< भजन संहिता 45 >

1 प्रधान बजानेवाले के लिये शोशन्नीम में कोरहवंशियों का मश्कील। प्रेम प्रीति का गीत मेरा हृदय एक सुन्दर विषय की उमंग से उमड़ रहा है, जो बात मैंने राजा के विषय रची है उसको सुनाता हूँ; मेरी जीभ निपुण लेखक की लेखनी बनी है।
למנצח על-ששנים לבני-קרח משכיל שיר ידידת ב רחש לבי דבר טוב-- אמר אני מעשי למלך לשוני עט סופר מהיר
2 तू मनुष्य की सन्तानों में परम सुन्दर है; तेरे होठों में अनुग्रह भरा हुआ है; इसलिए परमेश्वर ने तुझे सदा के लिये आशीष दी है।
יפיפית מבני אדם-- הוצק חן בשפתותיך על-כן ברכך אלהים לעולם
3 हे वीर, तू अपनी तलवार को जो तेरा वैभव और प्रताप है अपनी कमर पर बाँध!
חגור-חרבך על-ירך גבור-- הודך והדרך
4 सत्यता, नम्रता और धार्मिकता के निमित्त अपने ऐश्वर्य और प्रताप पर सफलता से सवार हो; तेरा दाहिना हाथ तुझे भयानक काम सिखाए!
והדרך צלח רכב-- על-דבר-אמת וענוה-צדק ותורך נוראות ימינך
5 तेरे तीर तो तेज हैं, तेरे सामने देश-देश के लोग गिरेंगे; राजा के शत्रुओं के हृदय उनसे छिदेंगे।
חציך שנונים עמים תחתיך יפלו בלב אויבי המלך
6 हे परमेश्वर, तेरा सिंहासन सदा सर्वदा बना रहेगा; तेरा राजदण्ड न्याय का है।
כסאך אלהים עולם ועד שבט מישר שבט מלכותך
7 तूने धार्मिकता से प्रीति और दुष्टता से बैर रखा है। इस कारण परमेश्वर ने हाँ, तेरे परमेश्वर ने तुझको तेरे साथियों से अधिक हर्ष के तेल से अभिषेक किया है।
אהבת צדק ותשנא-רשע על-כן משחך אלהים אלהיך שמן ששון-- מחברך
8 तेरे सारे वस्त्र गन्धरस, अगर, और तेज से सुगन्धित हैं, तू हाथी दाँत के मन्दिरों में तारवाले बाजों के कारण आनन्दित हुआ है।
מר-ואהלות קציעות כל-בגדתיך מן-היכלי שן מני שמחוך
9 तेरी प्रतिष्ठित स्त्रियों में राजकुमारियाँ भी हैं; तेरी दाहिनी ओर पटरानी, ओपीर के कुन्दन से विभूषित खड़ी है।
בנות מלכים ביקרותיך נצבה שגל לימינך בכתם אופיר
10 १० हे राजकुमारी सुन, और कान लगाकर ध्यान दे; अपने लोगों और अपने पिता के घर को भूल जा;
שמעי-בת וראי והטי אזנך ושכחי עמך ובית אביך
11 ११ और राजा तेरे रूप की चाह करेगा। क्योंकि वह तो तेरा प्रभु है, तू उसे दण्डवत् कर।
ויתאו המלך יפיך כי-הוא אדניך והשתחוי-לו
12 १२ सोर की राजकुमारी भी भेंट करने के लिये उपस्थित होगी, प्रजा के धनवान लोग तुझे प्रसन्न करने का यत्न करेंगे।
ובת-צר במנחה פניך יחלו--עשירי עם
13 १३ राजकुमारी महल में अति शोभायमान है, उसके वस्त्र में सुनहले बूटे कढ़े हुए हैं;
כל-כבודה בת-מלך פנימה ממשבצות זהב לבושה
14 १४ वह बूटेदार वस्त्र पहने हुए राजा के पास पहुँचाई जाएगी। जो कुमारियाँ उसकी सहेलियाँ हैं, वे उसके पीछे-पीछे चलती हुई तेरे पास पहुँचाई जाएँगी।
לרקמות תובל למלך בתולות אחריה רעותיה--מובאות לך
15 १५ वे आनन्दित और मगन होकर पहुँचाई जाएँगी, और वे राजा के महल में प्रवेश करेंगी।
תובלנה בשמחת וגיל תבאינה בהיכל מלך
16 १६ तेरे पितरों के स्थान पर तेरे सन्तान होंगे; जिनको तू सारी पृथ्वी पर हाकिम ठहराएगा।
תחת אבתיך יהיו בניך תשיתמו לשרים בכל-הארץ
17 १७ मैं ऐसा करूँगा, कि तेरे नाम की चर्चा पीढ़ी से पीढ़ी तक होती रहेगी; इस कारण देश-देश के लोग सदा सर्वदा तेरा धन्यवाद करते रहेंगे।
אזכירה שמך בכל-דר ודר על-כן עמים יהודוך לעלם ועד

< भजन संहिता 45 >