< भजन संहिता 6 >
1 १ प्रधान बजानेवाले के लिये: तारवाले बाजों के साथ। खर्ज की राग में, दाऊद का भजन हे यहोवा, तू मुझे अपने क्रोध में न डाँट, और न रोष में मुझे ताड़ना दे।
Til sangmesteren, med strengelek; efter Sjeminit; en salme av David. Herre, straff mig ikke i din vrede og tukt mig ikke i din harme!
2 २ हे यहोवा, मुझ पर दया कर, क्योंकि मैं कुम्हला गया हूँ; हे यहोवा, मुझे चंगा कर, क्योंकि मेरी हड्डियों में बेचैनी है।
Vær mig nådig, Herre! for jeg er bortvisnet. Helbred mig, Herre! for mine ben er forferdet,
3 ३ मेरा प्राण भी बहुत खेदित है। और तू, हे यहोवा, कब तक?
og min sjel er såre forferdet; og du, Herre, hvor lenge?
4 ४ लौट आ, हे यहोवा, और मेरे प्राण बचा; अपनी करुणा के निमित्त मेरा उद्धार कर।
Vend om, Herre, utfri min sjel, frels mig for din miskunnhets skyld!
5 ५ क्योंकि मृत्यु के बाद तेरा स्मरण नहीं होता; अधोलोक में कौन तेरा धन्यवाद करेगा? (Sheol )
For i døden kommer ingen dig i hu; hvem vil prise dig i dødsriket? (Sheol )
6 ६ मैं कराहते-कराहते थक गया; मैं अपनी खाट आँसुओं से भिगोता हूँ; प्रति रात मेरा बिछौना भीगता है।
Jeg er trett av mine sukk, jeg gjennembløter min seng hver natt; med mine tårer væter jeg mitt leie.
7 ७ मेरी आँखें शोक से बैठी जाती हैं, और मेरे सब सतानेवालों के कारण वे धुँधला गई हैं।
Borttæret av sorg er mitt øie; det er eldet for alle mine fienders skyld.
8 ८ हे सब अनर्थकारियों मेरे पास से दूर हो; क्योंकि यहोवा ने मेरे रोने का शब्द सुन लिया है।
Vik fra mig, alle I som gjør urett! For Herren har hørt min gråts røst,
9 ९ यहोवा ने मेरा गिड़गिड़ाना सुना है; यहोवा मेरी प्रार्थना को ग्रहण भी करेगा।
Herren har hørt min inderlige begjæring, Herren tar imot min bønn.
10 १० मेरे सब शत्रु लज्जित होंगे और बहुत ही घबराएँगे; वे पराजित होकर पीछे हटेंगे, और एकाएक लज्जित होंगे।
Alle mine fiender skal bli til skamme og såre forferdet; de skal vike tilbake, bli til skamme i et øieblikk.