< भजन संहिता 61 >

1 प्रधान बजानेवाले के लिये तारवाले बाजे के साथ दाऊद का भजन हे परमेश्वर, मेरा चिल्लाना सुन, मेरी प्रार्थना की ओर ध्यान दे।
למנצח על נגינת לדוד שמעה אלהים רנתי הקשיבה תפלתי׃
2 मूर्छा खाते समय मैं पृथ्वी की छोर से भी तुझे पुकारूँगा, जो चट्टान मेरे लिये ऊँची है, उस पर मुझ को ले चल;
מקצה הארץ אליך אקרא בעטף לבי בצור ירום ממני תנחני׃
3 क्योंकि तू मेरा शरणस्थान है, और शत्रु से बचने के लिये ऊँचा गढ़ है।
כי היית מחסה לי מגדל עז מפני אויב׃
4 मैं तेरे तम्बू में युगानुयुग बना रहूँगा। मैं तेरे पंखों की ओट में शरण लिए रहूँगा। (सेला)
אגורה באהלך עולמים אחסה בסתר כנפיך סלה׃
5 क्योंकि हे परमेश्वर, तूने मेरी मन्नतें सुनीं, जो तेरे नाम के डरवैये हैं, उनका सा भाग तूने मुझे दिया है।
כי אתה אלהים שמעת לנדרי נתת ירשת יראי שמך׃
6 तू राजा की आयु को बहुत बढ़ाएगा; उसके वर्ष पीढ़ी-पीढ़ी के बराबर होंगे।
ימים על ימי מלך תוסיף שנותיו כמו דר ודר׃
7 वह परमेश्वर के सम्मुख सदा बना रहेगा; तू अपनी करुणा और सच्चाई को उसकी रक्षा के लिये ठहरा रख।
ישב עולם לפני אלהים חסד ואמת מן ינצרהו׃
8 इस प्रकार मैं सर्वदा तेरे नाम का भजन गा गाकर अपनी मन्नतें हर दिन पूरी किया करूँगा।
כן אזמרה שמך לעד לשלמי נדרי יום יום׃

< भजन संहिता 61 >