< भजन संहिता 13 >

1 प्रधान बजानेवाले के लिये दाऊद का भजन हे परमेश्वर, तू कब तक? क्या सदैव मुझे भूला रहेगा? तू कब तक अपना मुखड़ा मुझसे छिपाए रखेगा?
Para el músico principal. Un salmo de David. ¿Hasta cuándo, Yahvé? ¿Me olvidarás para siempre? ¿Cuánto tiempo vas a ocultar tu rostro de mí?
2 मैं कब तक अपने मन ही मन में युक्तियाँ करता रहूँ, और दिन भर अपने हृदय में दुःखित रहा करूँ?, कब तक मेरा शत्रु मुझ पर प्रबल रहेगा?
¿Hasta cuándo voy a aconsejar en mi alma, ¿tener pena en mi corazón todos los días? ¿Cuánto tiempo triunfará mi enemigo sobre mí?
3 हे मेरे परमेश्वर यहोवा, मेरी ओर ध्यान दे और मुझे उत्तर दे, मेरी आँखों में ज्योति आने दे, नहीं तो मुझे मृत्यु की नींद आ जाएगी;
Mira y respóndeme, Yahvé, mi Dios. Da luz a mis ojos, para que no duerma en la muerte;
4 ऐसा न हो कि मेरा शत्रु कहे, “मैं उस पर प्रबल हो गया;” और ऐसा न हो कि जब मैं डगमगाने लगूँ तो मेरे शत्रु मगन हों।
para que mi enemigo no diga: “He vencido contra él”. para que mis adversarios no se alegren de mi caída.
5 परन्तु मैंने तो तेरी करुणा पर भरोसा रखा है; मेरा हृदय तेरे उद्धार से मगन होगा।
Pero confío en tu amorosa bondad. Mi corazón se regocija en tu salvación.
6 मैं यहोवा के नाम का भजन गाऊँगा, क्योंकि उसने मेरी भलाई की है।
Cantaré a Yahvé, porque ha sido bueno conmigo.

< भजन संहिता 13 >