< भजन संहिता 122 >

1 दाऊद की यात्रा का गीत जब लोगों ने मुझसे कहा, “आओ, हम यहोवा के भवन को चलें,” तब मैं आनन्दित हुआ।
我喜歡,因為有人向我說:我們要進入上主的聖殿。
2 हे यरूशलेम, तेरे फाटकों के भीतर, हम खड़े हो गए हैं!
耶路撒冷!我們的雙足已經站立在您的門口。
3 हे यरूशलेम, तू ऐसे नगर के समान बना है, जिसके घर एक दूसरे से मिले हुए हैं।
耶路撒冷的建築好似京城,確是內部劃一整齊的京城。
4 वहाँ यहोवा के गोत्र-गोत्र के लोग यहोवा के नाम का धन्यवाद करने को जाते हैं; यह इस्राएल के लिये साक्षी है।
各支派,上主的各支派都齊聚在那裡,按照以色列的法律讚頌上主的名字。
5 वहाँ तो न्याय के सिंहासन, दाऊद के घराने के लिये रखे हुए हैं।
那裡設立了執政者的座席,那裡有達味王室的寶位。
6 यरूशलेम की शान्ति का वरदान माँगो, तेरे प्रेमी कुशल से रहें!
請為耶路撒冷祈禱和平;願愛慕您的人獲享安寧,
7 तेरी शहरपनाह के भीतर शान्ति, और तेरे महलों में कुशल होवे!
願在您的城垣內有平安,願在您的堡壘中有安全。
8 अपने भाइयों और संगियों के निमित्त, मैं कहूँगा कि तुझ में शान्ति होवे!
為了我的兄弟和同伴們,我要向您說:祝您平安!
9 अपने परमेश्वर यहोवा के भवन के निमित्त, मैं तेरी भलाई का यत्न करूँगा।
為了上主我們天主的殿宇,我為您懇切祈禱,祝您幸福。

< भजन संहिता 122 >