< भजन संहिता 57 >
1 १ प्रधान बजानेवाले के लिये अल-तशहेत राग में दाऊद का मिक्ताम; जब वह शाऊल से भागकर गुफा में छिप गया था हे परमेश्वर, मुझ पर दया कर, मुझ पर दया कर, क्योंकि मैं तेरा शरणागत हूँ; और जब तक ये विपत्तियाँ निकल न जाएँ, तब तक मैं तेरे पंखों के तले शरण लिए रहूँगा।
Dāvida sirds dziesma. Dziedātāju vadonim, pēc: „nesamaitā“; kad tas no Saula bēga alā. Apžēlojies par mani, ak Dievs, apžēlojies par mani, jo uz Tevi cerē mana dvēsele, un apakš Tavu spārnu ēnas es gribu cerēt, kamēr nelaime būs pārgājusi.
2 २ मैं परमप्रधान परमेश्वर को पुकारूँगा, परमेश्वर को जो मेरे लिये सब कुछ सिद्ध करता है।
Es piesaukšu Dievu, to visuaugsto, to stipro Dievu, kas par mani visu izdarīs.
3 ३ परमेश्वर स्वर्ग से भेजकर मुझे बचा लेगा, जब मेरा निगलनेवाला निन्दा कर रहा हो। (सेला) परमेश्वर अपनी करुणा और सच्चाई प्रगट करेगा।
Viņš sūta no debesīm un palīdz man, un apkauno manu aprijēju. (Sela) Dievs sūta Savu žēlastību un patiesību.
4 ४ मेरा प्राण सिंहों के बीच में है, मुझे जलते हुओं के बीच में लेटना पड़ता है, अर्थात् ऐसे मनुष्यों के बीच में जिनके दाँत बर्छी और तीर हैं, और जिनकी जीभ तेज तलवार है।
Mana dvēsele ir starp lauvām; es guļu starp cilvēku bērniem kā starp liesmām; viņu zobi ir šķēpi un bultas, un viņu mēle ass zobens.
5 ५ हे परमेश्वर तू स्वर्ग के ऊपर अति महान और तेजोमय है, तेरी महिमा सारी पृथ्वी के ऊपर फैल जाए!
Parādi, Dievs, Savu augstību pār debesīm, un Savu godību pār visu pasauli!
6 ६ उन्होंने मेरे पैरों के लिये जाल बिछाया है; मेरा प्राण ढला जाता है। उन्होंने मेरे आगे गड्ढा खोदा, परन्तु आप ही उसमें गिर पड़े। (सेला)
Tie izpleš tīklu maniem soļiem, mana dvēsele ir nospiesta; manā priekšā tie bedri rakuši, paši krituši iekšā. (Sela)
7 ७ हे परमेश्वर, मेरा मन स्थिर है, मेरा मन स्थिर है; मैं गाऊँगा वरन् भजन कीर्तन करूँगा।
Mana sirds ir droša, Dievs, mana sirds ir droša, es dziedāšu un slavēšu.
8 ८ हे मेरे मन जाग जा! हे सारंगी और वीणा जाग जाओ; मैं भी पौ फटते ही जाग उठूँगा।
Uzmosties, mans gods, uzmostaties, stabules un kokles, es uzmodīšos ar rīta blāzmu.
9 ९ हे प्रभु, मैं देश-देश के लोगों के बीच तेरा धन्यवाद करूँगा; मैं राज्य-राज्य के लोगों के बीच में तेरा भजन गाऊँगा।
Es Tev pateikšos, Kungs, starp tiem ļaudīm, es Tevi slavēšu starp tautām.
10 १० क्योंकि तेरी करुणा स्वर्ग तक बड़ी है, और तेरी सच्चाई आकाशमण्डल तक पहुँचती है।
Jo Tava žēlastība ir liela līdz debesīm, un Tava patiesība līdz padebešiem.
11 ११ हे परमेश्वर, तू स्वर्ग के ऊपर अति महान है! तेरी महिमा सारी पृथ्वी के ऊपर फैल जाए!
Parādi, Dievs, Savu augstību pār debesīm, Savu godību pār visu pasauli.