< भजन संहिता 143 >
1 १ दाऊद का भजन हे यहोवा, मेरी प्रार्थना सुन; मेरे गिड़गिड़ाने की ओर कान लगा! तू जो सच्चा और धर्मी है, इसलिए मेरी सुन ले,
Cantique de David. Éternel, entends ma prière, écoute ma supplication! Au nom de ta fidélité, exauce-moi! au nom de ta justice!
2 २ और अपने दास से मुकद्दमा न चला! क्योंकि कोई प्राणी तेरी दृष्टि में निर्दोष नहीं ठहर सकता।
et n'appelle point en jugement ton serviteur! car aucun des vivants n'est juste devant toi.
3 ३ शत्रु तो मेरे प्राण का गाहक हुआ है; उसने मुझे चूर करके मिट्टी में मिलाया है, और मुझे बहुत दिन के मरे हुओं के समान अंधेरे स्थान में डाल दिया है।
Car l'ennemi poursuit mon âme, foule ma vie contre terre, me pousse dans le lieu ténébreux, vers ceux qui sont morts dès longtemps.
4 ४ मेरी आत्मा भीतर से व्याकुल हो रही है मेरा मन विकल है।
Et mon esprit s'alarme en moi, et mon cœur frissonne au dedans de moi.
5 ५ मुझे प्राचीनकाल के दिन स्मरण आते हैं, मैं तेरे सब अद्भुत कामों पर ध्यान करता हूँ, और तेरे हाथों के कामों को सोचता हूँ।
Je me rappelle les jours d'autrefois, je pense à tout ce que tu as fait; je médite tout ce qu'ont opéré tes mains.
6 ६ मैं तेरी ओर अपने हाथ फैलाए हुए हूँ; सूखी भूमि के समान मैं तेरा प्यासा हूँ। (सेला)
Je tends mes mains vers toi; comme une terre altérée, mon âme te [désire]. (Pause)
7 ७ हे यहोवा, फुर्ती करके मेरी सुन ले; क्योंकि मेरे प्राण निकलने ही पर हैं! मुझसे अपना मुँह न छिपा, ऐसा न हो कि मैं कब्र में पड़े हुओं के समान हो जाऊँ।
Hâte-toi, réponds-moi, Éternel! mon esprit se consume; ne me cache pas ta face! sinon, je ressemble aux hommes descendus au tombeau.
8 ८ प्रातःकाल को अपनी करुणा की बात मुझे सुना, क्योंकि मैंने तुझी पर भरोसा रखा है। जिस मार्ग पर मुझे चलना है, वह मुझ को बता दे, क्योंकि मैं अपना मन तेरी ही ओर लगाता हूँ।
Fais-moi bientôt ressentir ta grâce! car je me confie en toi. Indique-moi la voie qu'il me faut suivre! car j'élève mon âme à toi.
9 ९ हे यहोवा, मुझे शत्रुओं से बचा ले; मैं तेरी ही आड़ में आ छिपा हूँ।
Délivre-moi de mes ennemis, Éternel! car auprès de toi je me mets à couvert.
10 १० मुझ को यह सिखा, कि मैं तेरी इच्छा कैसे पूरी करूँ, क्योंकि मेरा परमेश्वर तू ही है! तेरी भली आत्मा मुझ को धर्म के मार्ग में ले चले!
Enseigne-moi à faire ta volonté! car tu es mon Dieu. Que ton bon esprit me conduise sur la voie droite!
11 ११ हे यहोवा, मुझे अपने नाम के निमित्त जिला! तू जो धर्मी है, मुझ को संकट से छुड़ा ले!
Pour l'amour de ton nom, Éternel, tu me sauveras, par l'effet de ta justice, tu me dégageras de l'angoisse,
12 १२ और करुणा करके मेरे शत्रुओं का सत्यानाश कर, और मेरे सब सतानेवालों का नाश कर डाल, क्योंकि मैं तेरा दास हूँ।
et, dans ta grâce, tu détruiras mes ennemis, et tu feras périr tous ceux qui sont hostiles à mon âme parce que je suis ton serviteur.