< भजन संहिता 54 >
1 १ प्रधान बजानेवाले के लिये, दाऊद का तारकले बाजों के साथ मश्कील जब जीपियों ने आकर शाऊल से कहा, “क्या दाऊद हमारे बीच में छिपा नहीं रहता?” हे परमेश्वर अपने नाम के द्वारा मेरा उद्धार कर, और अपने पराक्रम से मेरा न्याय कर।
Til sangmesteren, med strengelek; en læresalme av David, da sifittene kom og sa til Saul: David holder sig skjult hos oss. Gud, frels mig ved ditt navn, og hjelp mig til min rett ved din kraft!
2 २ हे परमेश्वर, मेरी प्रार्थना सुन ले; मेरे मुँह के वचनों की ओर कान लगा।
Gud, hør min bønn, vend øret til min munns ord!
3 ३ क्योंकि परदेशी मेरे विरुद्ध उठे हैं, और कुकर्मी मेरे प्राण के गाहक हुए हैं; उन्होंने परमेश्वर को अपने सम्मुख नहीं जाना। (सेला)
For fremmede har reist sig imot mig, og voldsmenn står mig efter livet; de har ikke Gud for øie. (Sela)
4 ४ देखो, परमेश्वर मेरा सहायक है; प्रभु मेरे प्राण को सम्भालनेवाला है।
Se, Gud hjelper mig, Herren er den som opholder mitt liv.
5 ५ वह मेरे द्रोहियों की बुराई को उन्हीं पर लौटा देगा; हे परमेश्वर, अपनी सच्चाई के कारण उनका विनाश कर।
Det onde skal falle tilbake på mine fiender; utrydd dem i din trofasthet!
6 ६ मैं तुझे स्वेच्छाबलि चढ़ाऊँगा; हे यहोवा, मैं तेरे नाम का धन्यवाद करूँगा, क्योंकि यह उत्तम है।
Med villig hjerte vil jeg ofre til dig; jeg vil prise ditt navn, Herre, fordi det er godt.
7 ७ क्योंकि तूने मुझे सब दुःखों से छुड़ाया है, और मैंने अपने शत्रुओं पर विजयपूर्ण दृष्टि डाली है।
For av all nød frir han mig ut, og på mine fiender ser mitt øie med lyst.