< भजन संहिता 143 >

1 दाऊद का भजन हे यहोवा, मेरी प्रार्थना सुन; मेरे गिड़गिड़ाने की ओर कान लगा! तू जो सच्चा और धर्मी है, इसलिए मेरी सुन ले,
(En Salme af David.) HERRE, hør min Bøn og lyt til min tryglen, bønhør mig i din Trofasthed, i din Retfærd,
2 और अपने दास से मुकद्दमा न चला! क्योंकि कोई प्राणी तेरी दृष्टि में निर्दोष नहीं ठहर सकता।
gå ikke i Rette med din Tjener, thi for dig er ingen, som lever, retfærdig!
3 शत्रु तो मेरे प्राण का गाहक हुआ है; उसने मुझे चूर करके मिट्टी में मिलाया है, और मुझे बहुत दिन के मरे हुओं के समान अंधेरे स्थान में डाल दिया है।
Thi Fjender forfølger min Sjæl, de træder mit Liv i Støvet, lader mig bo i Mørke som de, der for længst er døde.
4 मेरी आत्मा भीतर से व्याकुल हो रही है मेरा मन विकल है।
Ånden hensygner i mig, mit Hjerte stivner i Brystet.
5 मुझे प्राचीनकाल के दिन स्मरण आते हैं, मैं तेरे सब अद्भुत कामों पर ध्यान करता हूँ, और तेरे हाथों के कामों को सोचता हूँ।
Jeg kommer fordums Dage i Hu, tænker på alle dine Gerninger, grunder på dine Hænders Værk.
6 मैं तेरी ओर अपने हाथ फैलाए हुए हूँ; सूखी भूमि के समान मैं तेरा प्यासा हूँ। (सेला)
Jeg udbreder Hænderne mod dig, som et tørstigt Land så længes min Sjæl efter dig. (Sela)
7 हे यहोवा, फुर्ती करके मेरी सुन ले; क्योंकि मेरे प्राण निकलने ही पर हैं! मुझसे अपना मुँह न छिपा, ऐसा न हो कि मैं कब्र में पड़े हुओं के समान हो जाऊँ।
Skynd dig at svare mig, HERRE, min Ånd svinder hen; skjul ikke dit Åsyn for mig, så jeg bliver som de, der synker i Graven.
8 प्रातःकाल को अपनी करुणा की बात मुझे सुना, क्योंकि मैंने तुझी पर भरोसा रखा है। जिस मार्ग पर मुझे चलना है, वह मुझ को बता दे, क्योंकि मैं अपना मन तेरी ही ओर लगाता हूँ।
Lad mig årle høre din Miskundhed, thi jeg stoler på dig. Lær mig den Vej, jeg skal gå, thi jeg løfter min Sjæl til dig.
9 हे यहोवा, मुझे शत्रुओं से बचा ले; मैं तेरी ही आड़ में आ छिपा हूँ।
Fri mig fra mine Fjender, HERRE, til dig flyr jeg hen;
10 १० मुझ को यह सिखा, कि मैं तेरी इच्छा कैसे पूरी करूँ, क्योंकि मेरा परमेश्वर तू ही है! तेरी भली आत्मा मुझ को धर्म के मार्ग में ले चले!
lær mig at gøre din Vilje, thi du er min Gud, mig føre din gode Ånd ad den jævne Vej!
11 ११ हे यहोवा, मुझे अपने नाम के निमित्त जिला! तू जो धर्मी है, मुझ को संकट से छुड़ा ले!
For dit Navns Skyld, HERRE, holde du mig i Live, udfri i din Retfærd min Sjæl af Trængsel,
12 १२ और करुणा करके मेरे शत्रुओं का सत्यानाश कर, और मेरे सब सतानेवालों का नाश कर डाल, क्योंकि मैं तेरा दास हूँ।
udslet i din Miskundhed mine Fjender, tilintetgør alle, som trænger min Sjæl! Thi jeg er din Tjener.

< भजन संहिता 143 >