< भजन संहिता 24 >

1 दाऊद का भजन पृथ्वी और जो कुछ उसमें है यहोवा ही का है; जगत और उसमें निवास करनेवाले भी।
לדוד מזמור ליהוה הארץ ומלואה תבל וישבי בה׃
2 क्योंकि उसी ने उसकी नींव समुद्रों के ऊपर दृढ़ करके रखी, और महानदों के ऊपर स्थिर किया है।
כי הוא על ימים יסדה ועל נהרות יכוננה׃
3 यहोवा के पर्वत पर कौन चढ़ सकता है? और उसके पवित्रस्थान में कौन खड़ा हो सकता है?
מי יעלה בהר יהוה ומי יקום במקום קדשו׃
4 जिसके काम निर्दोष और हृदय शुद्ध है, जिसने अपने मन को व्यर्थ बात की ओर नहीं लगाया, और न कपट से शपथ खाई है।
נקי כפים ובר לבב אשר לא נשא לשוא נפשי ולא נשבע למרמה׃
5 वह यहोवा की ओर से आशीष पाएगा, और अपने उद्धार करनेवाले परमेश्वर की ओर से धर्मी ठहरेगा।
ישא ברכה מאת יהוה וצדקה מאלהי ישעו׃
6 ऐसे ही लोग उसके खोजी है, वे तेरे दर्शन के खोजी याकूबवंशी हैं। (सेला)
זה דור דרשו מבקשי פניך יעקב סלה׃
7 हे फाटकों, अपने सिर ऊँचे करो! हे सनातन के द्वारों, ऊँचे हो जाओ! क्योंकि प्रतापी राजा प्रवेश करेगा।
שאו שערים ראשיכם והנשאו פתחי עולם ויבוא מלך הכבוד׃
8 वह प्रतापी राजा कौन है? यहोवा जो सामर्थी और पराक्रमी है, परमेश्वर जो युद्ध में पराक्रमी है!
מי זה מלך הכבוד יהוה עזוז וגבור יהוה גבור מלחמה׃
9 हे फाटकों, अपने सिर ऊँचे करो हे सनातन के द्वारों तुम भी खुल जाओ! क्योंकि प्रतापी राजा प्रवेश करेगा!
שאו שערים ראשיכם ושאו פתחי עולם ויבא מלך הכבוד׃
10 १० वह प्रतापी राजा कौन है? सेनाओं का यहोवा, वही प्रतापी राजा है। (सेला)
מי הוא זה מלך הכבוד יהוה צבאות הוא מלך הכבוד סלה׃

< भजन संहिता 24 >