< भजन संहिता 34 >
1 १ दाऊद का भजन जब वह अबीमेलेक के सामने बौरहा बना, और अबीमेलेक ने उसे निकाल दिया, और वह चला गया मैं हर समय यहोवा को धन्य कहा करूँगा; उसकी स्तुति निरन्तर मेरे मुख से होती रहेगी।
Louvarei ao Senhor em todo o tempo: o seu louvor estará continuamente na minha boca.
2 २ मैं यहोवा पर घमण्ड करूँगा; नम्र लोग यह सुनकर आनन्दित होंगे।
A minha alma se glóriará no Senhor: os mansos o ouvirão e se alegrarão.
3 ३ मेरे साथ यहोवा की बड़ाई करो, और आओ हम मिलकर उसके नाम की स्तुति करें;
Engrandecei ao Senhor comigo; e juntos exaltemos o seu nome.
4 ४ मैं यहोवा के पास गया, तब उसने मेरी सुन ली, और मुझे पूरी रीति से निर्भय किया।
Busquei ao Senhor, e ele me respondeu: livrou-me de todos os meus temores.
5 ५ जिन्होंने उसकी ओर दृष्टि की, उन्होंने ज्योति पाई; और उनका मुँह कभी काला न होने पाया।
Olharam para ele, e foram iluminados; e os seus rostos não ficaram confundidos.
6 ६ इस दीन जन ने पुकारा तब यहोवा ने सुन लिया, और उसको उसके सब कष्टों से छुड़ा लिया।
Clamou este pobre, e o Senhor o ouviu, e o salvou de todas as suas angústias.
7 ७ यहोवा के डरवैयों के चारों ओर उसका दूत छावनी किए हुए उनको बचाता है।
O anjo do Senhor acampa-se em redor dos que o temem, e os livra.
8 ८ चखकर देखो कि यहोवा कैसा भला है! क्या ही धन्य है वह मनुष्य जो उसकी शरण लेता है।
Provai, e vede que o Senhor é bom; bem-aventurado o homem que nele confia.
9 ९ हे यहोवा के पवित्र लोगों, उसका भय मानो, क्योंकि उसके डरवैयों को किसी बात की घटी नहीं होती!
Temei ao Senhor, vós, os seus santos, pois não tem falta alguma aqueles que o temem.
10 १० जवान सिंहों को तो घटी होती और वे भूखे भी रह जाते हैं; परन्तु यहोवा के खोजियों को किसी भली वस्तु की घटी न होगी।
Os filhos dos leões necessitam e sofrem fome, mas aqueles que temem ao Senhor não tem falta de coisa alguma.
11 ११ हे बच्चों, आओ मेरी सुनो, मैं तुम को यहोवा का भय मानना सिखाऊँगा।
Vinde, meninos, ouvi-me: eu vos ensinarei o temor do Senhor.
12 १२ वह कौन मनुष्य है जो जीवन की इच्छा रखता, और दीर्घायु चाहता है ताकि भलाई देखे?
Quem é o homem que deseja a vida, que quer largos dias para ver o bem?
13 १३ अपनी जीभ को बुराई से रोक रख, और अपने मुँह की चौकसी कर कि उससे छल की बात न निकले।
Guarda a tua língua do mal, e os teus lábios de falarem o engano.
14 १४ बुराई को छोड़ और भलाई कर; मेल को ढूँढ़ और उसी का पीछा कर।
Aparta-te do mal, e faze o bem: procura a paz, e segue-a.
15 १५ यहोवा की आँखें धर्मियों पर लगी रहती हैं, और उसके कान भी उनकी दुहाई की ओर लगे रहते हैं।
Os olhos do Senhor estão sobre os justos, e os seus ouvidos atentos ao seu clamor.
16 १६ यहोवा बुराई करनेवालों के विमुख रहता है, ताकि उनका स्मरण पृथ्वी पर से मिटा डाले।
A face do Senhor está contra os que fazem o mal, para desarreigar da terra a memória deles.
17 १७ धर्मी दुहाई देते हैं और यहोवा सुनता है, और उनको सब विपत्तियों से छुड़ाता है।
Os justos clamam, e o Senhor os ouve, e os livra de todas as suas angústias.
18 १८ यहोवा टूटे मनवालों के समीप रहता है, और पिसे हुओं का उद्धार करता है।
Perto está o Senhor dos que tem o coração quebrantado, e salva os contritos de espírito.
19 १९ धर्मी पर बहुत सी विपत्तियाँ पड़ती तो हैं, परन्तु यहोवा उसको उन सबसे मुक्त करता है।
Muitas são as aflições do justo, mas o Senhor o livra de todas.
20 २० वह उसकी हड्डी-हड्डी की रक्षा करता है; और उनमें से एक भी टूटने नहीं पाता।
Ele lhe guarda todos os seus ossos; nem sequer um deles se quebra.
21 २१ दुष्ट अपनी बुराई के द्वारा मारा जाएगा; और धर्मी के बैरी दोषी ठहरेंगे।
A malícia matará o ímpio, e os que aborrecem o justo serão desolados.
22 २२ यहोवा अपने दासों का प्राण मोल लेकर बचा लेता है; और जितने उसके शरणागत हैं उनमें से कोई भी दोषी न ठहरेगा।
O Senhor resgata a alma dos seus servos, e nenhum dos que nele confiam será desolado.