< भजन संहिता 46 >

1 प्रधान बजानेवाले के लिये कोरहवंशियों का, अलामोत की राग पर एक गीत परमेश्वर हमारा शरणस्थान और बल है, संकट में अति सहज से मिलनेवाला सहायक।
Zborovođi. Sinova Korahovih. Po napjevu “Djevice”. Pjesma. Bog nam je zaklon i utvrda, pomoćnik spreman u nevolji.
2 इस कारण हमको कोई भय नहीं चाहे पृथ्वी उलट जाए, और पहाड़ समुद्र के बीच में डाल दिए जाएँ;
Stoga, ne bojmo se kad se ljulja zemlja, kad se bregovi ruše u more.
3 चाहे समुद्र गरजें और फेन उठाए, और पहाड़ उसकी बाढ़ से काँप उठे। (सेला)
Nek' buče i bjesne valovi morski, nek' bregovi dršću od žestine njihove: s nama je Jahve nad Vojskama, naša je utvrda Bog Jakovljev!
4 एक नदी है जिसकी नहरों से परमेश्वर के नगर में अर्थात् परमप्रधान के पवित्र निवास भवन में आनन्द होता है।
Rijeka i rukavci njezini vesele Grad Božji, presveti šator Višnjega.
5 परमेश्वर उस नगर के बीच में है, वह कभी टलने का नहीं; पौ फटते ही परमेश्वर उसकी सहायता करता है।
Bog je sred njega, poljuljat se neće, od rane zore Bog mu pomaže.
6 जाति-जाति के लोग झल्ला उठे, राज्य-राज्य के लोग डगमगाने लगे; वह बोल उठा, और पृथ्वी पिघल गई।
Ma bješnjeli puci, rušila se carstva, kad glas njegov zagrmi, zemlja se rastopi:
7 सेनाओं का यहोवा हमारे संग है; याकूब का परमेश्वर हमारा ऊँचा गढ़ है। (सेला)
s nama je Jahve nad Vojskama, naša je utvrda Bog Jakovljev!
8 आओ, यहोवा के महाकर्म देखो, कि उसने पृथ्वी पर कैसा-कैसा उजाड़ किया है।
Dođite, gledajte djela Jahvina, strahote koje on na zemlji učini.
9 वह पृथ्वी की छोर तक लड़ाइयों को मिटाता है; वह धनुष को तोड़ता, और भाले को दो टुकड़े कर डालता है, और रथों को आग में झोंक देता है!
Do nakraj zemlje on ratove prekida, lukove krši i lomi koplja, štitove ognjem sažiže.
10 १० “चुप हो जाओ, और जान लो कि मैं ही परमेश्वर हूँ। मैं जातियों में महान हूँ, मैं पृथ्वी भर में महान हूँ!”
Prestanite i znajte da sam ja Bog, uzvišen nad pucima, nad svom zemljom uzvišen!
11 ११ सेनाओं का यहोवा हमारे संग है; याकूब का परमेश्वर हमारा ऊँचा गढ़ है। (सेला)
S nama je Jahve nad Vojskama, naša je utvrda Bog Jakovljev!

< भजन संहिता 46 >