< भजन संहिता 52 >

1 प्रधान बजानेवाले के लिये मश्कील पर दाऊद का भजन जब दोएग एदोमी ने शाऊल को बताया कि दाऊद अहीमेलेक के घर गया था हे वीर, तू बुराई करने पर क्यों घमण्ड करता है? परमेश्वर की करुणा तो अनन्त है।
Til sangmesteren; en læresalme av David, da edomitten Doeg kom og gav Saul til kjenne og sa til ham: David er kommet i Akimeleks hus. Hvorfor roser du dig av ondskap, du veldige? Guds miskunnhet varer hele dagen.
2 तेरी जीभ केवल दुष्टता गढ़ती है; सान धरे हुए उस्तरे के समान वह छल का काम करती है।
På undergang tenker din tunge, lik en hvesset rakekniv, du som legger op listige råd!
3 तू भलाई से बढ़कर बुराई में, और धार्मिकता की बात से बढ़कर झूठ से प्रीति रखता है। (सेला)
Du elsker ondt istedenfor godt, løgn istedenfor å tale hvad rett er. (Sela)
4 हे छली जीभ, तू सब विनाश करनेवाली बातों से प्रसन्न रहती है।
Du elsker hvert ord som volder ødeleggelse, du svikaktige tunge!
5 निश्चय परमेश्वर तुझे सदा के लिये नाश कर देगा; वह तुझे पकड़कर तेरे डेरे से निकाल देगा; और जीवितों के लोक से तुझे उखाड़ डालेगा। (सेला)
Gud skal da også bryte dig ned for evig tid; han skal gripe dig og rive dig ut av teltet og rykke dig op av de levendes land. (Sela)
6 तब धर्मी लोग इस घटना को देखकर डर जाएँगे, और यह कहकर उस पर हँसेंगे,
Og de rettferdige skal se det og frykte, og de skal le av ham og si:
7 “देखो, यह वही पुरुष है जिसने परमेश्वर को अपनी शरण नहीं माना, परन्तु अपने धन की बहुतायत पर भरोसा रखता था, और अपने को दुष्टता में दृढ़ करता रहा!”
Se, der er den mann som ikke holdt Gud for sitt sterke vern, men satte sin lit til sin store rikdom, satte sin styrke i sin ondskap.
8 परन्तु मैं तो परमेश्वर के भवन में हरे जैतून के वृक्ष के समान हूँ। मैंने परमेश्वर की करुणा पर सदा सर्वदा के लिये भरोसा रखा है।
Men jeg er som et grønt oljetre i Guds hus, jeg setter min lit til Guds miskunnhet evindelig og alltid.
9 मैं तेरा धन्यवाद सर्वदा करता रहूँगा, क्योंकि तू ही ने यह काम किया है। मैं तेरे नाम पर आशा रखता हूँ, क्योंकि यह तेरे पवित्र भक्तों के सामने उत्तम है।
Jeg vil prise dig evindelig, fordi du har gjort det, og jeg vil bie efter ditt navn, fordi det er godt, for dine frommes åsyn.

< भजन संहिता 52 >