< भजन संहिता 19 >
1 १ प्रधान बजानेवाले के लिये दाऊद का भजन आकाश परमेश्वर की महिमा वर्णन करता है; और आकाशमण्डल उसकी हस्तकला को प्रगट करता है।
Himnarnir sýna okkur dýrð Guðs. Þeir eru þögull vitnisburður um mikilleik verka hans.
2 २ दिन से दिन बातें करता है, और रात को रात ज्ञान सिखाती है।
Dagur og nótt vitna um vísdóm Drottins.
3 ३ न तो कोई बोली है और न कोई भाषा; जहाँ उनका शब्द सुनाई नहीं देता है।
Hljóðlaust og án orða bera þau boðin um gervalla jörðina.
4 ४ फिर भी उनका स्वर सारी पृथ्वी पर गूँज गया है, और उनका वचन जगत की छोर तक पहुँच गया है। उनमें उसने सूर्य के लिये एक मण्डप खड़ा किया है,
Sólin fer sína braut um loftin – einmitt þá sem Drottinn setti henni í upphafi.
5 ५ जो दुल्हे के समान अपने कक्ष से निकलता है। वह शूरवीर के समान अपनी दौड़ दौड़ने में हर्षित होता है।
Hnarreist siglir hún yfir hvolfið, geislandi eins og brúður í brúðkaupi eða hlaupari sem hlakkar til að renna sitt skeið.
6 ६ वह आकाश की एक छोर से निकलता है, और वह उसकी दूसरी छोर तक चक्कर मारता है; और उसकी गर्मी से कोई नहीं बच पाता।
Sólin fer um himininn frá austri til vesturs, ekkert fær dulist við geislaflóð hennar og yl.
7 ७ यहोवा की व्यवस्था खरी है, वह प्राण को बहाल कर देती है; यहोवा के नियम विश्वासयोग्य हैं, बुद्धिहीन लोगों को बुद्धिमान बना देते हैं;
Lög Guðs eru fullkomin.
8 ८ यहोवा के उपदेश सिद्ध हैं, हृदय को आनन्दित कर देते हैं; यहोवा की आज्ञा निर्मल है, वह आँखों में ज्योति ले आती है;
Þau vernda og auka skilning, gleðja og lýsa.
9 ९ यहोवा का भय पवित्र है, वह अनन्तकाल तक स्थिर रहता है; यहोवा के नियम सत्य और पूरी रीति से धर्ममय हैं।
Lög Guðs eru eilíf, réttlát og hrein.
10 १० वे तो सोने से और बहुत कुन्दन से भी बढ़कर मनोहर हैं; वे मधु से और छत्ते से टपकनेवाले मधु से भी बढ़कर मधुर हैं।
Þau eru dýrmætari en gull. Þau eru sætari en hunang.
11 ११ उन्हीं से तेरा दास चिताया जाता है; उनके पालन करने से बड़ा ही प्रतिफल मिलता है।
Því að þau vara okkur við hættum og efla velgengni þeirra sem hlýða þeim.
12 १२ अपनी गलतियों को कौन समझ सकता है? मेरे गुप्त पापों से तू मुझे पवित्र कर।
Hver verður var við syndina sem loðir við hjarta mitt? Hreinsa mig af leyndum syndum.
13 १३ तू अपने दास को ढिठाई के पापों से भी बचाए रख; वह मुझ पर प्रभुता करने न पाएँ! तब मैं सिद्ध हो जाऊँगा, और बड़े अपराधों से बचा रहूँगा।
Forða mér frá vondum mönnum, og stöðva hönd mína að ég geri ekkert ljótt. Sýknaðu mig af syndum mínum svo að ég lifi hreinu lífi.
14 १४ हे यहोवा परमेश्वर, मेरी चट्टान और मेरे उद्धार करनेवाले, मेरे मुँह के वचन और मेरे हृदय का ध्यान तेरे सम्मुख ग्रहणयोग्य हों।
Ó, að orðin á vörum mér og hugsanir mínar geðjist þér, þú Guð, klettur minn og frelsari.