< भजन संहिता 18 >
1 १ प्रधान बजानेवाले के लिये। यहोवा के दास दाऊद का गीत, जिसके वचन उसने यहोवा के लिये उस समय गाया जब यहोवा ने उसको उसके सारे शत्रुओं के हाथ से, और शाऊल के हाथ से बचाया था, उसने कहा हे यहोवा, हे मेरे बल, मैं तुझ से प्रेम करता हूँ।
Til songmeisteren; av Herrens tenar David, som førde fram for Herren ordi i denne songen den dag då Herren hadde frelst honom frå alle hans fiendar og frå Saul. Og han sagde: Herre, eg hev deg hjarteleg kjær, min styrke!
2 २ यहोवा मेरी चट्टान, और मेरा गढ़ और मेरा छुड़ानेवाला है; मेरा परमेश्वर, मेरी चट्टान है, जिसका मैं शरणागत हूँ, वह मेरी ढाल और मेरी उद्धार का सींग, और मेरा ऊँचा गढ़ है।
Herren er min berggrunn og mi festning og min frelsar; min Gud er mitt berg som eg flyr til, min skjold og mitt frelsehorn, mi borg.
3 ३ मैं यहोवा को जो स्तुति के योग्य है पुकारूँगा; इस प्रकार मैं अपने शत्रुओं से बचाया जाऊँगा।
Eg kallar på Herren som er høglova, og vert frelst frå mine fiendar.
4 ४ मृत्यु की रस्सियों से मैं चारों ओर से घिर गया हूँ, और अधर्म की बाढ़ ने मुझ को भयभीत कर दिया;
Daudsens reip var spente um meg, og bekkjer av vondskap skræmde meg.
5 ५ अधोलोक की रस्सियाँ मेरे चारों ओर थीं, और मृत्यु के फंदे मुझ पर आए थे। (Sheol )
Helheims reip var snørde um meg, daudsens snaror fanga meg. (Sheol )
6 ६ अपने संकट में मैंने यहोवा परमेश्वर को पुकारा; मैंने अपने परमेश्वर की दुहाई दी। और उसने अपने मन्दिर में से मेरी वाणी सुनी। और मेरी दुहाई उसके पास पहुँचकर उसके कानों में पड़ी।
I mi trengsla kalla eg på Herren, og eg ropa til min Gud; han høyrde frå sitt tempel mi røyst, og mitt rop kom for hans andlit, til hans øyro.
7 ७ तब पृथ्वी हिल गई, और काँप उठी और पहाड़ों की नींव कँपित होकर हिल गई क्योंकि वह अति क्रोधित हुआ था।
Og jordi skok og riste seg, og grunnvollarne i fjelli skalv, og dei skok seg, for han var vreid.
8 ८ उसके नथनों से धुआँ निकला, और उसके मुँह से आग निकलकर भस्म करने लगी; जिससे कोएले दहक उठे।
Røyk steig upp or hans nase, og eld frå hans munn åt um seg; gloande kol loga frå honom.
9 ९ वह स्वर्ग को नीचे झुकाकर उतर आया; और उसके पाँवों तले घोर अंधकार था।
Og han lægde himmelen og steig ned, og det var kolmyrker under hans føter.
10 १० और वह करूब पर सवार होकर उड़ा, वरन् पवन के पंखों पर सवारी करके वेग से उड़ा।
Og han for fram på kerub, og flaug og sveiv på vengjerne åt vinden.
11 ११ उसने अंधियारे को अपने छिपने का स्थान और अपने चारों ओर आकाश की काली घटाओं का मण्डप बनाया।
Og han gjorde myrker til sitt åklæde rundt ikring seg, til sitt tjeld myrke vatn, tjukke skyer.
12 १२ उसके आगे बिजली से, ओले और अंगारे गिर पड़े।
Frå glansen for hans andlit for hans skyer fram, hagl og gloande kol.
13 १३ तब यहोवा आकाश में गरजा, परमप्रधान ने अपनी वाणी सुनाई और ओले और अंगारों को भेजा।
Og Herren tora i himmelen, den Høgste let si røyst ljoda: hagl og gloande kol.
14 १४ उसने अपने तीर चला-चलाकर शत्रुओं को तितर-बितर किया; वरन् बिजलियाँ गिरा गिराकर उनको परास्त किया।
Og han sende ut sine piler og spreidde deim ikring, og eldingar i mengd og fortulla deim.
15 १५ तब जल के नाले देख पड़े, और जगत की नींव प्रगट हुई, यह तो यहोवा तेरी डाँट से, और तेरे नथनों की साँस की झोंक से हुआ।
Då kom djupålarne i vatnom til synes, og grunnvollarne i jordi vart berrsynte ved ditt trugsmål, Herre, ved andepusten frå din nase.
16 १६ उसने ऊपर से हाथ बढ़ाकर मुझे थाम लिया, और गहरे जल में से खींच लिया।
Han rette ut handi frå det høge, han greip meg; han drog meg upp or store vatn.
17 १७ उसने मेरे बलवन्त शत्रु से, और उनसे जो मुझसे घृणा करते थे, मुझे छुड़ाया; क्योंकि वे अधिक सामर्थी थे।
Han frelste meg frå min megtige fiende og frå mine hatarar, for dei var meg for sterke.
18 १८ मेरे संकट के दिन वे मेरे विरुद्ध आए परन्तु यहोवा मेरा आश्रय था।
Dei for imot meg på min motgangs dag; men Herren vart min studnad.
19 १९ और उसने मुझे निकालकर चौड़े स्थान में पहुँचाया, उसने मुझ को छुड़ाया, क्योंकि वह मुझसे प्रसन्न था।
Han førde meg ut i vidt rom; han frelste meg, for han hadde hugnad i meg.
20 २० यहोवा ने मुझसे मेरी धार्मिकता के अनुसार व्यवहार किया; और मेरे हाथों की शुद्धता के अनुसार उसने मुझे बदला दिया।
Herren gjorde med meg etter mi rettferd, han lønte meg etter reinleiken i mine hender.
21 २१ क्योंकि मैं यहोवा के मार्गों पर चलता रहा, और दुष्टता के कारण अपने परमेश्वर से दूर न हुआ।
For eg tok vare på Herrens vegar og fall ikkje i vondskap frå min Gud.
22 २२ क्योंकि उसके सारे निर्णय मेरे सम्मुख बने रहे और मैंने उसकी विधियों को न त्यागा।
For alle hans lover hadde eg for auga, hans bodord støytte eg ikkje frå meg.
23 २३ और मैं उसके सम्मुख सिद्ध बना रहा, और अधर्म से अपने को बचाए रहा।
Og eg var ulastande for honom og tok meg i vare for mi synd.
24 २४ यहोवा ने मुझे मेरी धार्मिकता के अनुसार बदला दिया, और मेरे हाथों की उस शुद्धता के अनुसार जिसे वह देखता था।
Og Herren lønte meg etter mi rettferd, etter reinleiken i mine hender for hans augo.
25 २५ विश्वासयोग्य के साथ तू अपने को विश्वासयोग्य दिखाता; और खरे पुरुष के साथ तू अपने को खरा दिखाता है।
Mot den godlyndte syner du deg godlyndt, mot ulastande mann syner du deg ulastande,
26 २६ शुद्ध के साथ तू अपने को शुद्ध दिखाता, और टेढ़े के साथ तू तिरछा बनता है।
mot den reine syner du deg rein, mot den rangsnudde gjer du deg rang.
27 २७ क्योंकि तू दीन लोगों को तो बचाता है; परन्तु घमण्ड भरी आँखों को नीची करता है।
For du frelser arme folk og tvingar høge augo ned.
28 २८ हाँ, तू ही मेरे दीपक को जलाता है; मेरा परमेश्वर यहोवा मेरे अंधियारे को उजियाला कर देता है।
For du let mi lampa lysa klårt, Herren, min Gud, gjer mitt myrker bjart.
29 २९ क्योंकि तेरी सहायता से मैं सेना पर धावा करता हूँ; और अपने परमेश्वर की सहायता से शहरपनाह को लाँघ जाता हूँ।
For ved deg renner eg mot herflokkar, og ved min Gud spring eg yver murar.
30 ३० परमेश्वर का मार्ग सिद्ध है; यहोवा का वचन ताया हुआ है; वह अपने सब शरणागतों की ढाल है।
Gud, ulastande er hans veg; Herrens ord er skirt, han er ein skjold for alle deim som flyr til honom.
31 ३१ यहोवा को छोड़ क्या कोई परमेश्वर है? हमारे परमेश्वर को छोड़ क्या और कोई चट्टान है?
For kven er Gud forutan Herren, og kven er eit berg utan vår Gud?
32 ३२ यह वही परमेश्वर है, जो सामर्थ्य से मेरा कमरबन्ध बाँधता है, और मेरे मार्ग को सिद्ध करता है।
Den Gud som gyrder meg med kraft og gjer min veg ulastande,
33 ३३ वही मेरे पैरों को हिरनी के पैरों के समान बनाता है, और मुझे ऊँचे स्थानों पर खड़ा करता है।
som gjev meg føter liksom hindarne og set meg upp på mine høgder,
34 ३४ वह मेरे हाथों को युद्ध करना सिखाता है, इसलिए मेरी बाहों से पीतल का धनुष झुक जाता है।
som lærer upp mine hender til strid, so mine armar spenner koparbogen.
35 ३५ तूने मुझ को अपने बचाव की ढाल दी है, तू अपने दाहिने हाथ से मुझे सम्भाले हुए है, और तेरी नम्रता ने मुझे महान बनाया है।
Og du gav meg di frelsa til skjold, di høgre hand studde meg, og di småminking gjorde meg stor.
36 ३६ तूने मेरे पैरों के लिये स्थान चौड़ा कर दिया, और मेरे पैर नहीं फिसले।
Du gjorde vidt rom åt mine stig under meg, og mine oklo vagga ikkje.
37 ३७ मैं अपने शत्रुओं का पीछा करके उन्हें पकड़ लूँगा; और जब तक उनका अन्त न करूँ तब तक न लौटूँगा।
Eg forfylgde mine fiendar og nådde deim og vende ikkje um fyrr eg hev gjort av med deim.
38 ३८ मैं उन्हें ऐसा बेधूँगा कि वे उठ न सकेंगे; वे मेरे पाँवों के नीचे गिर जाएंगे।
Eg slo deim i knas, so dei vann ikkje reisa seg; dei fell under føter.
39 ३९ क्योंकि तूने युद्ध के लिये मेरी कमर में शक्ति का पटुका बाँधा है; और मेरे विरोधियों को मेरे सम्मुख नीचा कर दिया।
Og du gyrde meg med kraft til striden; du bøygde under meg deim som stod upp imot meg.
40 ४० तूने मेरे शत्रुओं की पीठ मेरी ओर फेर दी; ताकि मैं उनको काट डालूँ जो मुझसे द्वेष रखते हैं।
Du let mine fiendar snu ryggen til meg, og mine hatarar, deim rudde eg ut.
41 ४१ उन्होंने दुहाई तो दी परन्तु उन्हें कोई बचानेवाला न मिला, उन्होंने यहोवा की भी दुहाई दी, परन्तु उसने भी उनको उत्तर न दिया।
Dei ropa - men der var ingen frelsar - til Herren, men han svarar deim ikkje.
42 ४२ तब मैंने उनको कूट कूटकर पवन से उड़ाई हुई धूल के समान कर दिया; मैंने उनको मार्ग के कीचड़ के समान निकाल फेंका।
Og eg smuldrar deim som dust for vinden; som søyla på gator slo eg deim ut.
43 ४३ तूने मुझे प्रजा के झगड़ों से भी छुड़ाया; तूने मुझे अन्यजातियों का प्रधान बनाया है; जिन लोगों को मैं जानता भी न था वे मेरी सेवा करते है।
Du frelste meg frå folke-ufred; du sette meg til hovud for heidningar; folk som eg ikkje kjende, tente meg.
44 ४४ मेरा नाम सुनते ही वे मेरी आज्ञा का पालन करेंगे; परदेशी मेरे वश में हो जाएँगे।
Ved gjetordet um meg lydde dei meg; framande folk smeikte for meg.
45 ४५ परदेशी मुर्झा जाएँगे, और अपने किलों में से थरथराते हुए निकलेंगे।
Framande folk visna av og gjekk skjelvande ut or sine borger.
46 ४६ यहोवा परमेश्वर जीवित है; मेरी चट्टान धन्य है; और मेरे मुक्तिदाता परमेश्वर की बड़ाई हो।
Herren liver, og lova er han, mitt berg, og upphøgd er den Gud som meg frelser,
47 ४७ धन्य है मेरा पलटा लेनेवाला परमेश्वर! जिसने देश-देश के लोगों को मेरे वश में कर दिया है;
den Gud som gjev meg hemn og legg folkeslag under meg,
48 ४८ और मुझे मेरे शत्रुओं से छुड़ाया है; तू मुझ को मेरे विरोधियों से ऊँचा करता, और उपद्रवी पुरुष से बचाता है।
som frelser meg frå mine fiendar; ja - du lyfter meg høgt yver deim som stend imot meg, frå valdsmannen bergar du meg.
49 ४९ इस कारण मैं जाति-जाति के सामने तेरा धन्यवाद करूँगा, और तेरे नाम का भजन गाऊँगा।
Difor vil eg prisa deg millom heidningarne, Herre, og lovsyngja ditt namn.
50 ५० वह अपने ठहराए हुए राजा को महान विजय देता है, वह अपने अभिषिक्त दाऊद पर और उसके वंश पर युगानुयुग करुणा करता रहेगा।
Han gjer frelsa stor for sin konge, og gjer miskunn mot den som er salva av honom, mot David og hans ætt til æveleg tid.