< भजन संहिता 41 >

1 प्रधान बजानेवाले के लिये दाऊद का भजन क्या ही धन्य है वह, जो कंगाल की सुधि रखता है! विपत्ति के दिन यहोवा उसको बचाएगा।
MEID pai me kin apwali me jamama o. Ieowa pan kotin dorela i ni ran apwal.
2 यहोवा उसकी रक्षा करके उसको जीवित रखेगा, और वह पृथ्वी पर धन्य होगा। तू उसको शत्रुओं की इच्छा पर न छोड़।
Ieowa pan kotin apwali i o jinjila a maur, o a pan pwaida nin jappa, o a jota pan mueidala i nan pa en a imwintiti kan.
3 जब वह व्याधि के मारे शय्या पर पड़ा हो, तब यहोवा उसे सम्भालेगा; तू रोग में उसके पूरे बिछौने को उलटकर ठीक करेगा।
Ieowa pan kotin kakelada i ni a pan mela; kom kin kotin jauaja i ni a jomau karoj.
4 मैंने कहा, “हे यहोवा, मुझ पर दया कर; मुझ को चंगा कर, क्योंकि मैंने तो तेरे विरुद्ध पाप किया है!”
Nai inda: Main, kom kotin maki on ia; kakelada nen i, pwe nai wiadar dip on komui.
5 मेरे शत्रु यह कहकर मेरी बुराई करते हैं “वह कब मरेगा, और उसका नाम कब मिटेगा?”
Ai imwintiti kan kin lokaia jued duen nai. lad a pan mela mara pan ririla?
6 और जब वह मुझसे मिलने को आता है, तब वह व्यर्थ बातें बकता है, जबकि उसका मन अपने अन्दर अधर्म की बातें संचय करता है; और बाहर जाकर उनकी चर्चा करता है।
A kin kodon kilan ia, a kin lokelokaia due.
7 मेरे सब बैरी मिलकर मेरे विरुद्ध कानाफूसी करते हैं; वे मेरे विरुद्ध होकर मेरी हानि की कल्पना करते हैं।
Karoj me kailon kin ai, kin lidilidumonin kin ia, o re madadaue jued duen nai.
8 वे कहते हैं कि इसे तो कोई बुरा रोग लग गया है; अब जो यह पड़ा है, तो फिर कभी उठने का नहीं।
Me juedkot mi re a; a pupedier o jolar pan uda.
9 मेरा परम मित्र जिस पर मैं भरोसा रखता था, जो मेरी रोटी खाता था, उसने भी मेरे विरुद्ध लात उठाई है।
Pil kompoke pa i, me I liki, o me ian ia manamana, kin tiaki ia di.
10 १० परन्तु हे यहोवा, तू मुझ पर दया करके मुझ को उठा ले कि मैं उनको बदला दूँ।
A komui Main kotin maki on ia, o kau ia da, pwe ai imwintiti eder nijinij kin ia.
11 ११ मेरा शत्रु जो मुझ पर जयवन्त नहीं हो पाता, इससे मैंने जान लिया है कि तू मुझसे प्रसन्न है।
I me I pan ajaki, me kom kotin kupura ia, pwe ai imwintiti ender nijinij kin ia.
12 १२ और मुझे तो तू खराई से सम्भालता, और सर्वदा के लिये अपने सम्मुख स्थिर करता है।
A kom kin kolekol ia pweki ia lelapok, o kom pan kotin kajone ia di mon jilan omui kokolata.
13 १३ इस्राएल का परमेश्वर यहोवा आदि से अनन्तकाल तक धन्य है आमीन, फिर आमीन।
Kapina on Ieowa, Kot en Ijrael jan met o kokolata! Amen, Amen.

< भजन संहिता 41 >