< भजन संहिता 40 >

1 प्रधान बजानेवाले के लिये दाऊद का भजन मैं धीरज से यहोवा की बाट जोहता रहा; और उसने मेरी ओर झुककर मेरी दुहाई सुनी।
برای سالار مغنیان. مزمور داود انتظار بسیار برای خداوند کشیده‌ام، وبه من مایل شده، فریاد مرا شنید.۱
2 उसने मुझे सत्यानाश के गड्ढे और दलदल की कीच में से उबारा, और मुझ को चट्टान पर खड़ा करके मेरे पैरों को दृढ़ किया है।
و مرااز چاه هلاکت برآورد و از گل لجن و پایهایم را برصخره گذاشته، قدمهایم را مستحکم گردانید.۲
3 उसने मुझे एक नया गीत सिखाया जो हमारे परमेश्वर की स्तुति का है। बहुत लोग यह देखेंगे और उसकी महिमा करेंगे, और यहोवा पर भरोसा रखेंगे।
وسرودی تازه در دهانم گذارد یعنی حمد خدای ما را. بسیاری چون این را بینند ترسان شده، برخداوند توکل خواهند کرد.۳
4 क्या ही धन्य है वह पुरुष, जो यहोवा पर भरोसा करता है, और अभिमानियों और मिथ्या की ओर मुड़नेवालों की ओर मुँह न फेरता हो।
خوشابحال کسی‌که بر خداوند توکل دارد و به متکبران ظالم ومرتدان دروغ مایل نشود.۴
5 हे मेरे परमेश्वर यहोवा, तूने बहुत से काम किए हैं! जो आश्चर्यकर्मों और विचार तू हमारे लिये करता है वह बहुत सी हैं; तेरे तुल्य कोई नहीं! मैं तो चाहता हूँ कि खोलकर उनकी चर्चा करूँ, परन्तु उनकी गिनती नहीं हो सकती।
‌ای یهوه خدای ما چه بسیار است کارهای عجیب که تو کرده‌ای وتدبیرهایی که برای ما نموده‌ای. در نزد تو آنها راتقویم نتوان کرد، اگر آنها را تقریر و بیان بکنم، ازحد شمار زیاده است.۵
6 मेलबलि और अन्नबलि से तू प्रसन्न नहीं होता तूने मेरे कान खोदकर खोले हैं। होमबलि और पापबलि तूने नहीं चाहा।
در قربانی و هدیه رغبت نداشتی. اما گوشهای مرا باز کردی. قربانی سوختنی و قربانی گناه را نخواستی.۶
7 तब मैंने कहा, “देख, मैं आया हूँ; क्योंकि पुस्तक में मेरे विषय ऐसा ही लिखा हुआ है।
آنگاه گفتم: «اینک می‌آیم! در طومار کتاب درباره من نوشته شده است.۷
8 हे मेरे परमेश्वर, मैं तेरी इच्छा पूरी करने से प्रसन्न हूँ; और तेरी व्यवस्था मेरे अन्तःकरण में बसी है।”
در بجا آوردن اراده تو‌ای خدای من رغبت می‌دارم و شریعت تو در اندرون دل من است.»۸
9 मैंने बड़ी सभा में धार्मिकता के शुभ समाचार का प्रचार किया है; देख, मैंने अपना मुँह बन्द नहीं किया हे यहोवा, तू इसे जानता है।
در جماعت بزرگ به عدالت بشارت داده‌ام. اینک لبهای خود را باز نخواهم داشت وتو‌ای خداوند می‌دانی.۹
10 १० मैंने तेरी धार्मिकता मन ही में नहीं रखा; मैंने तेरी सच्चाई और तेरे किए हुए उद्धार की चर्चा की है; मैंने तेरी करुणा और सत्यता बड़ी सभा से गुप्त नहीं रखी।
عدالت تو را در دل خود مخفی نداشته‌ام. امانت و نجات تو را بیان کرده‌ام. رحمت و راستی تو را از جماعت بزرگ پنهان نکرده‌ام.۱۰
11 ११ हे यहोवा, तू भी अपनी बड़ी दया मुझ पर से न हटा ले, तेरी करुणा और सत्यता से निरन्तर मेरी रक्षा होती रहे!
پس تو‌ای خداوند لطف خودرا از من باز مدار. رحمت و راستی تو دائم مرامحافظت کند.۱۱
12 १२ क्योंकि मैं अनगिनत बुराइयों से घिरा हुआ हूँ; मेरे अधर्म के कामों ने मुझे आ पकड़ा और मैं दृष्टि नहीं उठा सकता; वे गिनती में मेरे सिर के बालों से भी अधिक हैं; इसलिए मेरा हृदय टूट गया।
زیرا که بلایای بیشمار مرااحاطه می‌کند. گناهانم دور مرا گرفته است به حدی که نمی توانم دید. از مویهای سر من زیاده است و دل من مرا ترک کرده است.۱۲
13 १३ हे यहोवा, कृपा करके मुझे छुड़ा ले! हे यहोवा, मेरी सहायता के लिये फुर्ती कर!
‌ای خداوند مرحمت فرموده، مرا نجات بده. ای خداوند به اعانت من تعجیل فرما.۱۳
14 १४ जो मेरे प्राण की खोज में हैं, वे सब लज्जित हों; और उनके मुँह काले हों और वे पीछे हटाए और निरादर किए जाएँ जो मेरी हानि से प्रसन्न होते हैं।
آنانی که قصد هلاکت جان من دارند، جمیع خجل و شرمنده شوند. و آنانی که در بدی من رغبت دارند، به عقب برگردانیده و رسوا گردند.۱۴
15 १५ जो मुझसे, “आहा, आहा,” कहते हैं, वे अपनी लज्जा के मारे विस्मित हों।
آنانی که بر من هه هه می‌گویند، به‌سبب خجالت خویش حیران شوند.۱۵
16 १६ परन्तु जितने तुझे ढूँढ़ते हैं, वह सब तेरे कारण हर्षित और आनन्दित हों; जो तेरा किया हुआ उद्धार चाहते हैं, वे निरन्तर कहते रहें, “यहोवा की बड़ाई हो!”
و اما جمیع طالبان تو در تو وجد و شادی نمایند و آنانی که نجات تو را دوست دارند، دائم گویند که خداوند بزرگ است.۱۶
17 १७ मैं तो दीन और दरिद्र हूँ, तो भी प्रभु मेरी चिन्ता करता है। तू मेरा सहायक और छुड़ानेवाला है; हे मेरे परमेश्वर विलम्ब न कर।
و اما من مسکین و فقیرهستم و خداوند درباره من تفکر می‌کند. تو معاون و نجات‌دهنده من هستی. ای خدای من، تاخیرمفرما.۱۷

< भजन संहिता 40 >