< भजन संहिता 63 >
1 १ दाऊद का भजन; जब वह यहूदा के जंगल में था। हे परमेश्वर, तू मेरा परमेश्वर है, मैं तुझे यत्न से ढूँढ़ूगा; सूखी और निर्जल ऊसर भूमि पर, मेरा मन तेरा प्यासा है, मेरा शरीर तेरा अति अभिलाषी है।
Psalam. Davidov. Dok David bijaše u Judejskoj pustinji. O Bože, ti si Bog moj: gorljivo tebe tražim; tebe žeđa duša moja, tebe želi tijelo moje, kao zemlja suha, žedna, bezvodna.
2 २ इस प्रकार से मैंने पवित्रस्थान में तुझ पर दृष्टि की, कि तेरी सामर्थ्य और महिमा को देखूँ।
U Svetištu sam tebe motrio gledajuć' ti moć i slavu.
3 ३ क्योंकि तेरी करुणा जीवन से भी उत्तम है, मैं तेरी प्रशंसा करूँगा।
Ljubav je tvoja bolja od života, moje će te usne slavit'.
4 ४ इसी प्रकार मैं जीवन भर तुझे धन्य कहता रहूँगा; और तेरा नाम लेकर अपने हाथ उठाऊँगा।
Tako ću te slavit' za života, u tvoje ću ime ruke dizati.
5 ५ मेरा जीव मानो चर्बी और चिकने भोजन से तृप्त होगा, और मैं जयजयकार करके तेरी स्तुति करूँगा।
Duša će mi biti kao sala i mrsa sita, hvalit ću te kliktavim ustima.
6 ६ जब मैं बिछौने पर पड़ा तेरा स्मरण करूँगा, तब रात के एक-एक पहर में तुझ पर ध्यान करूँगा;
Na postelji se tebe spominjem, u bdjenjima noćnim mislim na tebe.
7 ७ क्योंकि तू मेरा सहायक बना है, इसलिए मैं तेरे पंखों की छाया में जयजयकार करूँगा।
Ti postade meni pomoć, kličem u sjeni krila tvojih.
8 ८ मेरा मन तेरे पीछे-पीछे लगा चलता है; और मुझे तो तू अपने दाहिने हाथ से थाम रखता है।
Duša se moja k tebi privija, desnica me tvoja drži.
9 ९ परन्तु जो मेरे प्राण के खोजी हैं, वे पृथ्वी के नीचे स्थानों में जा पड़ेंगे;
Oni što dušu u propast guraju neka siđu u dubinu zemlje,
10 १० वे तलवार से मारे जाएँगे, और गीदड़ों का आहार हो जाएँगे।
nek' vlasti mača predani budu, nek' postanu plijen šakalima.
11 ११ परन्तु राजा परमेश्वर के कारण आनन्दित होगा; जो कोई परमेश्वर की शपथ खाए, वह बड़ाई करने पाएगा; परन्तु झूठ बोलनेवालों का मुँह बन्द किया जाएगा।
A kralj će se radovat' u Bogu, slavit će se tko se kune njime, jer će lašcima biti začepljena usta.