< भजन संहिता 17 >
1 १ दाऊद की प्रार्थना हे यहोवा परमेश्वर सच्चाई के वचन सुन, मेरी पुकार की ओर ध्यान दे मेरी प्रार्थना की ओर जो निष्कपट मुँह से निकलती है कान लगा!
En Bøn af David. Herre! hør Retfærdighed, giv Agt paa mit Raab, vend Øren til min Bøn, som ikke sker med svigefulde Læber.
2 २ मेरे मुकद्दमे का निर्णय तेरे सम्मुख हो! तेरी आँखें न्याय पर लगी रहें!
Lad min Ret udgaa fra dit Ansigt; lad dine Øjne beskue Retskaffenhed.
3 ३ यदि तू मेरे हृदय को जाँचता; यदि तू रात को मेरा परीक्षण करता, यदि तू मुझे परखता तो कुछ भी खोटापन नहीं पाता; मेरे मुँह से अपराध की बात नहीं निकलेगी।
Du prøvede mit Hjerte, du besøgte det om Natten, du smeltede mig: Du fandt intet; jeg tænkte, min Mund skal ikke overtræde.
4 ४ मानवीय कामों में मैंने तेरे मुँह के वचनों के द्वारा अधर्मियों के मार्ग से स्वयं को बचाए रखा।
Med Hensyn paa Menneskenes Gerninger, da har jeg vogtet mig for Røveres Stier efter dine Læbers Ord.
5 ५ मेरे पाँव तेरे पथों में स्थिर रहे, फिसले नहीं।
Mine Skridt holdt sig paa dine Veje, mine Trin rokkedes ikke.
6 ६ हे परमेश्वर, मैंने तुझ से प्रार्थना की है, क्योंकि तू मुझे उत्तर देगा। अपना कान मेरी ओर लगाकर मेरी विनती सुन ले।
Jeg raaber til dig; thi du, Gud! bønhører mig; bøj dit Øre til mig, hør min Tale!
7 ७ तू जो अपने दाहिने हाथ के द्वारा अपने शरणागतों को उनके विरोधियों से बचाता है, अपनी अद्भुत करुणा दिखा।
Bevis din underfulde Miskundhed, du, som med din højre Haand frelser dem, som tro, fra Modstanderne.
8 ८ अपनी आँखों की पुतली के समान सुरक्षित रख; अपने पंखों के तले मुझे छिपा रख,
Bevar mig som Øjestenen, Øjets Datter, skjul mig under dine Vingers Skygge
9 ९ उन दुष्टों से जो मुझ पर अत्याचार करते हैं, मेरे प्राण के शत्रुओं से जो मुझे घेरे हुए हैं।
for de ugudeliges Ansigt, som ødelægge mig, for min Sjæls Fjender, som omringe mig.
10 १० उन्होंने अपने हृदयों को कठोर किया है; उनके मुँह से घमण्ड की बातें निकलती हैं।
De lukke deres Hjerte til, de tale med deres Mund af Hovmod.
11 ११ उन्होंने पग-पग पर मुझ को घेरा है; वे मुझ को भूमि पर पटक देने के लिये घात लगाए हुए हैं।
Hvor vi gaa, have de nu omringet os; deres Øjemed er, at vi maa glide paa Jorden.
12 १२ वह उस सिंह के समान है जो अपने शिकार की लालसा करता है, और जवान सिंह के समान घात लगाने के स्थानों में बैठा रहता है।
Han er lig en Løve, der higer efter Rov, og lig en ung Løve, der sidder i Skjul.
13 १३ उठ, हे यहोवा! उसका सामना कर और उसे पटक दे! अपनी तलवार के बल से मेरे प्राण को दुष्ट से बचा ले।
Herre! staa op, forekom ham, bøj ham; frels min Sjæl fra den ugudelige ved dit Sværd,
14 १४ अपना हाथ बढ़ाकर हे यहोवा, मुझे मनुष्यों से बचा, अर्थात् सांसारिक मनुष्यों से जिनका भाग इसी जीवन में है, और जिनका पेट तू अपने भण्डार से भरता है। वे बाल-बच्चों से सन्तुष्ट हैं; और शेष सम्पत्ति अपने बच्चों के लिये छोड़ जाते हैं।
fra Folk ved din Haand; Herre! fra Verdens Folk, som have deres Del i Livet, øg hvis Bug du fylder med dine Skatte; deres Børn mættes, og det, som de have tilovers, efterlade de til deres spæde Børn.
15 १५ परन्तु मैं तो धर्मी होकर तेरे मुख का दर्शन करूँगा जब मैं जागूँगा तब तेरे स्वरूप से सन्तुष्ट होऊँगा।
Men jeg skal beskue dit Ansigt i Retfærdighed; jeg skal mættes ved din Skikkelse, naar jeg opvaagner.