< भजन संहिता 31 >

1 प्रधान बजानेवाले के लिये दाऊद का भजन हे यहोवा, मैं तुझ में शरण लेता हूँ; मुझे कभी लज्जित होना न पड़े; तू अपने धर्मी होने के कारण मुझे छुड़ा ले!
Til songmeisteren; ein salme av David. Herre, eg flyr til deg; lat meg aldri i æva verta til skammar! Frels meg ved di rettferd!
2 अपना कान मेरी ओर लगाकर तुरन्त मुझे छुड़ा ले!
Bøyg ditt øyra til meg, berga meg snart, ver meg eit festningsberg, ei fast borg til å frelsa meg!
3 क्योंकि तू मेरे लिये चट्टान और मेरा गढ़ है; इसलिए अपने नाम के निमित्त मेरी अगुआई कर, और मुझे आगे ले चल।
For du er mitt berg og mi borg, og for ditt namn skuld vil du føra og leida meg.
4 जो जाल उन्होंने मेरे लिये बिछाया है उससे तू मुझ को छुड़ा ले, क्योंकि तू ही मेरा दृढ़ गढ़ है।
Du vil føra meg ut or garnet som dei løynleg hev sett for meg; for du er mi vern.
5 मैं अपनी आत्मा को तेरे ही हाथ में सौंप देता हूँ; हे यहोवा, हे विश्वासयोग्य परमेश्वर, तूने मुझे मोल लेकर मुक्त किया है।
I di hand yvergjev eg mi ånd; du løyser meg ut, Herre, du trufaste Gud.
6 जो व्यर्थ मूर्तियों पर मन लगाते हैं, उनसे मैं घृणा करता हूँ; परन्तु मेरा भरोसा यहोवा ही पर है।
Eg hatar deim som dyrkar tome avgudar, men eg, eg set mi lit til Herren.
7 मैं तेरी करुणा से मगन और आनन्दित हूँ, क्योंकि तूने मेरे दुःख पर दृष्टि की है, मेरे कष्ट के समय तूने मेरी सुधि ली है,
Eg vil fagna meg og gleda meg yver di miskunn, at du hev set min armodsdom, kjært deg um mi sjælenaud.
8 और तूने मुझे शत्रु के हाथ में पड़ने नहीं दिया; तूने मेरे पाँवों को चौड़े स्थान में खड़ा किया है।
Og du hev ikkje gjeve meg i fiendehand, du hev sett mine føter på romlendt stad.
9 हे यहोवा, मुझ पर दया कर क्योंकि मैं संकट में हूँ; मेरी आँखें वरन् मेरा प्राण और शरीर सब शोक के मारे घुले जाते हैं।
Ver meg nådig, Herre, for eg vert trengd! Mitt auga er upptært av hugverk, ja, mi sjæl og min likam.
10 १० मेरा जीवन शोक के मारे और मेरी आयु कराहते-कराहते घट चली है; मेरा बल मेरे अधर्म के कारण जाता रहा, ओर मेरी हड्डियाँ घुल गई।
For mitt liv kverv burt med sorg, og mine år med sukk; mi kraft fell av for mi misgjerning skuld, og mine bein er utmødde.
11 ११ अपने सब विरोधियों के कारण मेरे पड़ोसियों में मेरी नामधराई हुई है, अपने जान-पहचानवालों के लिये डर का कारण हूँ; जो मुझ को सड़क पर देखते है वह मुझसे दूर भाग जाते हैं।
For alle mine motstandarar skuld hev eg vorte til skam, ja, til stor skam for mine grannar, og til skræma for mine kjenningar; dei som ser meg på gata, flyr undan for meg.
12 १२ मैं मृतक के समान लोगों के मन से बिसर गया; मैं टूटे बर्तन के समान हो गया हूँ।
Eg er gløymd som ein daud mann, ute or hjarta; eg hev vorte som eit sundbrotnande kjerald.
13 १३ मैंने बहुतों के मुँह से अपनी निन्दा सुनी, चारों ओर भय ही भय है! जब उन्होंने मेरे विरुद्ध आपस में सम्मति की तब मेरे प्राण लेने की युक्ति की।
For eg høyrer baktale av mange, rædsla rundt ikring, med di dei legg råd saman imot meg; dei lurer på å taka mitt liv.
14 १४ परन्तु हे यहोवा, मैंने तो तुझी पर भरोसा रखा है, मैंने कहा, “तू मेरा परमेश्वर है।”
Men eg, eg set mi lit til deg Herre; eg segjer: «Du er min Gud.»
15 १५ मेरे दिन तेरे हाथ में है; तू मुझे मेरे शत्रुओं और मेरे सतानेवालों के हाथ से छुड़ा।
I di hand stend mine tider; berga meg or handi på mine fiendar, og frå deim som forfylgjer meg!
16 १६ अपने दास पर अपने मुँह का प्रकाश चमका; अपनी करुणा से मेरा उद्धार कर।
Lat di åsyn lysa yver din tenar, frels meg ved di miskunn!
17 १७ हे यहोवा, मुझे लज्जित न होने दे क्योंकि मैंने तुझको पुकारा है; दुष्ट लज्जित हों और वे पाताल में चुपचाप पड़े रहें। (Sheol h7585)
Herre, lat meg ikkje verta til skammar, for eg ropar til deg; lat dei ugudlege verta til skammar og tagna i helheimen! (Sheol h7585)
18 १८ जो अहंकार और अपमान से धर्मी की निन्दा करते हैं, उनके झूठ बोलनेवाले मुँह बन्द किए जाएँ।
Lat lygn-lippor verta mållause som talar skamdjervt mot den rettferdige, med ovmod og uvyrdnad!
19 १९ आहा, तेरी भलाई क्या ही बड़ी है जो तूने अपने डरवैयों के लिये रख छोड़ी है, और अपने शरणागतों के लिये मनुष्यों के सामने प्रगट भी की है।
Kor stor er din godhug, som du hev gøymt åt deim som ottast deg, som du hev vist mot deim som flyr til deg, for augo på menneskjeborni!
20 २० तू उन्हें दर्शन देने के गुप्त स्थान में मनुष्यों की बुरी गोष्ठी से गुप्त रखेगा; तू उनको अपने मण्डप में झगड़े-रगड़े से छिपा रखेगा।
Du løyner deim i løynrom for di åsyn mot samansvorne menner, du gøymer deim i ei bud mot kiv av tungor.
21 २१ यहोवा धन्य है, क्योंकि उसने मुझे गढ़वाले नगर में रखकर मुझ पर अद्भुत करुणा की है।
Lova vere Herren, for han hev gjort si miskunn underfull imot meg i ein fast by!
22 २२ मैंने तो घबराकर कहा था कि मैं यहोवा की दृष्टि से दूर हो गया। तो भी जब मैंने तेरी दुहाई दी, तब तूने मेरी गिड़गिड़ाहट को सुन लिया।
Og eg, eg sagde i mi hugsott: «Eg er burtriven frå dine augo!» men endå høyrde du røysti av mine audmjuke bøner, då eg ropa til deg.
23 २३ हे यहोवा के सब भक्तों, उससे प्रेम रखो! यहोवा विश्वासयोग्य लोगों की तो रक्षा करता है, परन्तु जो अहंकार करता है, उसको वह भली भाँति बदला देता है।
Elska Herren, alle hans trugne! Herren vaktar dei trufaste, men gjev rikeleg attergjeld til den som fer med ovmod.
24 २४ हे यहोवा पर आशा रखनेवालों, हियाव बाँधो और तुम्हारे हृदय दृढ़ रहें!
Ver hugheile og lat dykkar hjarta vera sterkt, alle de som ventar på Herren!

< भजन संहिता 31 >