< भजन संहिता 65 >

1 प्रधान बजानेवाले के लिये दाऊद का भजन, गीत हे परमेश्वर, सिय्योन में स्तुति तेरी बाट जोहती है; और तेरे लिये मन्नतें पूरी की जाएँगी।
Ukulinda ngokuthula kuyindumiso kuwe, Nkulunkulu, eZiyoni, lesifungo sizagcwaliswa kuwe.
2 हे प्रार्थना के सुननेवाले! सब प्राणी तेरे ही पास आएँगे।
Wena ozwa umkhuleko, yonke inyama izakuza kuwe.
3 अधर्म के काम मुझ पर प्रबल हुए हैं; हमारे अपराधों को तू क्षमा करेगा।
Izinto zobubi zingehlule. Iziphambeko zethu, wena uzenzele inhlawulo yokuthula.
4 क्या ही धन्य है वह, जिसको तू चुनकर अपने समीप आने देता है, कि वह तेरे आँगनों में वास करे! हम तेरे भवन के, अर्थात् तेरे पवित्र मन्दिर के उत्तम-उत्तम पदार्थों से तृप्त होंगे।
Ubusisiwe omkhethayo, omsondezayo ukuthi ahlale emagumeni akho. Sizasutha ngokuhle kwendlu yakho, ithempeli lakho elingcwele.
5 हे हमारे उद्धारकर्ता परमेश्वर, हे पृथ्वी के सब दूर-दूर देशों के और दूर के समुद्र पर के रहनेवालों के आधार, तू धार्मिकता से किए हुए अद्भुत कार्यों द्वारा हमें उत्तर देगा;
Ngezinto ezesabekayo uzasiphendula, Nkulunkulu wosindiso lwethu, themba lemikhawulo yonke yomhlaba, lelabakhatshana elwandle.
6 तू जो पराक्रम का फेंटा कसे हुए, अपनी सामर्थ्य के पर्वतों को स्थिर करता है;
Omisa izintaba ngamandla akhe, ebhince amandla.
7 तू जो समुद्र का महाशब्द, उसकी तरंगों का महाशब्द, और देश-देश के लोगों का कोलाहल शान्त करता है;
Othulisa ukuduma kwezinlwandle, lenhlokomo yamagagasi azo, lokuxokozela kwabantu.
8 इसलिए दूर-दूर देशों के रहनेवाले तेरे चिन्ह देखकर डर गए हैं; तू उदयाचल और अस्ताचल दोनों से जयजयकार कराता है।
Labakhileyo emikhawulweni bayesaba iziboniso zakho; wenza kuhlabele kuthokoze ukuphuma kokusa lokokuhlwa.
9 तू भूमि की सुधि लेकर उसको सींचता है, तू उसको बहुत फलदायक करता है; परमेश्वर की नदी जल से भरी रहती है; तू पृथ्वी को तैयार करके मनुष्यों के लिये अन्न को तैयार करता है।
Uyahambela umhlaba uwuthelele, uwuvundise kakhulu; umfula kaNkulunkulu ugcwele amanzi; uyabalungisela amabele, lapho uwulungisa ngokunjalo.
10 १० तू रेघारियों को भली भाँति सींचता है, और उनके बीच की मिट्टी को बैठाता है, तू भूमि को मेंह से नरम करता है, और उसकी उपज पर आशीष देता है।
Uyathelela kakhulu imisele yawo, ulalise imigelo yawo, uyithambise ngezihlambo, ubusise ukumila kwawo.
11 ११ तेरी भलाइयों से, तू वर्ष को मुकुट पहनता है; तेरे मार्गों में उत्तम-उत्तम पदार्थ पाए जाते हैं।
Uyethesa umnyaka ngomqhele wobuhle bakho; lemikhondo yakho ithonta amafutha.
12 १२ वे जंगल की चराइयों में हरियाली फूट पड़ती हैं; और पहाड़ियाँ हर्ष का फेंटा बाँधे हुए है।
Ithontela amadlelo eganga, lamaqaqa embethe intokozo.
13 १३ चराइयाँ भेड़-बकरियों से भरी हुई हैं; और तराइयाँ अन्न से ढँपी हुई हैं, वे जयजयकार करती और गाती भी हैं।
Amadlelo embethe imihlambi, lezigodi zisitshekelwe ngamabele; kuyajabula kakhulu, njalo kuhlabele.

< भजन संहिता 65 >