< भजन संहिता 132 >
1 १ यात्रा का गीत हे यहोवा, दाऊद के लिये उसकी सारी दुर्दशा को स्मरण कर;
Помяни, Господи, Давида и всю кротость его:
2 २ उसने यहोवा से शपथ खाई, और याकूब के सर्वशक्तिमान की मन्नत मानी है,
яко клятся Господеви, обещася Богу Иаковлю:
3 ३ उसने कहा, “निश्चय मैं उस समय तक अपने घर में प्रवेश न करूँगा, और न अपने पलंग पर चढूँगा;
аще вниду в селение дому моего, или взыду на одр постели моея:
4 ४ न अपनी आँखों में नींद, और न अपनी पलकों में झपकी आने दूँगा,
аще дам сон очима моима, и веждома моима дремание, и покой скраниама моима:
5 ५ जब तक मैं यहोवा के लिये एक स्थान, अर्थात् याकूब के सर्वशक्तिमान के लिये निवास-स्थान न पाऊँ।”
дондеже обрящу место Господеви, селение Богу Иаковлю.
6 ६ देखो, हमने एप्राता में इसकी चर्चा सुनी है, हमने इसको वन के खेतों में पाया है।
Се, слышахом я во Евфрафе, обретохом я в полях Дубравы:
7 ७ आओ, हम उसके निवास में प्रवेश करें, हम उसके चरणों की चौकी के आगे दण्डवत् करें!
внидем в селения Его, поклонимся на место, идеже стоясте нозе Его.
8 ८ हे यहोवा, उठकर अपने विश्रामस्थान में अपनी सामर्थ्य के सन्दूक समेत आ।
Воскресени, Господи, в покой Твой, Ты и кивот святыни Твоея.
9 ९ तेरे याजक धर्म के वस्त्र पहने रहें, और तेरे भक्त लोग जयजयकार करें।
Священницы Твои облекутся правдою, и преподобнии Твои возрадуются.
10 १० अपने दास दाऊद के लिये, अपने अभिषिक्त की प्रार्थना को अनसुनी न कर।
Давида ради раба Твоего, не отврати лице помазаннаго Твоего.
11 ११ यहोवा ने दाऊद से सच्ची शपथ खाई है और वह उससे न मुकरेगा: “मैं तेरी गद्दी पर तेरे एक निज पुत्र को बैठाऊँगा।
Клятся Господь Давиду истиною, и не отвержется ея: от плода чрева твоего посажду на престоле твоем.
12 १२ यदि तेरे वंश के लोग मेरी वाचा का पालन करें और जो चितौनी मैं उन्हें सिखाऊँगा, उस पर चलें, तो उनके वंश के लोग भी तेरी गद्दी पर युग-युग बैठते चले जाएँगे।”
Аще сохранят сынове твои завет Мой и свидения Моя сия, имже научу я, и сынове их до века сядут на престоле твоем.
13 १३ निश्चय यहोवा ने सिय्योन को चुना है, और उसे अपने निवास के लिये चाहा है।
Яко избра Господь Сиона, изволи и в жилище Себе.
14 १४ “यह तो युग-युग के लिये मेरा विश्रामस्थान हैं; यहीं मैं रहूँगा, क्योंकि मैंने इसको चाहा है।
Сей покой Мой во век века, зде вселюся, яко изволих и.
15 १५ मैं इसमें की भोजनवस्तुओं पर अति आशीष दूँगा; और इसके दरिद्रों को रोटी से तृप्त करूँगा।
Ловитву его благословляяй благословлю, нищыя его насыщу хлебы:
16 १६ इसके याजकों को मैं उद्धार का वस्त्र पहनाऊँगा, और इसके भक्त लोग ऊँचे स्वर से जयजयकार करेंगे।
священники его облеку во спасение, и преподобнии его радостию возрадуются.
17 १७ वहाँ मैं दाऊद का एक सींग उगाऊँगा; मैंने अपने अभिषिक्त के लिये एक दीपक तैयार कर रखा है।
Тамо возращу рог Давидови, уготовах светилник помазанному Моему.
18 १८ मैं उसके शत्रुओं को तो लज्जा का वस्त्र पहनाऊँगा, परन्तु उसके सिर पर उसका मुकुट शोभायमान रहेगा।”
Враги его облеку студом, на немже процветет святыня моя.