< भजन संहिता 25 >

1 दाऊद का भजन हे यहोवा, मैं अपने मन को तेरी ओर उठाता हूँ।
לדוד אליך יהוה נפשי אשא
2 हे मेरे परमेश्वर, मैंने तुझी पर भरोसा रखा है, मुझे लज्जित होने न दे; मेरे शत्रु मुझ पर जयजयकार करने न पाएँ।
אלהי--בך בטחתי אל-אבושה אל-יעלצו אויבי לי
3 वरन् जितने तेरी बाट जोहते हैं उनमें से कोई लज्जित न होगा; परन्तु जो अकारण विश्वासघाती हैं वे ही लज्जित होंगे।
גם כל-קויך לא יבשו יבשו הבוגדים ריקם
4 हे यहोवा, अपने मार्ग मुझ को दिखा; अपना पथ मुझे बता दे।
דרכיך יהוה הודיעני ארחותיך למדני
5 मुझे अपने सत्य पर चला और शिक्षा दे, क्योंकि तू मेरा उद्धार करनेवाला परमेश्वर है; मैं दिन भर तेरी ही बाट जोहता रहता हूँ।
הדריכני באמתך ולמדני-- כי-אתה אלהי ישעי אותך קויתי כל-היום
6 हे यहोवा, अपनी दया और करुणा के कामों को स्मरण कर; क्योंकि वे तो अनन्तकाल से होते आए हैं।
זכר-רחמיך יהוה וחסדיך כי מעולם המה
7 हे यहोवा, अपनी भलाई के कारण मेरी जवानी के पापों और मेरे अपराधों को स्मरण न कर; अपनी करुणा ही के अनुसार तू मुझे स्मरण कर।
חטאות נעורי ופשעי-- אל-תזכר כחסדך זכר-לי-אתה-- למען טובך יהוה
8 यहोवा भला और सीधा है; इसलिए वह पापियों को अपना मार्ग दिखलाएगा।
טוב-וישר יהוה על-כן יורה חטאים בדרך
9 वह नम्र लोगों को न्याय की शिक्षा देगा, हाँ, वह नम्र लोगों को अपना मार्ग दिखलाएगा।
ידרך ענוים במשפט וילמד ענוים דרכו
10 १० जो यहोवा की वाचा और चितौनियों को मानते हैं, उनके लिये उसके सब मार्ग करुणा और सच्चाई हैं।
כל-ארחות יהוה חסד ואמת-- לנצרי בריתו ועדתיו
11 ११ हे यहोवा, अपने नाम के निमित्त मेरे अधर्म को जो बहुत हैं क्षमा कर।
למען-שמך יהוה וסלחת לעוני כי רב-הוא
12 १२ वह कौन है जो यहोवा का भय मानता है? प्रभु उसको उसी मार्ग पर जिससे वह प्रसन्न होता है चलाएगा।
מי-זה האיש ירא יהוה-- יורנו בדרך יבחר
13 १३ वह कुशल से टिका रहेगा, और उसका वंश पृथ्वी पर अधिकारी होगा।
נפשו בטוב תלין וזרעו יירש ארץ
14 १४ यहोवा के भेद को वही जानते हैं जो उससे डरते हैं, और वह अपनी वाचा उन पर प्रगट करेगा।
סוד יהוה ליראיו ובריתו להודיעם
15 १५ मेरी आँखें सदैव यहोवा पर टकटकी लगाए रहती हैं, क्योंकि वही मेरे पाँवों को जाल में से छुड़ाएगा।
עיני תמיד אל-יהוה כי הוא-יוציא מרשת רגלי
16 १६ हे यहोवा, मेरी ओर फिरकर मुझ पर दया कर; क्योंकि मैं अकेला और पीड़ित हूँ।
פנה-אלי וחנני כי-יחיד ועני אני
17 १७ मेरे हृदय का क्लेश बढ़ गया है, तू मुझ को मेरे दुःखों से छुड़ा ले।
צרות לבבי הרחיבו ממצוקותי הוציאני
18 १८ तू मेरे दुःख और कष्ट पर दृष्टि कर, और मेरे सब पापों को क्षमा कर।
ראה עניי ועמלי ושא לכל-חטאותי
19 १९ मेरे शत्रुओं को देख कि वे कैसे बढ़ गए हैं, और मुझसे बड़ा बैर रखते हैं।
ראה-איבי כי-רבו ושנאת חמס שנאוני
20 २० मेरे प्राण की रक्षा कर, और मुझे छुड़ा; मुझे लज्जित न होने दे, क्योंकि मैं तेरा शरणागत हूँ।
שמרה נפשי והצילני אל-אבוש כי-חסיתי בך
21 २१ खराई और सिधाई मुझे सुरक्षित रखे, क्योंकि मुझे तेरी ही आशा है।
תם-וישר יצרוני כי קויתיך
22 २२ हे परमेश्वर इस्राएल को उसके सारे संकटों से छुड़ा ले।
פדה אלהים את-ישראל-- מכל צרותיו

< भजन संहिता 25 >