< भजन संहिता 66 >

1 प्रधान बजानेवाले के लिये गीत, भजन हे सारी पृथ्वी के लोगों, परमेश्वर के लिये जयजयकार करो;
Til Sangmesteren; en Psalmesang. Raaber med Glæde for Gud al Jorden!
2 उसके नाम की महिमा का भजन गाओ; उसकी स्तुति करते हुए, उसकी महिमा करो।
Synger Psalmer til hans Navns Ære; giver ham Ære til hans Pris.
3 परमेश्वर से कहो, “तेरे काम कितने भयानक हैं! तेरी महासामर्थ्य के कारण तेरे शत्रु तेरी चापलूसी करेंगे।
Siger til Gud: Hvor forfærdelige ere dine Gerninger! for din store Magts Skyld skulle dine Fjender smigre for dig.
4 सारी पृथ्वी के लोग तुझे दण्डवत् करेंगे, और तेरा भजन गाएँगे; वे तेरे नाम का भजन गाएँगे।” (सेला)
Al Jorden skal tilbede dig og lovsynge dig; de skulle lovsynge dit Navn. (Sela)
5 आओ परमेश्वर के कामों को देखो; वह अपने कार्यों के कारण मनुष्यों को भययोग्य देख पड़ता है।
Gaar hen og ser Guds Værk; han er forfærdelig i Gerning imod Menneskens Børn.
6 उसने समुद्र को सूखी भूमि कर डाला; वे महानद में से पाँव-पाँव पार उतरे। वहाँ हम उसके कारण आनन्दित हुए,
Han omvendte Havet til det tørre, de gik til Fods over Floden; der glædede vi os i ham.
7 जो अपने पराक्रम से सर्वदा प्रभुता करता है, और अपनी आँखों से जाति-जाति को ताकता है। विद्रोही अपने सिर न उठाए। (सेला)
Han hersker med sin Magt evindelig, hans Øjne vare paa Hedningerne; de genstridige ophøje sig ikke. (Sela)
8 हे देश-देश के लोगों, हमारे परमेश्वर को धन्य कहो, और उसकी स्तुति में राग उठाओ,
I Folkefærd! lover vor Gud og lader Røsten høres til hans Pris!
9 जो हमको जीवित रखता है; और हमारे पाँव को टलने नहीं देता।
Han holder vor Sjæl i Live og lader ikke vor Fod snuble.
10 १० क्योंकि हे परमेश्वर तूने हमको जाँचा; तूने हमें चाँदी के समान ताया था।
Thi du har prøvet os, o Gud! du har lutret os, ligesom Sølv bliver lutret.
11 ११ तूने हमको जाल में फँसाया; और हमारी कमर पर भारी बोझ बाँधा था;
Du har ført os i Garnet, du lagde et Tryk paa vore Lænder.
12 १२ तूने घुड़चढ़ों को हमारे सिरों के ऊपर से चलाया, हम आग और जल से होकर गए; परन्तु तूने हमको उबार के सुख से भर दिया है।
Du lod Mennesker fare over vort Hoved; vi ere komne i Ild og i Vand, men du udførte os til at vederkvæges.
13 १३ मैं होमबलि लेकर तेरे भवन में आऊँगा मैं उन मन्नतों को तेरे लिये पूरी करूँगा,
Jeg vil gaa ind i dit Hus med Brændofre, jeg vil betale dig mine Løfter,
14 १४ जो मैंने मुँह खोलकर मानीं, और संकट के समय कही थीं।
dem, som mine Læber oplode sig med, og min Mund talte, da jeg var i Angest.
15 १५ मैं तुझे मोटे पशुओं की होमबलि, मेढ़ों की चर्बी की धूप समेत चढ़ाऊँगा; मैं बकरों समेत बैल चढ़ाऊँगा। (सेला)
Jeg vil ofre dig Brændoffer af fedt Kvæg og Duften af Vædre; jeg vil tillave Øksne og Bukke. (Sela)
16 १६ हे परमेश्वर के सब डरवैयों, आकर सुनो, मैं बताऊँगा कि उसने मेरे लिये क्या-क्या किया है।
Kommer hid, hører til, alle 1, som frygte Gud, saa vil jeg fortælle, hvad han har gjort ved min Sjæl.
17 १७ मैंने उसको पुकारा, और उसी का गुणानुवाद मुझसे हुआ।
Til ham raabte jeg med min Mund, og hans Pris kom paa min Tunge.
18 १८ यदि मैं मन में अनर्थ की बात सोचता, तो प्रभु मेरी न सुनता।
Dersom jeg havde set Uret i mit Hjerte, da vilde Herren ikke have hørt mig.
19 १९ परन्तु परमेश्वर ने तो सुना है; उसने मेरी प्रार्थना की ओर ध्यान दिया है।
Dog har Gud hørt; han gav Agt paa min Bøns Røst.
20 २० धन्य है परमेश्वर, जिसने न तो मेरी प्रार्थना अनसुनी की, और न मुझसे अपनी करुणा दूर कर दी है!
Lovet være Gud, som ikke forskød min Bøn eller vendte sin Miskundhed fra mig!

< भजन संहिता 66 >