< भजन संहिता 47 >

1 प्रधान बजानेवाले के लिये कोरहवंशियों का भजन हे देश-देश के सब लोगों, तालियाँ बजाओ! ऊँचे शब्द से परमेश्वर के लिये जयजयकार करो!
Til sangmesteren; av Korahs barn; en salme. Klapp i hender, alle folk, juble for Gud med fryderop.
2 क्योंकि यहोवा परमप्रधान और भययोग्य है, वह सारी पृथ्वी के ऊपर महाराजा है।
For Herren, den Høieste, er forferdelig, en stor konge over all jorden.
3 वह देश-देश के लोगों को हमारे सम्मुख नीचा करता, और जाति-जाति को हमारे पाँवों के नीचे कर देता है।
Han legger folkeslag under oss og folkeferd under våre føtter.
4 वह हमारे लिये उत्तम भाग चुन लेगा, जो उसके प्रिय याकूब के घमण्ड का कारण है। (सेला)
Han utvelger oss vår arvelodd, Jakobs, hans elskedes herlighet. (Sela)
5 परमेश्वर जयजयकार सहित, यहोवा नरसिंगे के शब्द के साथ ऊपर गया है।
Gud fór op under jubelrop, Herren under basuners lyd.
6 परमेश्वर का भजन गाओ, भजन गाओ! हमारे महाराजा का भजन गाओ, भजन गाओ!
Lovsyng Gud, lovsyng! Lovsyng vår konge, lovsyng!
7 क्योंकि परमेश्वर सारी पृथ्वी का महाराजा है; समझ बूझकर बुद्धि से भजन गाओ।
For Gud er all jordens konge; syng en sang som gjør vis!
8 परमेश्वर जाति-जाति पर राज्य करता है; परमेश्वर अपने पवित्र सिंहासन पर विराजमान है।
Gud er konge over folkene, Gud har satt sig på sin hellige trone.
9 राज्य-राज्य के रईस अब्राहम के परमेश्वर की प्रजा होने के लिये इकट्ठे हुए हैं। क्योंकि पृथ्वी की ढालें परमेश्वर के वश में हैं, वह तो शिरोमणि है।
Folkenes fyrster samler sig med Abrahams Guds folk; for jordens skjold hører Gud til, han er såre ophøiet.

< भजन संहिता 47 >