< भजन संहिता 68 >

1 प्रधान बजानेवाले के लिये दाऊद का भजन, गीत परमेश्वर उठे, उसके शत्रु तितर-बितर हों; और उसके बैरी उसके सामने से भाग जाएँ!
Zborovođi. Davidov. Psalam. Pjesma. Bog nek' ustane! Razbježali se dušmani njegovi! Svi mrzitelji njegovi pobjegli pred njim!
2 जैसे धुआँ उड़ जाता है, वैसे ही तू उनको उड़ा दे; जैसे मोम आग की आँच से पिघल जाता है, वैसे ही दुष्ट लोग परमेश्वर की उपस्थिति से नाश हों।
Kao što dim iščezava, i njih neka nestane! Kako se vosak topi na ognju, nek' nestane grešnika pred licem Božjim!
3 परन्तु धर्मी आनन्दित हों; वे परमेश्वर के सामने प्रफुल्लित हों; वे आनन्द में मगन हों!
Pravedni neka se raduju, neka klikću pred Bogom, neka kliču od radosti.
4 परमेश्वर का गीत गाओ, उसके नाम का भजन गाओ; जो निर्जल देशों में सवार होकर चलता है, उसके लिये सड़क बनाओ; उसका नाम यहोवा है, इसलिए तुम उसके सामने प्रफुल्लित हो!
Pjevajte Bogu, slavite mu ime! Poravnajte put onome koji ide pustinjom - kojemu je ime Jahve - i kličite pred njim!
5 परमेश्वर अपने पवित्र धाम में, अनाथों का पिता और विधवाओं का न्यायी है।
Otac sirota, branitelj udovica, Bog je u svom svetom šatoru.
6 परमेश्वर अनाथों का घर बसाता है; और बन्दियों को छुड़ाकर सम्पन्न करता है; परन्तु विद्रोहियों को सूखी भूमि पर रहना पड़ता है।
Napuštene okućit će Jahve, sužnjima pružit' sretnu slobodu: buntovnici samo ostaše u sažganoj pustinji.
7 हे परमेश्वर, जब तू अपनी प्रजा के आगे-आगे चलता था, जब तू निर्जल भूमि में सेना समेत चला, (सेला)
Kad si stupao, Bože, pred narodom svojim, dok si prolazio pustinjom,
8 तब पृथ्वी काँप उठी, और आकाश भी परमेश्वर के सामने टपकने लगा, उधर सीनै पर्वत परमेश्वर, हाँ इस्राएल के परमेश्वर के सामने काँप उठा।
tresla se zemlja, nebo se rosilo pred Bogom, Sinaj drhtao pred Bogom, Bogom Izraela.
9 हे परमेश्वर, तूने बहुतायत की वर्षा की; तेरा निज भाग तो बहुत सूखा था, परन्तु तूने उसको हरा भरा किया है;
Blagoslovljen dažd pustio si, Bože, na baštinu svoju, okrijepio je umornu.
10 १० तेरा झुण्ड उसमें बसने लगा; हे परमेश्वर तूने अपनी भलाई से दीन जन के लिये तैयारी की है।
Stado se tvoje nastani u njoj, u dobroti, Bože, ti je spremi siromahu.
11 ११ प्रभु आज्ञा देता है, तब शुभ समाचार सुनानेवालियों की बड़ी सेना हो जाती है।
Jahve riječ zadaje, veliko je mnoštvo radosnih vjesnika:
12 १२ अपनी-अपनी सेना समेत राजा भागे चले जाते हैं, और गृहस्थिन लूट को बाँट लेती है।
kraljevi vojska bježe te bježe, domaćice plijen dijele.
13 १३ क्या तुम भेड़शालाओं के बीच लेट जाओगे? और ऐसी कबूतरी के समान होंगे जिसके पंख चाँदी से और जिसके पर पीले सोने से मढ़े हुए हों?
Dok vi počivaste među stadima, krila golubice zablistaše srebrom, a njeno perje žućkastim zlatom:
14 १४ जब सर्वशक्तिमान ने उसमें राजाओं को तितर-बितर किया, तब मानो सल्मोन पर्वत पर हिम पड़ा।
ondje Svemogući razbijaše kraljeve, a ona poput snijega zablista na Salmonu.
15 १५ बाशान का पहाड़ परमेश्वर का पहाड़ है; बाशान का पहाड़ बहुत शिखरवाला पहाड़ है।
Božanska je gora gora bašanska vrletna.
16 १६ परन्तु हे शिखरवाले पहाड़ों, तुम क्यों उस पर्वत को घूरते हो, जिसे परमेश्वर ने अपने वास के लिये चाहा है, और जहाँ यहोवा सदा वास किए रहेगा?
Zašto vi, gore vrletne, zavidno gledate na goru gdje se svidje Bogu prebivati? Jahve će na njoj boraviti svagda!
17 १७ परमेश्वर के रथ बीस हजार, वरन् हजारों हजार हैं; प्रभु उनके बीच में है, जैसे वह सीनै पवित्रस्थान में है।
Božja su kola bezbrojna, tisuću tisuća: Jahve sa Sinaja u Svetište dolazi!
18 १८ तू ऊँचे पर चढ़ा, तू लोगों को बँधुवाई में ले गया; तूने मनुष्यों से, वरन् हठीले मनुष्यों से भी भेंटें लीं, जिससे यहोवा परमेश्वर उनमें वास करे।
Na visinu uzađe vodeći sužnje, na dar si ljude primio, pa i one što ne žele prebivati kod Boga.
19 १९ धन्य है प्रभु, जो प्रतिदिन हमारा बोझ उठाता है; वही हमारा उद्धारकर्ता परमेश्वर है। (सेला)
Blagoslovljen Jahve dan za danom, nosi nas Bog, naš Spasitelj.
20 २० वही हमारे लिये बचानेवाला परमेश्वर ठहरा; यहोवा प्रभु मृत्यु से भी बचाता है।
Bog naš jest Bog koji spasava, Jahve od smrti izbavlja.
21 २१ निश्चय परमेश्वर अपने शत्रुओं के सिर पर, और जो अधर्म के मार्ग पर चलता रहता है, उसका बाल भरी खोपड़ी पर मार-मार के उसे चूर करेगा।
Zaista, Bog će satrti glave dušmana svojih, kuštravo tjeme onog što hodi u grijesima.
22 २२ प्रभु ने कहा है, “मैं उन्हें बाशान से निकाल लाऊँगा, मैं उनको गहरे सागर के तल से भी फेर ले आऊँगा,
Reče Gospodin: “Iz Bašana ću ih dovesti, dovest ću ih iz dubine mora,
23 २३ कि तू अपने पाँव को लहू में डुबोए, और तेरे शत्रु तेरे कुत्तों का भाग ठहरें।”
da okupaš nogu u krvi, da jezici tvojih pasa imadnu dio od dušmana.”
24 २४ हे परमेश्वर तेरी शोभा-यात्राएँ देखी गई, मेरे परमेश्वर और राजा की शोभा यात्रा पवित्रस्थान में जाते हुए देखी गई।
Ulazak ti, Bože, gledaju, ulazak moga Boga i Kralja u Svetište:
25 २५ गानेवाले आगे-आगे और तारवाले बाजों के बजानेवाले पीछे-पीछे गए, चारों ओर कुमारियाँ डफ बजाती थीं।
sprijeda pjevači, za njima svirači, u sredini djevojke s bubnjićima.
26 २६ सभाओं में परमेश्वर का, हे इस्राएल के सोते से निकले हुए लोगों, प्रभु का धन्यवाद करो।
“U svečanim zborovima slavite Boga, slavite Jahvu, sinovi Izraelovi!”
27 २७ पहला बिन्यामीन जो सबसे छोटा गोत्र है, फिर यहूदा के हाकिम और उनकी सभा और जबूलून और नप्ताली के हाकिम हैं।
Predvodi ih najmlađi, Benjamin, koji ide pred njima, ondje su knezovi Judini sa četama svojim, knezovi Zebulunovi i knezovi Naftalijevi.
28 २८ तेरे परमेश्वर ने तेरी सामर्थ्य को बनाया है, हे परमेश्वर, अपनी सामर्थ्य को हम पर प्रगट कर, जैसा तूने पहले प्रगट किया है।
Pokaži, Bože, silu svoju, silu kojom se, Bože, boriš za nas
29 २९ तेरे मन्दिर के कारण जो यरूशलेम में हैं, राजा तेरे लिये भेंट ले आएँगे।
iz Hrama svojega u Jeruzalemu! Nek' ti kraljevi darove donose!
30 ३० नरकटों में रहनेवाले जंगली पशुओं को, सांडों के झुण्ड को और देश-देश के बछड़ों को झिड़क दे। वे चाँदी के टुकड़े लिये हुए प्रणाम करेंगे; जो लोगे युद्ध से प्रसन्न रहते हैं, उनको उसने तितर-बितर किया है।
Ukroti neman u trsci, stado bikova s teladi naroda! Neka se prostru pred tobom sa srebrnim žezlima: rasprši narode koji se ratu vesele!
31 ३१ मिस्र से अधिकारी आएँगे; कूशी अपने हाथों को परमेश्वर की ओर फुर्ती से फैलाएँगे।
Nek' dođu velikani iz Egipta, Etiopija nek' pruži ruke Bogu!
32 ३२ हे पृथ्वी पर के राज्य-राज्य के लोगों परमेश्वर का गीत गाओ; प्रभु का भजन गाओ, (सेला)
Sva kraljevstva svijeta, pjevajte Bogu, slavite Jahvu,
33 ३३ जो सबसे ऊँचे सनातन स्वर्ग में सवार होकर चलता है; देखो वह अपनी वाणी सुनाता है, वह गम्भीर वाणी शक्तिशाली है।
koji se vozi po nebu, po nebu iskonskom! Čuj, glasom grmi, glasom svojim silnim:
34 ३४ परमेश्वर की सामर्थ्य की स्तुति करो, उसका प्रताप इस्राएल पर छाया हुआ है, और उसकी सामर्थ्य आकाशमण्डल में है।
“Priznajte silu Božju!” Nad Izraelom veličanstvo njegovo, u oblacima (sila) njegova!
35 ३५ हे परमेश्वर, तू अपने पवित्रस्थानों में भययोग्य है, इस्राएल का परमेश्वर ही अपनी प्रजा को सामर्थ्य और शक्ति का देनेवाला है। परमेश्वर धन्य है।
Strašan je Bog iz svojega Svetišta. Bog Izraelov daje moć i silu narodu svojemu. Blagoslovljen Bog!

< भजन संहिता 68 >