< भजन संहिता 62 >

1 प्रधान बजानेवाले के लिये दाऊद का भजन। यदूतून की राग पर सचमुच मैं चुपचाप होकर परमेश्वर की ओर मन लगाए हूँ मेरा उद्धार उसी से होता है।
למנצח על-ידותון-- מזמור לדוד ב אך אל-אלהים דומיה נפשי ממנו ישועתי
2 सचमुच वही, मेरी चट्टान और मेरा उद्धार है, वह मेरा गढ़ है मैं अधिक न डिगूँगा।
אך-הוא צורי וישועתי משגבי לא-אמוט רבה
3 तुम कब तक एक पुरुष पर धावा करते रहोगे, कि सब मिलकर उसका घात करो? वह तो झुकी हुई दीवार या गिरते हुए बाड़े के समान है।
עד-אנה תהותתו על-איש-- תרצחו כלכם כקיר נטוי גדר הדחויה
4 सचमुच वे उसको, उसके ऊँचे पद से गिराने की सम्मति करते हैं; वे झूठ से प्रसन्न रहते हैं। मुँह से तो वे आशीर्वाद देते पर मन में कोसते हैं। (सेला)
אך משאתו יעצו להדיח-- ירצו כזב בפיו יברכו ובקרבם יקללו-סלה
5 हे मेरे मन, परमेश्वर के सामने चुपचाप रह, क्योंकि मेरी आशा उसी से है।
אך לאלהים דומי נפשי כי-ממנו תקותי
6 सचमुच वही मेरी चट्टान, और मेरा उद्धार है, वह मेरा गढ़ है; इसलिए मैं न डिगूँगा।
אך-הוא צורי וישועתי משגבי לא אמוט
7 मेरे उद्धार और मेरी महिमा का आधार परमेश्वर है; मेरी दृढ़ चट्टान, और मेरा शरणस्थान परमेश्वर है।
על-אלהים ישעי וכבודי צור-עזי מחסי באלהים
8 हे लोगों, हर समय उस पर भरोसा रखो; उससे अपने-अपने मन की बातें खोलकर कहो; परमेश्वर हमारा शरणस्थान है। (सेला)
בטחו בו בכל-עת עם-- שפכו-לפניו לבבכם אלהים מחסה-לנו סלה
9 सचमुच नीच लोग तो अस्थाई, और बड़े लोग मिथ्या ही हैं; तौल में वे हलके निकलते हैं; वे सब के सब साँस से भी हलके हैं।
אך הבל בני-אדם-- כזב בני-איש במאזנים לעלות המה מהבל יחד
10 १० अत्याचार करने पर भरोसा मत रखो, और लूट पाट करने पर मत फूलो; चाहे धन-सम्पत्ति बढ़े, तो भी उस पर मन न लगाना।
אל-תבטחו בעשק ובגזל אל-תהבלו חיל כי-ינוב-- אל-תשיתו לב
11 ११ परमेश्वर ने एक बार कहा है; और दो बार मैंने यह सुना है: कि सामर्थ्य परमेश्वर का है
אחת דבר אלהים--שתים-זו שמעתי כי עז לאלהים
12 १२ और हे प्रभु, करुणा भी तेरी है। क्योंकि तू एक-एक जन को उसके काम के अनुसार फल देता है।
ולך-אדני חסד כי-אתה תשלם לאיש כמעשהו

< भजन संहिता 62 >