< भजन संहिता 55 >

1 प्रधान बजानेवाले के लिये, तारवाले बाजों के साथ दाऊद का मश्कील हे परमेश्वर, मेरी प्रार्थना की ओर कान लगा; और मेरी गिड़गिड़ाहट से मुँह न मोड़!
Til Sangmesteren; med Strengeleg; en Undervisning af David. Gud! vend Øren til min Bøn og skjul dig ikke for min ydmyge Begæring.
2 मेरी ओर ध्यान देकर, मुझे उत्तर दे; विपत्तियों के कारण मैं व्याकुल होता हूँ।
Giv Agt paa mig og bønhør mig; jeg vil overlade mig til min Klage og hyle
3 क्योंकि शत्रु कोलाहल और दुष्ट उपद्रव कर रहें हैं; वे मुझ पर दोषारोपण करते हैं, और क्रोध में आकर सताते हैं।
over Fjendens Røst, over den ugudeliges Undertrykkelse; thi de vælte Uret paa mig og hade mig i Vrede.
4 मेरा मन भीतर ही भीतर संकट में है, और मृत्यु का भय मुझ में समा गया है।
Mit Hjerte er bange inden i mig, og Dødens Rædsler ere faldne paa mig.
5 भय और कंपन ने मुझे पकड़ लिया है, और भय ने मुझे जकड़ लिया है।
Frygt og Bæven kom over mig, og Gru lægger sig over mig.
6 तब मैंने कहा, “भला होता कि मेरे कबूतर के से पंख होते तो मैं उड़ जाता और विश्राम पाता!
Og jeg sagde: Gid jeg havde Vinger som en Due, da vilde jeg flyve bort og fæste Bo.
7 देखो, फिर तो मैं उड़ते-उड़ते दूर निकल जाता और जंगल में बसेरा लेता, (सेला)
Se, jeg vilde flygte langt bort; jeg vilde blive Natten over i Ørken. (Sela)
8 मैं प्रचण्ड बयार और आँधी के झोंके से बचकर किसी शरणस्थान में भाग जाता।”
Jeg vilde haste til et Tilflugtssted for mig, fra Hvirvelvinden og Stormen.
9 हे प्रभु, उनका सत्यानाश कर, और उनकी भाषा में गड़बड़ी डाल दे; क्योंकि मैंने नगर में उपद्रव और झगड़ा देखा है।
Herre! opslug dem, gør deres Tunger uens; thi jeg har set Vold og Trætte i Staden.
10 १० रात-दिन वे उसकी शहरपनाह पर चढ़कर चारों ओर घूमते हैं; और उसके भीतर दुष्टता और उत्पात होता है।
Dag og Nat omringe de den paa dens Mure, og Uret og Møje er inden i den.
11 ११ उसके भीतर दुष्टता ने बसेरा डाला है; और अत्याचार और छल उसके चौक से दूर नहीं होते।
Ondskab hersker inden i den, og Bedrageri og Svig vige ikke fra dens Gade.
12 १२ जो मेरी नामधराई करता है वह शत्रु नहीं था, नहीं तो मैं उसको सह लेता; जो मेरे विरुद्ध बड़ाई मारता है वह मेरा बैरी नहीं है, नहीं तो मैं उससे छिप जाता।
Thi det er ikke en Fjende, som forhaaner mig, ellers maatte jeg bære det; det er ikke min Avindsmand, som gør sig stor over mig, ellers kunde jeg skjule mig for ham;
13 १३ परन्तु वह तो तू ही था जो मेरी बराबरी का मनुष्य मेरा परम मित्र और मेरी जान-पहचान का था।
men det er dig, et Menneske, som var min Jævnlige, min Ven og min Kynding,
14 १४ हम दोनों आपस में कैसी मीठी-मीठी बातें करते थे; हम भीड़ के साथ परमेश्वर के भवन को जाते थे।
vi, som venligt holdt Raad sammen, som vandrede i Guds Hus iblandt Skaren.
15 १५ उनको मृत्यु अचानक आ दबाए; वे जीवित ही अधोलोक में उतर जाएँ; क्योंकि उनके घर और मन दोनों में बुराइयाँ और उत्पात भरा है। (Sheol h7585)
Døden føre Forglemmelse over dem! lad dem fare levende ned i Dødsriget; thi der er Ondskab i deres Boliger, i deres Inderste. (Sheol h7585)
16 १६ परन्तु मैं तो परमेश्वर को पुकारूँगा; और यहोवा मुझे बचा लेगा।
Jeg vil raabe til Gud, og Herren skal frelse mig.
17 १७ साँझ को, भोर को, दोपहर को, तीनों पहर मैं दुहाई दूँगा और कराहता रहूँगा और वह मेरा शब्द सुन लेगा।
Jeg vil klage og hyle Aften og Morgen og Middag, og han vil høre min Røst.
18 १८ जो लड़ाई मेरे विरुद्ध मची थी उससे उसने मुझे कुशल के साथ बचा लिया है। उन्होंने तो बहुतों को संग लेकर मेरा सामना किया था।
Han har forløst min Sjæl i Fred fra Striden imod mig; thi de vare i Mængde mig imod.
19 १९ परमेश्वर जो आदि से विराजमान है यह सुनकर उनको उत्तर देगा। (सेला) ये वे है जिनमें कोई परिवर्तन नहीं, और उनमें परमेश्वर का भय है ही नहीं।
Gud skal høre og svare dem, han, der bliver evindelig (Sela) efterdi der ingen Forandring er hos dem, og de ikke frygte Gud.
20 २० उसने अपने मेल रखनेवालों पर भी हाथ उठाया है, उसने अपनी वाचा को तोड़ दिया है।
Han har lagt Haand paa dem, som havde Fred med ham; han har vanhelliget sin Pagt.
21 २१ उसके मुँह की बातें तो मक्खन सी चिकनी थी परन्तु उसके मन में लड़ाई की बातें थीं; उसके वचन तेल से अधिक नरम तो थे परन्तु नंगी तलवारें थीं।
Hans Munds Ord ere glatte som Smør; men der er Strid i hans Hjerte; hans Ord ere blødere end Olie, og dog ere de dragne Sværd.
22 २२ अपना बोझ यहोवा पर डाल दे वह तुझे सम्भालेगा; वह धर्मी को कभी टलने न देगा।
Kast din Sag paa Herren, og han skal forsørge dig; han skal ikke evindelig tilstede, at den retfærdige rokkes.
23 २३ परन्तु हे परमेश्वर, तू उन लोगों को विनाश के गड्ढे में गिरा देगा; हत्यारे और छली मनुष्य अपनी आधी आयु तक भी जीवित न रहेंगे। परन्तु मैं तुझ पर भरोसा रखे रहूँगा।
Men du, Gud! du skal støde dem ned i Gravens Dyb; blodgerrige og falske Mænd skulle ikke naa deres Dages halve Tal; men jeg vil forlade mig paa dig.

< भजन संहिता 55 >