< भजन संहिता 38 >
1 १ यादगार के लिये दाऊद का भजन हे यहोवा क्रोध में आकर मुझे झिड़क न दे, और न जलजलाहट में आकर मेरी ताड़ना कर!
Un salmo de David, para una conmemoración. Yahvé, no me reprendas en tu ira, ni me castigues en tu caliente descontento.
2 २ क्योंकि तेरे तीर मुझ में लगे हैं, और मैं तेरे हाथ के नीचे दबा हूँ।
Porque tus flechas me han atravesado, tu mano me presiona con fuerza.
3 ३ तेरे क्रोध के कारण मेरे शरीर में कुछ भी आरोग्यता नहीं; और मेरे पाप के कारण मेरी हड्डियों में कुछ भी चैन नहीं।
No hay solidez en mi carne a causa de tu indignación, ni hay salud en mis huesos a causa de mi pecado.
4 ४ क्योंकि मेरे अधर्म के कामों में मेरा सिर डूब गया, और वे भारी बोझ के समान मेरे सहने से बाहर हो गए हैं।
Porque mis iniquidades han pasado por encima de mi cabeza. Como carga pesada, son demasiado pesados para mí.
5 ५ मेरी मूर्खता के पाप के कारण मेरे घाव सड़ गए और उनसे दुर्गन्ध आती हैं।
Mis heridas son repugnantes y corruptas a causa de mi estupidez.
6 ६ मैं बहुत दुःखी हूँ और झुक गया हूँ; दिन भर मैं शोक का पहरावा पहने हुए चलता फिरता हूँ।
Me duele y me inclino mucho. Voy de luto todo el día.
7 ७ क्योंकि मेरी कमर में जलन है, और मेरे शरीर में आरोग्यता नहीं।
Porque mi cintura está llena de ardor. No hay solidez en mi carne.
8 ८ मैं निर्बल और बहुत ही चूर हो गया हूँ; मैं अपने मन की घबराहट से कराहता हूँ।
Me siento débil y gravemente herido. He gemido por la angustia de mi corazón.
9 ९ हे प्रभु मेरी सारी अभिलाषा तेरे सम्मुख है, और मेरा कराहना तुझ से छिपा नहीं।
Señor, todo mi deseo está ante ti. Mi gemido no se te oculta.
10 १० मेरा हृदय धड़कता है, मेरा बल घटता जाता है; और मेरी आँखों की ज्योति भी मुझसे जाती रही।
Mi corazón palpita. Me fallan las fuerzas. En cuanto a la luz de mis ojos, también me ha dejado.
11 ११ मेरे मित्र और मेरे संगी मेरी विपत्ति में अलग हो गए, और मेरे कुटुम्बी भी दूर जा खड़े हुए।
Mis amantes y mis amigos se mantienen alejados de mi plaga. Mis parientes están lejos.
12 १२ मेरे प्राण के ग्राहक मेरे लिये जाल बिछाते हैं, और मेरी हानि का यत्न करनेवाले दुष्टता की बातें बोलते, और दिन भर छल की युक्ति सोचते हैं।
También los que buscan mi vida ponen trampas. Los que buscan mi daño hablan cosas maliciosas, y meditar engaños todo el día.
13 १३ परन्तु मैं बहरे के समान सुनता ही नहीं, और मैं गूँगे के समान मुँह नहीं खोलता।
Pero yo, como un sordo, no oigo. Soy como un hombre mudo que no abre la boca.
14 १४ वरन् मैं ऐसे मनुष्य के तुल्य हूँ जो कुछ नहीं सुनता, और जिसके मुँह से विवाद की कोई बात नहीं निकलती।
Sí, soy como un hombre que no oye, en cuya boca no hay reproches.
15 १५ परन्तु हे यहोवा, मैंने तुझ ही पर अपनी आशा लगाई है; हे प्रभु, मेरे परमेश्वर, तू ही उत्तर देगा।
Porque espero en ti, Yahvé. Tú responderás, Señor mi Dios.
16 १६ क्योंकि मैंने कहा, “ऐसा न हो कि वे मुझ पर आनन्द करें; जब मेरा पाँव फिसल जाता है, तब मुझ पर अपनी बड़ाई मारते हैं।”
Porque dije: “No dejes que se regodeen en mí, o se exaltan sobre mí cuando mi pie resbala”.
17 १७ क्योंकि मैं तो अब गिरने ही पर हूँ; और मेरा शोक निरन्तर मेरे सामने है।
Porque estoy dispuesto a caer. Mi dolor está continuamente ante mí.
18 १८ इसलिए कि मैं तो अपने अधर्म को प्रगट करूँगा, और अपने पाप के कारण खेदित रहूँगा।
Porque declararé mi iniquidad. Me arrepentiré de mi pecado.
19 १९ परन्तु मेरे शत्रु अनगिनत हैं, और मेरे बैरी बहुत हो गए हैं।
Pero mis enemigos son vigorosos y numerosos. Los que me odian sin razón son numerosos.
20 २० जो भलाई के बदले में बुराई करते हैं, वह भी मेरे भलाई के पीछे चलने के कारण मुझसे विरोध करते हैं।
Los que dan el mal por el bien son también adversarios míos, porque sigo lo que es bueno.
21 २१ हे यहोवा, मुझे छोड़ न दे! हे मेरे परमेश्वर, मुझसे दूर न हो!
No me abandones, Yahvé. Dios mío, no te alejes de mí.
22 २२ हे यहोवा, हे मेरे उद्धारकर्ता, मेरी सहायता के लिये फुर्ती कर!
Date prisapara ayudarme, Señor, mi salvación.