< भजन संहिता 20 >

1 प्रधान बजानेवाले के लिये दाऊद का भजन संकट के दिन यहोवा तेरी सुन ले! याकूब के परमेश्वर का नाम तुझे ऊँचे स्थान पर नियुक्त करे!
למנצח מזמור לדוד יענך יהוה ביום צרה ישגבך שם אלהי יעקב׃
2 वह पवित्रस्थान से तेरी सहायता करे, और सिय्योन से तुझे सम्भाल ले!
ישלח עזרך מקדש ומציון יסעדך׃
3 वह तेरे सब भेंटों को स्मरण करे, और तेरे होमबलि को ग्रहण करे। (सेला)
יזכר כל מנחתך ועולתך ידשנה סלה׃
4 वह तेरे मन की इच्छा को पूरी करे, और तेरी सारी युक्ति को सफल करे!
יתן לך כלבבך וכל עצתך ימלא׃
5 तब हम तेरे उद्धार के कारण ऊँचे स्वर से हर्षित होकर गाएँगे, और अपने परमेश्वर के नाम से झण्डे खड़े करेंगे। यहोवा तेरे सारे निवेदन स्वीकार करे।
נרננה בישועתך ובשם אלהינו נדגל ימלא יהוה כל משאלותיך׃
6 अब मैं जान गया कि यहोवा अपने अभिषिक्त को बचाएगा; वह अपने पवित्र स्वर्ग से, अपने दाहिने हाथ के उद्धार के सामर्थ्य से, उसको उत्तर देगा।
עתה ידעתי כי הושיע יהוה משיחו יענהו משמי קדשו בגברות ישע ימינו׃
7 किसी को रथों पर, और किसी को घोड़ों पर भरोसा है, परन्तु हम तो अपने परमेश्वर यहोवा ही का नाम लेंगे।
אלה ברכב ואלה בסוסים ואנחנו בשם יהוה אלהינו נזכיר׃
8 वे तो झुक गए और गिर पड़े: परन्तु हम उठे और सीधे खड़े हैं।
המה כרעו ונפלו ואנחנו קמנו ונתעודד׃
9 हे यहोवा, राजा को छुड़ा; जब हम तुझे पुकारें तब हमारी सहायता कर।
יהוה הושיעה המלך יעננו ביום קראנו׃

< भजन संहिता 20 >