< भजन संहिता 22 >

1 प्रधान बजानेवाले के लिये अभ्येलेरशर राग में दाऊद का भजन हे मेरे परमेश्वर, हे मेरे परमेश्वर, तूने मुझे क्यों छोड़ दिया? तू मेरी पुकार से और मेरी सहायता करने से क्यों दूर रहता है? मेरा उद्धार कहाँ है?
Kuom jatend wer. E dwol mar “Mwanda mar Okinyi.” Zaburi mar Daudi. Nyasacha, Nyasacha, iweya nangʼo? Angʼo momiyo in mabor koda ma ok inyal resa? In mabor ma ok inyal winjo weche mag churna mondo iresa?
2 हे मेरे परमेश्वर, मैं दिन को पुकारता हूँ परन्तु तू उत्तर नहीं देता; और रात को भी मैं चुप नहीं रहता।
Yaye Nyasacha, aywagora odiechiengʼ duto to ok idwoka, aywagora gotieno bende ma ok alingʼ.
3 परन्तु तू जो इस्राएल की स्तुति के सिंहासन पर विराजमान है, तू तो पवित्र है।
To eka ibet e kom duongʼ kaka Ngʼama Ler; in e pak mar jo-Israel.
4 हमारे पुरखा तुझी पर भरोसा रखते थे; वे भरोसा रखते थे, और तू उन्हें छुड़ाता था।
Kuomi ema wuonewa noketoe genogi; ne gigeni kendo ne iresogi.
5 उन्होंने तेरी दुहाई दी और तूने उनको छुड़ाया वे तुझी पर भरोसा रखते थे और कभी लज्जित न हुए।
Ne giywakni kendo ne iwarogi; negigeno kuomi mine ok gineno wichkuot.
6 परन्तु मैं तो कीड़ा हूँ, मनुष्य नहीं; मनुष्यों में मेरी नामधराई है, और लोगों में मेरा अपमान होता है।
An to an mana kudni ma ok dhano, ngʼama ji duto jaro kendo ma ji ochayo.
7 वह सब जो मुझे देखते हैं मेरा ठट्ठा करते हैं, और होंठ बिचकाते और यह कहते हुए सिर हिलाते हैं,
Ji duto monena jara; gidiro ayany ka gikino wigi.
8 वे कहते है “वह यहोवा पर भरोसा करता है, यहोवा उसको छुड़ाए, वह उसको उबारे क्योंकि वह उससे प्रसन्न है।”
“Ogeno kuom Jehova Nyasaye; koro mondo Jehova Nyasaye okonye ane. Koro mondo orese ane, nikech chunye mor kode.”
9 परन्तु तू ही ने मुझे गर्भ से निकाला; जब मैं दूध पीता बच्चा था, तब ही से तूने मुझे भरोसा रखना सिखाया।
To in ema ne igola e ich; ne ichweya mondo agen kuomi kata kane pod adhodho thund minwa.
10 १० मैं जन्मते ही तुझी पर छोड़ दिया गया, माता के गर्भ ही से तू मेरा परमेश्वर है।
Ne oriwa kodi chakre chiengʼ mane onywolae; isebedo Nyasacha aa kinde mane an ei minwa.
11 ११ मुझसे दूर न हो क्योंकि संकट निकट है, और कोई सहायक नहीं।
Kik ibed mabor koda, nikech chandruok ni koda machiegni, kendo onge ngʼama nyalo konya.
12 १२ बहुत से सांडों ने मुझे घेर लिया है, बाशान के बलवन्त साँड़ मेरे चारों ओर मुझे घेरे हुए है।
Rwedhi mangʼeny olwora; rwedhi maroteke moa Bashan olwora koni gi koni.
13 १३ वे फाड़ने और गरजनेवाले सिंह के समान मुझ पर अपना मुँह पसारे हुए है।
Sibuoche maruto makidho le ma gisemako ongʼamo dhogi malach ka dwaro kidha.
14 १४ मैं जल के समान बह गया, और मेरी सब हड्डियों के जोड़ उखड़ गए: मेरा हृदय मोम हो गया, वह मेरी देह के भीतर पिघल गया।
Ipuka oko ka pi, kendo chokena duto osewil. Chunya olokore odok; oseleny morumo e iya.
15 १५ मेरा बल टूट गया, मैं ठीकरा हो गया; और मेरी जीभ मेरे तालू से चिपक गई; और तू मुझे मारकर मिट्टी में मिला देता है।
Tekona osetwo ka balatago, kendo lewa omoko e danda; isepiela e lop tho.
16 १६ क्योंकि कुत्तों ने मुझे घेर लिया है; कुकर्मियों की मण्डली मेरे चारों ओर मुझे घेरे हुए है; वह मेरे हाथ और मेरे पैर छेदते हैं।
Guogi oselwora; oganda mar joma richo oseketa diere, gisetucho lwetena gi tiendena.
17 १७ मैं अपनी सब हड्डियाँ गिन सकता हूँ; वे मुझे देखते और निहारते हैं;
Anyalo kwano chokena duto; ji ranga amingʼa kendo jara.
18 १८ वे मेरे वस्त्र आपस में बाँटते हैं, और मेरे पहरावे पर चिट्ठी डालते हैं।
Ne gipogore lepa e kindgi giwegi kendo gigoyo ombulu ne nangana.
19 १९ परन्तु हे यहोवा तू दूर न रह! हे मेरे सहायक, मेरी सहायता के लिये फुर्ती कर!
To in, yaye Jehova Nyasaye, kik ibed mabor koda. In e tekra, bi piyo mondo ikonya.
20 २० मेरे प्राण को तलवार से बचा, मेरे प्राण को कुत्ते के पंजे से बचा ले!
Res ngimana kuom ligangla, res ngimana e teko guogi.
21 २१ मुझे सिंह के मुँह से बचा, जंगली साँड़ के सींगों से तू मुझे बचा।
Resa e dho sibuoche; resa e tunge jowi mager.
22 २२ मैं अपने भाइयों के सामने तेरे नाम का प्रचार करूँगा; सभा के बीच तेरी प्रशंसा करूँगा।
Abiro hulo nyingi ne owetena; abiro paki e nyim chokruok.
23 २३ हे यहोवा के डरवैयों, उसकी स्तुति करो! हे याकूब के वंश, तुम सब उसकी महिमा करो! हे इस्राएल के वंश, तुम उसका भय मानो!
Un muluoro Jehova Nyasaye, pakeuru! Un nyikwa Jakobo duto, miyeuru duongʼ. Luoreuru, un koth jo-Israel duto!
24 २४ क्योंकि उसने दुःखी को तुच्छ नहीं जाना और न उससे घृणा करता है, यहोवा ने उससे अपना मुख नहीं छिपाया; पर जब उसने उसकी दुहाई दी, तब उसकी सुन ली।
Nikech pok ochayo kata ojaro sandruok mar joma winjo malit; pok opandone wangʼe to osewinjo ywakne mar dwaro kony.
25 २५ बड़ी सभा में मेरा स्तुति करना तेरी ही ओर से होता है; मैं अपनी मन्नतों को उसके भय रखनेवालों के सामने पूरा करूँगा।
Kuomi ema thoro mara mar pak e chokruok maduongʼ aye; abiro chopo singruok maga e nyim joma oluori.
26 २६ नम्र लोग भोजन करके तृप्त होंगे; जो यहोवा के खोजी हैं, वे उसकी स्तुति करेंगे। तुम्हारे प्राण सर्वदा जीवित रहें!
Joma odhier biro chiemo mi yiengʼ; joma manyo Jehova Nyasaye biro pake, mad chunjeu bed mangima nyaka chiengʼ!
27 २७ पृथ्वी के सब दूर-दूर देशों के लोग उसको स्मरण करेंगे और उसकी ओर फिरेंगे; और जाति-जाति के सब कुल तेरे सामने दण्डवत् करेंगे।
Tunge piny duto biro paro miduog ir Jehova Nyasaye, kendo dhout ogendini duto biro kulore e nyime,
28 २८ क्योंकि राज्य यहोवा ही का है, और सब जातियों पर वही प्रभुता करता है।
Nikech loch en mar Jehova Nyasaye kendo en ema olocho ewi ogendini.
29 २९ पृथ्वी के सब हष्ट-पुष्ट लोग भोजन करके दण्डवत् करेंगे; वे सब जो मिट्टी में मिल जाते हैं और अपना-अपना प्राण नहीं बचा सकते, वे सब उसी के सामने घुटने टेकेंगे।
Jo-mwandu duto manie piny biro chiemo kendo lemo; ji duto madhi piny e lowo biro kulore e nyime, jogo ma ok nyal siko kangima.
30 ३० एक वंश उसकी सेवा करेगा; दूसरी पीढ़ी से प्रभु का वर्णन किया जाएगा।
Tienge mabiro noti ne Jehova Nyasaye, kendo nonyis ogendini mabiro wachne.
31 ३१ वे आएँगे और उसके धार्मिकता के कामों को एक वंश पर जो उत्पन्न होगा यह कहकर प्रगट करेंगे कि उसने ऐसे-ऐसे अद्भुत काम किए।
Gibiro hulo timne makare, ne ji mapok onywol niya: “Jehova Nyasaye osewaro joge.”

< भजन संहिता 22 >