< भजन संहिता 42 >
1 १ प्रधान बजानेवाले के लिये कोरहवंशियों का मश्कील जैसे हिरनी नदी के जल के लिये हाँफती है, वैसे ही, हे परमेश्वर, मैं तेरे लिये हाँफता हूँ।
Til sangmesteren; en læresalme av Korahs barn. Som en hjort skriker efter rinnende bekker, så skriker min sjel efter dig, Gud!
2 २ जीविते परमेश्वर, हाँ परमेश्वर, का मैं प्यासा हूँ, मैं कब जाकर परमेश्वर को अपना मुँह दिखाऊँगा?
Min sjel tørster efter Gud, efter den levende Gud; når skal jeg komme og trede frem for Guds åsyn?
3 ३ मेरे आँसू दिन और रात मेरा आहार हुए हैं; और लोग दिन भर मुझसे कहते रहते हैं, तेरा परमेश्वर कहाँ है?
Mine tårer er min mat dag og natt, fordi man hele dagen sier til mig: Hvor er din Gud?
4 ४ मैं कैसे भीड़ के संग जाया करता था, मैं जयजयकार और धन्यवाद के साथ उत्सव करनेवाली भीड़ के बीच में परमेश्वर के भवन को धीरे धीरे जाया करता था; यह स्मरण करके मेरा प्राण शोकित हो जाता है।
Dette må jeg komme i hu og utøse min sjel i mig, hvorledes jeg drog frem i den tette hop, vandret med den til Guds hus med fryderop og lovsangs røst, en høitidsskare.
5 ५ हे मेरे प्राण, तू क्यों गिरा जाता है? और तू अन्दर ही अन्दर क्यों व्याकुल है? परमेश्वर पर आशा लगाए रह; क्योंकि मैं उसके दर्शन से उद्धार पाकर फिर उसका धन्यवाद करूँगा।
Hvorfor er du nedbøiet, min sjel, og bruser i mig? Bi efter Gud! for jeg skal ennu prise ham for frelse fra hans åsyn.
6 ६ हे मेरे परमेश्वर; मेरा प्राण मेरे भीतर गिरा जाता है, इसलिए मैं यरदन के पास के देश से और हेर्मोन के पहाड़ों और मिसगार की पहाड़ी के ऊपर से तुझे स्मरण करता हूँ।
Min Gud! Min sjel er nedbøiet i mig; derfor kommer jeg dig i hu fra Jordans land og Hermons høider, fra det lille fjell.
7 ७ तेरी जलधाराओं का शब्द सुनकर जल, जल को पुकारता है; तेरी सारी तरंगों और लहरों में मैं डूब गया हूँ।
Vanndyp kaller på vanndyp ved duren av dine fossefall; alle dine brenninger og dine bølger går over mig.
8 ८ तो भी दिन को यहोवा अपनी शक्ति और करुणा प्रगट करेगा; और रात को भी मैं उसका गीत गाऊँगा, और अपने जीवनदाता परमेश्वर से प्रार्थना करूँगा।
Om dagen sender Herren sin miskunnhet, og om natten er hans sang hos mig, bønn til mitt livs Gud.
9 ९ मैं परमेश्वर से जो मेरी चट्टान है कहूँगा, “तू मुझे क्यों भूल गया? मैं शत्रु के अत्याचार के मारे क्यों शोक का पहरावा पहने हुए चलता फिरता हूँ?”
Jeg må si til Gud, min klippe: Hvorfor har du glemt mig? Hvorfor skal jeg gå i sørgeklær under fiendens trykk?
10 १० मेरे सतानेवाले जो मेरी निन्दा करते हैं, मानो उससे मेरी हड्डियाँ चूर-चूर होती हैं, मानो कटार से छिदी जाती हैं, क्योंकि वे दिन भर मुझसे कहते रहते हैं, तेरा परमेश्वर कहाँ है?
Det er som om mine ben blev knust, når mine fiender håner mig, idet de hele dagen sier til mig: Hvor er din Gud?
11 ११ हे मेरे प्राण तू क्यों गिरा जाता है? तू अन्दर ही अन्दर क्यों व्याकुल है? परमेश्वर पर भरोसा रख; क्योंकि वह मेरे मुख की चमक और मेरा परमेश्वर है, मैं फिर उसका धन्यवाद करूँगा।
Hvorfor er du nedbøiet, min sjel, og hvorfor bruser du i mig? Bi efter Gud! for jeg skal ennu prise ham, mitt åsyns frelse og min Gud.