< भजन संहिता 124 >
1 १ दाऊद की यात्रा का गीत इस्राएल यह कहे, कि यदि हमारी ओर यहोवा न होता,
If it had not been that the Lord was with us, let Israel now say:
2 २ यदि यहोवा उस समय हमारी ओर न होता जब मनुष्यों ने हम पर चढ़ाई की,
If it had not been that the Lord was with us, When men rose up against us,
3 ३ तो वे हमको उसी समय जीवित निगल जाते, जब उनका क्रोध हम पर भड़का था,
Perhaps they had swallowed us up alive. When their fury was enkindled against us,
4 ४ हम उसी समय जल में डूब जाते और धारा में बह जाते;
Perhaps the waters had swallowed us up.
5 ५ उमड़ते जल में हम उसी समय ही बह जाते।
Our soul hath passed through a torrent: perhaps our soul had passed through a water insupportable.
6 ६ धन्य है यहोवा, जिसने हमको उनके दाँतों तले जाने न दिया!
Blessed be the Lord, who hath not given us to be a prey to their teeth.
7 ७ हमारा जीव पक्षी के समान चिड़ीमार के जाल से छूट गया; जाल फट गया और हम बच निकले!
Our soul hath been delivered as a sparrow out of the snare of the followers. The snare is broken, and we are delivered.
8 ८ यहोवा जो आकाश और पृथ्वी का कर्ता है, हमारी सहायता उसी के नाम से होती है।
Our help is in the name of the Lord, who made heaven and earth.