से अधिक, वरन् सींग और खुरवाले बैल से भी अधिक भाएगा।
То је Богу милије од вола, од телета с роговима и с папцима.
32 ३२ नम्र लोग इसे देखकर आनन्दित होंगे, हे परमेश्वर के खोजियों, तुम्हारा मन हरा हो जाए।
Видеће ништи и радоваће се. Који тражите Бога, оживеће срце ваше.
33 ३३ क्योंकि यहोवा दरिद्रों की ओर कान लगाता है, और अपने लोगों को जो बन्दी हैं तुच्छ नहीं जानता।
Јер Бог чује убоге, и сужања својих не оглуша се.
34 ३४ स्वर्ग और पृथ्वी उसकी स्तुति करें, और समुद्र अपने सब जीवजन्तुओं समेत उसकी स्तुति करे।
Нека Га хвале небеса и земља, мора и све што се у њима миче!
35 ३५ क्योंकि परमेश्वर सिय्योन का उद्धार करेगा, और यहूदा के नगरों को फिर बसाएगा; और लोग फिर वहाँ बसकर उसके अधिकारी हो जाएँगे।
Јер ће Бог спасти Сион, сазидаће градове Јудине; и људи ће се онде населити и наследиће га.
36 ३६ उसके दासों का वंश उसको अपने भाग में पाएगा, और उसके नाम के प्रेमी उसमें वास करेंगे।
И наслеђе ће се слуга Његових утврдити у њему и који љубе име Његово наставаће на њему.