< भजन संहिता 57 >

1 प्रधान बजानेवाले के लिये अल-तशहेत राग में दाऊद का मिक्ताम; जब वह शाऊल से भागकर गुफा में छिप गया था हे परमेश्वर, मुझ पर दया कर, मुझ पर दया कर, क्योंकि मैं तेरा शरणागत हूँ; और जब तक ये विपत्तियाँ निकल न जाएँ, तब तक मैं तेरे पंखों के तले शरण लिए रहूँगा।
Přednímu kantoru, jako: Nevyhlazuj, zlatý žalm Davidův, když utekl před Saulem do jeskyně. Smiluj se nade mnou, ó Bože, smiluj se nade mnou; neboť v tebe doufá duše má, a v stínu křídel tvých schráním se, až přejde ssoužení.
2 मैं परमप्रधान परमेश्वर को पुकारूँगा, परमेश्वर को जो मेरे लिये सब कुछ सिद्ध करता है।
Volati budu k Bohu nejvyššímu, k Bohu silnému, kterýž dokonává za mne.
3 परमेश्वर स्वर्ग से भेजकर मुझे बचा लेगा, जब मेरा निगलनेवाला निन्दा कर रहा हो। (सेला) परमेश्वर अपनी करुणा और सच्चाई प्रगट करेगा।
Onť pošle s nebe, a zachová mne od potupy usilujícího mne sehltiti. (Sélah) Pošle Bůh milosrdenství své a pravdu svou.
4 मेरा प्राण सिंहों के बीच में है, मुझे जलते हुओं के बीच में लेटना पड़ता है, अर्थात् ऐसे मनुष्यों के बीच में जिनके दाँत बर्छी और तीर हैं, और जिनकी जीभ तेज तलवार है।
Duše má jest u prostřed lvů, bydlím mezi paliči, mezi lidmi, jejichž zubové kopí a střely, a jazyk jejich jako ostrý meč.
5 हे परमेश्वर तू स्वर्ग के ऊपर अति महान और तेजोमय है, तेरी महिमा सारी पृथ्वी के ऊपर फैल जाए!
Vyvyšiž se nad nebesa, ó Bože, a nade všecku zemi sláva tvá.
6 उन्होंने मेरे पैरों के लिये जाल बिछाया है; मेरा प्राण ढला जाता है। उन्होंने मेरे आगे गड्ढा खोदा, परन्तु आप ही उसमें गिर पड़े। (सेला)
Tenata roztáhli nohám mým, sklíčili duši mou, vykopali přede mnou jámu, ale sami upadli do ní. (Sélah)
7 हे परमेश्वर, मेरा मन स्थिर है, मेरा मन स्थिर है; मैं गाऊँगा वरन् भजन कीर्तन करूँगा।
Hotovo jest srdce mé, Bože, hotovo jest srdce mé, zpívati a oslavovati tě budu.
8 हे मेरे मन जाग जा! हे सारंगी और वीणा जाग जाओ; मैं भी पौ फटते ही जाग उठूँगा।
Probuď se, slávo má, probuď se, loutno a harfo, když v svitání povstávám.
9 हे प्रभु, मैं देश-देश के लोगों के बीच तेरा धन्यवाद करूँगा; मैं राज्य-राज्य के लोगों के बीच में तेरा भजन गाऊँगा।
Slaviti tě budu mezi lidmi, Pane, žalmy prozpěvovati tobě budu mezi národy.
10 १० क्योंकि तेरी करुणा स्वर्ग तक बड़ी है, और तेरी सच्चाई आकाशमण्डल तक पहुँचती है।
Nebo veliké jest až k nebi milosrdenství tvé, a až k nejvyšším oblakům pravda tvá.
11 ११ हे परमेश्वर, तू स्वर्ग के ऊपर अति महान है! तेरी महिमा सारी पृथ्वी के ऊपर फैल जाए!
Vyvyšiž se nad nebesa, ó Bože, a nade všecku zemi sláva tvá.

< भजन संहिता 57 >